Minimum Wages in Delhi April 2024 Arrear: अगर आप दिल्ली राज्य में न्यूनतम वेतन पर काम करते हैं। ऐसे में आपको याद होगा कि मजदूरों का अप्रैल 2024 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन देर से जारी हुआ है।जिसके बाद आपको उसका एरियर मिलना चाहिए। आज हम जानेगें कि आपको कितना एरियर मिलना चाहिए और उसको कैसे कैलकुलेट करेंगे?
Minimum Wages in Delhi April 2024 Arrear
दिल्ली सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जब से न्यूनतम वेतन में रिवीजन किया गया है। उस समय से ही देर से मजदूरों का मंहगाई भत्ता जारी करने में लेट लतीफ़ किया जा रहा है। कभी लोकसभा चुनाव के नाम पर तो कभी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में होने का बहाना बनाकर, अप्रैल 2024 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी करने में देरी किया गया।
हालांकि दिल्ली सरकार के द्वारा Minimum Wages in Delhi April 2024 का नोटिफिकेशन 6 महीने देर से 26.09.2024 को जारी कर दिया गया है। जिसमें निर्धारित बढ़ा हुआ दर आपके सैलरी में 01 अक्टूबर 2024 से लागू होगा।
Delhi Minimum Wages April 2024 to Sep 2024 Arear
MONTYLY VDA AREAR 2024 | ||||||||
Class of Employment | Class of workers | April | MAY | JUNE | JULY | AUG | SEP | TOTAL |
Unskilled | NA | 494 | 494 | 494 | 494 | 494 | 494 | 2964 |
Semi-skilled | NA | 546 | 546 | 546 | 546 | 546 | 546 | 3276 |
Skilled | NA | 598 | 598 | 598 | 598 | 598 | 598 | 3588 |
Clerical And Supervisory Staff | Non-Matriculates | 546 | 546 | 546 | 546 | 546 | 546 | 3276 |
Clerical And Supervisory Staff | Matriculates but Not graduates | 598 | 598 | 598 | 598 | 598 | 598 | 3588 |
Clerical And Supervisory Staff | Graduates and Above | 650 | 650 | 650 | 650 | 650 | 650 | 3900 |
हमने ऊपर दिए टेबल में एक अलग-अलग कैटेगरी का अप्रैल 2024 से सितम्बर 2024 तक का मंथली एरियर कैलकुलेट किया है। अगर आपने किसी महीने में एक दिन की छुट्टी ली है तो आपको उस महीने का एरियर में 26 से भाग देना होगा। जिसके बाद आपके एक दिन का एरियर कैलकुलेट हो जायेगा। जिसको आप उस महिने के कुल में से घटा देंगे। जिससे आपको उस महीने का एरियर ज्ञात हो जायेगा।
दिल्ली के मजदूरों को मंहगाई भत्ता अप्रैल 2024 का कितना एरियर मिलेगा?
हालांकि सितम्बर महीने का अंत में जारी होने का कारण आपको यह सितम्बर के सैलरी में नहीं मिल पाया होगा। यह एरियर आपको अब नवंबर 2024 की सैलरी में मिलना चाहिए। अगर आपको उक्त एरियर नहीं दिया जाता है तो अपने विभाग में मांग करें। अगर विभाग सुनवाई नहीं करती तो अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
- EPF rules change June 2021 यह काम कर लें, नहीं तो पीएफ खाता बंद समझिए
- Central Government hike variable DA, इसका लाभ किन कर्मचारियों को मिलेगा?
- पीएफ क्या है? जरुरत पड़ने पर कब, कहां और कैसे शिकायत करें, पूरी डिटेल जानकारी
- PF Balance kaise check karen, जाने 7 तरीका | How to check PF Balance
My name is Narendra gaira I’m working on Inova hotel orchid Shimla October last but staf is not given in my salary so please give me suggestions thankyou
हमारे ब्लॉग पर जानकारी उपलब्ध है. लेबर कमिश्नर ऑफिस में शिकायत लगाएं
सर मेरा नाम रूप है मैं दिल्ली मेट्रो में हूं जिसमें मेरी शिकायत इस प्रकार है मैं एक कंपनी ओरियन सिक्योरिटी सॉल्यूशन pvt Ltd जो के अंतर्गत dmrc के अंदर कॉन्ट्रैक्ट पर आती है और मैं वहां पर सिक्योरिटी की नौकरी करती हूं जिससे मेरी 4 महीने से सैलरी नहीं आई है कृपया करके मेरी शिकायत मंजूर करें और मेरा
कोड 11 08
नाम km rupa
आपको मेट्रो के अधिकारियों से बात करनी चाहिए और लिखित में देना चाहिए और अगर तब भी काम नहीं बने तो लेबर कमिश्नर सेन्ट्रल के पास शिकायत करना होगा