Sahara India Ka Paisa वापसी के लिए पटोरी अनुमंडल पर 24 फरवरी 2023 को प्रदर्शन?

Bihar: पुरे देश में सहारा इंडिया जमाकर्ताओं का पैसा फंसा है। पटोरी समस्तीपुर से ही हमने 16 फरवरी 2022 को सर्वप्रथम सहारा इंडिया फर्जीवाड़े का भंडाभोड़ किया गया है। जिसके बाद हमारे लम्बें संघर्षों के बाद बिहार सरकार के तरफ से जमाकर्ताओं के पैसा वापसी का आदेश जारी हुआ है। जिस आदेश को जिला/पटोरी प्रशासन के द्वारा दबाया जा रहा है। जिसके खिलाफ पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के जमाकर्ताओं की एक बैठक धमौन गांव में हुई। जिस बैठक में Sahara India Ka Paisa वापसी के लिए आंदोलन का निर्णय लिया गया।

सहारा इंडिया के पैसे वापसी के लिए पटोरी अनुमंडल पर प्रदर्शन

सहारा इंडिया फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ 16 फरवरी 2022 को पटोरी-धमौन की धरती से ही किया गया था।  जिसके बाद हमारे अपील पर पुरे देश के लोगों ने सहारा इंडिया के नाम पर पैसा जमा करना बंद कर दिया। भारतीय रिजर्व बैंक ने सहारा इंडिया को 2008 में जमाकताओं से पैसा जमा करने से रोक लगा दिया था, साथ ही 2015 में सहारा इंडिया के नन बैंकिग का लाईसेंस भी रद्द कर दिया। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार कोई भी सहकारी समितियां बैंक नही चला सकती है। जबकि सहारा इंडिया के नाम पर आपसे पैसा लेकर विभिन्न सोसाईटी का कागज पकड़ा दिया गया है।

Sahara India ka paisa kab milega?

हमने पिछले साल 16 फरवरी 2022 को पूरे देश को सहारा इंडिया फर्जीवाड़े की जानकारी दी और पैसा जमा नही करने का अनुरोध किया। जिसके बाद पूरे देश के लोगों ने सहारा इंडिया के नाम पर पैसा जमा करना बंद कर दिया है, मगर अब आपको अपने जमा पैसा वापस पाने के लिए बिना मांगें नही मिलेगा।

हमारे लंबें संघर्ष पटोरी अनुमंडल ऑफिस/थाना के समक्ष प्रदर्शन व माननीय पटना हाईकोर्ट के समक्ष सुरजीत श्यामल बनाम भारत सरकार जनहित याचिका संख्या CWJC-23640/2022 के बाद बिहार सरकार की नींद खुली और सांस्थिक वित्त विभाग ने दिनांक 28अक्टूबर 2022 को हमारे पूर्व के पेटिशन 21 फरवरी 2022 व अन्य पर Bpid Act के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर जमाकर्ताओं का पैसा वापसी का आदेश दिसम्बर 2022 में जारी किया।

sahara india latest news in hindi

अभी तक जिस आदेश के 2 महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी जिला/पटोरी प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई है। जिससे क्षुब्ध होकर हम सहारा इंडिया के जमाकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य हैं। जिसके लिए धमौन में जमाकर्ताओं/कार्यकर्तों व सामाजिक कार्यकर्तों की एक बैठक 12 फरवरी 2023 को की गई। जिसमें सर्वसम्मति से “सहारा इंडिया जमाकर्ता कल्याण मोर्चा” के बैनर तले पुरे पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में जनजागरण के लिए प्रचार-प्रसार किया जायेगा। सहारा इंडिया/सोसाईटी जमाकर्ताओं के बकाये पैसे का दावा/आवाज मजबूती से सरकार तक पहुॅंचाने के लिए 24 फरवरी 2023 को पटोरी अनुमंडल पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें सभी क्षेत्र के लोगों से भाग लेने की अपील की गई।

Sahara India Ka Paisa वापसी के लिए पटोरी अनुमंडल पर 24 फरवरी को प्रदर्शन

सहारा इंडिया के पैसे के लिए सुरजीत श्यामल की अगुआई में आयोजित बैठक में अनुरूध कुमार उर्फ देवानन्द (आरटीआई कार्यकर्त्ता), सुधीर कुमार (नेता एआईएसएफ), विक्रम आदित्य (समाजसेवी), रवि कुमार, अभय कुमार ठाकुर, जीतेन्द्र कुमार, धीना राय (भाजपा पंचायत अध्यक्ष), संजय सहनी, प्रमोद कुमार साह, रिषी कुमार सहनी, आषित कुमार, प्रभाात कुमार , रौशन कुमार, यदुवंश राय, रविश कुमार (वार्ड सदस्य उतरी धमौन), मुकेश कु0 साह, प्रत्युष कुमार राय समाजसेवी, राकेश कुमार चन्द्र, अरविन्द कुमार (शिक्षक), पवन कुमार नेगी, आषीश राय छात्र (नेता अभाविपि) राहुल कुमार सिंह (समाजसेवी), राकेश रौशन (राजद नेता), लवलेश कुमार, श्री भगवान शर्मा, चन्दन कुमार साह (डीलर) आदि ने भाग लिया।

Sahara India ka Paisa ke liye Order 

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment