दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2022 मंहगाई भत्ता अधिसूचना कब जारी होगा?

पिछले तक़रीबन 2-3 वर्षों से की तरह इस बार भी दिल्ली सरकार ने मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। जिसके बाद हर रोज आप सैंकड़ों साथियों का मैसेज आता है और पूछते हैं कि Delhi Nyuntam Majduri October 2022 मंहगाई भत्ता अधिसूचना कब जारी होगा? आज ही हमने दिल्ली लेबर कमिश्नर ऑफिस के अधिकारी से फोन कर पूछा है।

Delhi Nyuntam Majduri October 2022

दिल्ली के मजदूरों की मांग को देखते हुए दिल्ली सरकार के तरफ से 39 फीसदी न्यूनतम वेतन की बढ़ोतरी की गई।  जो कि मालिकों को रास नहीं आता है और इसको वो दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देते हैं। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट बढ़े न्यूनतम वेतन को ख़ारिज कर देता है। जिसके खिलाफ दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है और फिर से माननीय कोर्ट के आदेश बाद फिर से दिल्ली के मजदूरों का न्यूनतम वेतन 39 फीसदी बढ़ जाती है।

Delhi Minimum Wages 2022 Notification

मजदूरों के न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार पांच साल में एक बार न्यूनतम वेतन रिवाइज होना चाहिए। जिसके साथ ही All India consumer index price के अनुसार वर्ष में दो बार मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी होना चाहिए। दिल्ली सरकार द्वारा मजदूरों का मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन अप्रैल और अक्टूबर महीने के पहले जारी होता है। जो कि पहले की तरह फिर से दो हप्ते देर तक जारी नहीं किया गया है। जिसके लिए आज ही हमने लेबर कमिश्नर ऑफिस दिल्ली में फोन पर बात किया है। उनसे पूछा कि दिल्ली के मजदूरों का न्यूनतम वेतन कब जारी होगा?

Current Minimum Wages in Delhi 2022 latest News

दिल्ली के लेबर कमिश्नर ऑफिस के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2022 मंहगाई भत्ता का फाइल LG महोदय के पास अप्रूवल के लिए भेजा गया है। उनके अप्रूवल मिलते ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जायेगा। जब हमने पूछा कि कब तक जारी हो पायेगा। ऐसे में उन्होंने एक अनुमान लगाते हुए कहा कि शायद इस हप्ते का अंदर नोटिफिकेशन जारी हो जाना चाहिए। अब जैसे ही Delhi VDA नोटिफिकेशन जारी होता है तो हम आपको दिल्ली न्यूनतम वेतन (Latest Minimum Wages) की जानकारी देंगे।

Latest Minimum Wages in Delhi 2022

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के लिए विजिट करें - HindiChowk.Com

अभी जब तक दिल्ली न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2022 का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता तब तक आपका न्यूनतम वेतन (Current Minimum Wages) निम्न प्रकार से होगा-

Class of EmploymentClass of workersBasic Per MonthVDA Per MonthTotal Per DayTotal Per Month
UnskilledNA14842166463516506
Semi-skilledNA16341184670018187
SkilledNA17991202877020019
Clerical And Supervisory StaffNon-Matriculates16341184670018187
Clerical And Supervisory StaffMatriculates But not graduates17991202877020019
Clerical And Supervisory StaffGraduates and Above19572218483721756

 

दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2022 मंहगाई भत्ता अधिसूचना कब जारी होगा?

दिल्ली सरकार द्वारा जारी अक्टूबर 2022 नोटिफिकेशन VDA के लिए हमारे ब्लॉग को रेगुलर रूप से चेक करते रहें। हमें उम्मीद है कि दिवाली से पहले-पहले हर हाल में आपको खुशखबरी मिल जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2022 मंहगाई भत्ता अधिसूचना कब जारी होगा?”

Leave a Comment

error: Content is protected !!