Delhi Minimum Wages Kab Badhega प्राइवेट कर्मचारी का अहम सवाल

दिल्ली में तकरीबन 50 लाख से ज्यादा कर्मचारी आज जानना चाहते हैं कि Delhi Minimum Wages Kab Badhega. आज हम आपके अहम सवाल के मुद्दे पर जानकारी लेकर आये हैं। जिससे आपके न केवल सवाल का जबाब मिलेगा बल्कि आपकी मांग सरकार तक भी पहुंचाने का रास्ता मिलेगा।

Delhi Minimum Wages Kab Badhega

आपको याद दिला दें कि मजदूरों के मांग के बाद दिल्ली सरकार ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशनुसार 39 फीसदी न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की थी। जिसके 5 वर्ष पुरे होने के बाद दिल्ली के मजदुर कर्मचारी आज जानना चाहते हैं कि Delhi Minimum Wages Kab Badhega. हालांकि अब दिल्ली में सरकार बदल गई है, जिसके बाद आम कर्मचारी को नई सरकार से काफी उम्मीदें है।

दिल्ली सरकार के द्वारा मार्च 2017 में ऐतिहासिक न्यूनतम वेतन में 37 फीसदी वृद्धि की गई थी। जो कि कुछ मालिक संगठनों को रास नहीं आता है और वो उस नोटिफिकेशन को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देते हैं। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट उक्त नोटिफिकेशन को रद्द कर देती है। जिसको फिर से दिल्ली सरकार द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाती है। जिसके बाद 14 अक्टूबर 2019 को मजदूरों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला आता है।

दिल्ली सरकार के तरफ से माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मजदूरों का नया न्यूनतम वेतन का गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। जिसके अनुसार दिल्ली के मजदूरों का न्यूनतम कुछ इस प्रकार से था-

Schedule of Employment Category of workmen/ Employee’s Minimum rates of Wages in Rupees
All Schedule employment Per month Per day
Unskilled 14,842/- 571/-
Semi-skilled 16,341/- 629/-
Skilled 17,991/ 692/-
Clerical and supervisory staff
Non-Matriculates 16,341/- 629/-
Matriculate but not Graduate 17,991 692/-
Graduate and above 19,572/- 753/-

 

अब न्यूनतन वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार वर्ष में दो बार मंहगाई Indexing के अनुसार मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। यही नहीं बल्कि 5 साल पर मजदूरों के न्यूनतम वेतन रिवीजन का भी प्रावधान है। अब जैसा कि पहले माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अक्टूबर 2019 में न्यूनतम वेतन रिवाइज हुआ तो अब अक्टूबर 2024 में न्यूनतम वेतन रिवाइज होना चाहिए था।

Delhi Minimum Wages Kab Badhega प्राइवेट कर्मचारी का अहम सवाल

दिल्ली सरकार के लेबर विभाग ने 2024 में एक आरटीआई के जवाब में कहा था कि अभी तक दिल्ली न्यूनतम वेतन रिवीजन का कोई प्रोपोजल नहीं है। अभी जब तक दिल्ली न्यूनतम वेतन रिवाइज नहीं किया जाता है, तब तक दिल्ली के मजदूरों का न्यूनतम वेतन 1 अप्रैल 2025 से निम्न प्रकार से होगा-

Category Rate as on 01.10.2024 Rate as on 01.04.2025 Rate From 01.04.2025
Un-skilled 18066 390 18456 710
Semi-Skilled 19929 442 20371 784
Skilled 21917 494 22411 862

 

सभी अनुसूचित रोजगारों में लिपिकीय और पर्यवेक्षी कर्मचारियों का न्यूनतम मजदूरी का दर कुछ इस प्रकार से होगा-

Category Rate as on 01.10.2024 Rate as on 01.04.2025 Rate From 01.04.2025
Non-Matriculates 19929 442 20371 784
Matriculate but not Graduates 21917 494 22411 862
Graduates and above 23836 520 24356 937

 

अब हालांकि एक वर्ष से ज्यादा बीत चुके हैं और दिल्ली में नई सरकार आ गई है। अब ऐसे में दिल्ली सरकार को तुरंत न्यूनतम वेतन सलाहकार समिति का गठन कर मजदूरों का न्यूनतम वेतन रिवाइज करना चाहिए। जिसके दिल्ली के तकरीबन 50 लाख मजदूरों को लाभ मिल सके। अगर आप सुझाव देंगे तो हम भी वर्कर वौइस् के माध्यम से दिल्ली सरकार तक आपकी मांगों को पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें-

Share this

8 thoughts on “Delhi Minimum Wages Kab Badhega प्राइवेट कर्मचारी का अहम सवाल”

  1. Good evening sir m Amit Kumar Railway ka undertaking psu container Corporation of India ma Crane Oprater hu jo container handling karti h ma usa chalata hu kya hm skilled ma h ya high skilled ma reply please

    Reply
    • यह आप खुद पता कीजिये, जो कि आपके काम के प्रकृति के अनुसार तय होता है

      Reply
  2. sir is par jald se jald karyavahi honi chahie delhi mai mehangai kafi bad gai h or apko pata hi hai ki jo hmari minimum wages hai us se ghar kharch chalana kafi muskil hai. apse nivedan hai ki iske lie thosh kadam udaya jae taki minimum wages jald revise ho ske.

    Reply
  3. sir salary revise ke lie kuch kijie mehangai kafi bad gai h delhi mai apse nivedan h ki aap hi kuch krva skte hai

    Reply
  4. sir salary revise ke lie kuch kijie mehangai kafi bad gai h delhi mai apse nivedan h ki aap hi kuch krva skte hai

    Reply

Leave a Comment