EPF Interest Rate 2022-23 पीएफ खाताधारकों को ब्याज कब कितना मिलेगा?

EPF Interest Rate 2022-23 सभी पीएफ खाताधारकों के लिए सरकार ने पीएफ अकाउंट के लिए वित्त वर्ष 2022-23 का ब्याज तय कर दिया है। जिसके तहत सभी पीएफ अकाउंट में ब्याज दर 8.15% कर दिया गया है।पिछले वित् वर्ष में ब्याज 8.10% था। जिस पीएफ ब्याज पर मात्र 0.05% की वृद्धि की गई है। जिसका लाभ देश के तकरीबन 6 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा।

EPF Interest Rate 2022-23

अगर आप किसी ऐसी संस्थान में काम करते हैं, जिसमें 20 से उससे अधिक कर्मचारी हैं। ऐसे में आपके संस्था/कंपनी को EPFO में खुद रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। जिसके साथ ही आपकी कंपनी आप पीएफ खाता खोलेगी। जिसके बाद आपके सैलरी में से बेसिक सैलरी + DA का 12 फीसदी पीएफ का कंट्रीब्यूशन की कटौती की जाएगी।

यही नहीं बल्कि आपकी कंपनी के द्वारा भी ठीक उतना ही पैसा यानी 12 फीसदी आपके पीएफ खाते में जमा करना होगा। जिससे आपको डबल पीएफ का पैसा आपके पीएफ खाते में जमा होगा।

EPF Interest Rate 2022-23 kab aayega?

आपको बता दें कि मार्च 2023 को केंद्रीय न्यासी बोर्ड, ईपीएफओ की 233वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।जिसमें सीबीटी ने कर्मचारियों के पीएफ का ब्याज दर 2022-23 के लिए 8.15 प्रतिशत की सिफारिश की है। यह सिफारिश अभी वित् मंत्रालय को भेजा गया है। जिसकी जानकारी केंद्रीय श्रम मंत्री ने भी ट्वीट कर दी है। वित् मंत्रालय के अप्रूवल के बाद ही ब्याज की राशि खाते में क्रेडिट की जाएगी।

ईपीएफ ब्याज दरें?

हालांकि, माननीय केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय ने पीएफ ब्याज 2022-23 को दूसरे निवेश से अधिकतम बताया है। जिसके बाद आपके लिए यह जानना काफी महत्वपूर्ण है कि शुरुआत से अभी तक का पीएफ पर ब्याज दरें कितनी मिली है। अगर आप पीएफ ब्याज दरों को समझना चाहते हैं तो आपको हमारा नीचे दिया चार्ट को देखना होगा।

साल ब्याज दर
1952-66 3-4.75%
1967-75 5-7%
1976-83 7.50-8.75%
1984-89 9.25-11.80%
1990-99 12%
2000-01 11%
2001-05 9.50%
2006-10 8.50-9.50%
2011-21 8.25-8.50%
2021-22 8.10%
2022-23 8.15%

जब 1952 में EPF पर ब्याज दर केवल 3% थी। हालांकि, उसके बाद इसमें बढ़त होती गई। पहली बार 1972 में यह 6% के ऊपर पहुंची। पहली बार 1984 में जब यह ब्याज दर 10% के ऊपर पहुंची। जिसके बाद PF धारकों के लिए सबसे अच्छा समय 1989 से 1999 तक था।

EPF Interest Rate 2022-23 पीएफ खाताधारकों को ब्याज कब कितना मिलेगा?

पीएफ का ब्याज 2022-23

जब इस दौरान PF खाते पर 12% ब्याज मिलता था। इसके बाद से ही ब्याज दर में गिरावट आनी शुरू हो गई। अगर उपरोक्त चार्ट को ध्यान से देखेंगे तो 999 के बाद ब्याज दर कभी भी 10% के करीब नहीं पहुंची। यही नहीं बल्कि 2001 के बाद से यह 9.50% के नीचे ही रही है। पिछले सात सालों से यह 8.50% या उससे कम रही है।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment