दिल्ली न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2021 (VDA) में वृद्धि की घोषणा की

दिल्ली में तक़रीबन 50 लाख मजदुर/ प्राइवेट कर्मचारी न्यूनतम मजदूरी पर काम करते हैं। जिनके लिए दिल्ली सरकार ने मंहगाई भत्ता (Minimum Wages in Delhi October 2021) में वृद्धि की घोषणा कर दी है। आज दिल्ली सरकार के तरफ से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सह श्रममंत्री ने दिल्ली न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2021 घोषणा की है। जिसके बाद आपके न्यूनतम में बढ़ोतरी हो जायेगी। ऐसे में दिल्ली में काम करने वाले मजदूरों कर्मचारियों का सैलरी कितना बढ़ेगा और किन-किन मजदूर कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, आइये जानते हैं?

दिल्ली न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2021

Delhi Govt. के द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार साल में 2 बार मंहगाई भत्ता वृद्धि करने का प्रावधान है। हालाँकि, पिछले साल दिल्ली सरकार के लेबर विभाग ने हमारे RTI जवाब में झूठ बोला था कि यह जरुरी प्रावधान नहीं है। जिसको हमने अपने प्रथम अपील में गलत साबित किया था। जिसके बाद तक़रीबन 9 महीने बाद दिल्ली के 50 लाख मजदूरों का दो मंहगाई भत्ता अप्रैल, अक्टूबर 2020 को 7 दिसम्बर 2021 को जारी किया गया। जिसको विभिन्न मीडिया के द्वारा केजरीवाल सरकार का तोफा बताया था। जबकि यह हमलोगों के प्रयासों का नतीजा था।

Current Minimum Wages in Delhi

अब एक बार फिर से पहले के तरह दिल्ली का अक्टूबर 2021 मंहगाई भत्ता महीने से ज्यादा देर किया जा चूका है। जिसके लिए दिल्ली के श्रममंत्री श्री मनीष सिसोदिया को 16.10.2021 को खुला पत्र और ईमेल भेजा। जिसके बाद उनके लेबर अधिकारी को 21.10.2021 को फोन किया था। उन्होंने कहा था कि जल्द ही नोटिफिकेशन आ जायेगा। यही नहीं उन्होंने बोला था कि हर हाल में दिवाली से पहले मंहगाई भत्ता जारी कर दिया जायेगा, मगर आज श्रम मंत्री ने मंहगाई भत्ता वृद्धि की घोषणा कर दी है।

दिल्ली मजदूरों की न्यूनतम वेतन | Minimum Wages in Delhi 2020-21

विभिन्न मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के श्रम मंत्री महोदय ने सोमवार 8 नवंबर 2021 को मंहगाई भत्ता बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। जिसके बाद दिल्ली के 50 लाख मजदूरों का न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जायेगी। दिल्ली के अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 15,908 रुपये से बढ़कर 16,064 रुपये हो गया है। जबकि अर्ध कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 17,537 रुपये से बढ़कर 17,693 रुपये हो गया। जबकि कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 19,291 रुपये से बढ़ाकर 19,473 रुपये किया गया है।

दिल्ली न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2021 (VDA) में वृद्धि की घोषणा मनीष सिसोदिया ने की

https://www.youtube.com/watch?v=fleQ3rUA8Lg

Minimum Wages in Delhi October 2021 notification pdf

हालाँकि, मनीष सिसोदिया ने मिडिया के हवाले से कहा कि “दिल्ली में मजदूरों को दी जाने वाली न्यूनतम मजदूरी देश के किसी भी राज्य की तुलना में अधिक है। कोविड और महंगाई से परेशान मजदूर वर्ग को न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी से कुछ राहत मिलेगी।” उनके अनुसार मैट्रिक लेकिन गैर-स्नातक कर्मचारियों का मासिक वेतन 19,291 रुपये से बढ़ाकर 19,473 रुपये और स्नातक और उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता वाले मजदूरों का मासिक वेतन 20,976 रुपये से बढ़ाकर 21,184 रुपये कर दिया गया है। आपको विगत 01 अक्टूबर 2021 से वृद्धि का लाभ मिलेगा।

उम्मीद है कल इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जायेगा। जिसके बाद हम आपको नोटिफिकेशन के साथ डिटेल जानकारी देंगे। आप कमेंट में लिखकर बताइये कि अभी के मंहगाई के अनुसार दिल्ली में कितना मंहगाई भत्ता में वृद्धि होनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें-

Share this

4 thoughts on “दिल्ली न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2021 (VDA) में वृद्धि की घोषणा की”

  1. लगभग 1000 से 1500 रुपया तक न्यूनतम मजदूरी की बढ़ोतरी होनी चाहिए आज के दैर मागई आसमान छु रही है खाद्य पदार्थ पर तेल 220 लीटर दूध 60 रुपया किलो बौगन जिसको लोग कम खाते वह भी 70 रुपया किलो दाल अट्टा चावल के भाव तो पूछो मत बच्चो की फीस मकान का किराया दवाईया बहुत सारे अन्य खर्चे सरकार 6 माह मे 150 रुपया की बढ़ोतरी करती तो मकान मालिक साल मे 500 रुपया बढ़ता है इस मागई ने तो आम लोगो की कमर तोड़ दी सर आप देख ले प्रतिदिन एक आदमी का खर्चा 500 रुपया तक आता है एक आम मजदूरआदमी को अपना जीवन कितना कठिनयो से गुजरता है ये बात सरकार को भी समझना चाहिए धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment