PF interest rate 2025-26 update – पीएफ खाताधारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आये हैं। आपको बता दें कि ईपीएफओ ने 7 करोड़ पीएफ मेंबर्स के लिए वित् वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत आइये जानते हैं कि आपको कब कर कितना ब्याज मिलेगा?
PF interest rate 2025-26 notification जारी, कितना मिलेगा
आपको बता दें कि ईपीएफओ विभाग के सीबीटी ने मार्च 2026 में ही पीएफ के लिए ब्याज दर 8.25% की सिफारिश की थी। जिसको वित् विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया था। सरकार के द्वारा पीएफ ब्याज दर 8.25% को मंजूरी दे दी गई है। NBT के रिपोर्ट के अनुसार इसी महीने ब्याज की राशि पीएफ मेंबर्स के खाते में क्रेडिट किया जा सकता है। जिससे तकरीबन 7 करोड़ पीएफ खाताधारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
पीएफ का ब्याज दर पर फैसला पीएफ विभाग सीबीटी यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज करता है। जो कि एक त्रिपक्षीय कमेटी होती है जिसमें सरकार, कंपनी और कर्मचारियों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। पीएफ पर हर वर्ष वित् वर्ष के अंत में सीबीटी के द्वारा ब्याज तय कर सिफारिश वित् विभाग को भेजा जाता है। वित् विभाग से मंजूरी मिलने के बाद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के हरी झंडी देने के बाद पीएफ विभाग नोटिफाई करेगा। जिसके बाद ब्याज की राशि सब्सक्राइबर्स के खातों में क्रेडिट कर दी जाएगी।
कितना ब्याज मिलेगा
प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पीएफ एक अनिवार्य बचत योजना है। जिसमें कर्मचारियों के बेसिक सैलरी के 12 फीसदी कंट्रीब्यूशन जमा होता है। जबकि ठीक उतना ही कंपनी के तरफ से भी योगदान किया जाता है। कम्पनी के कंट्रीब्यूशन में से 8.33% कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है। ईपीएफ अकाउंट में जमा रकम पर ब्याज मिलता है। अगर आपके पीएफ में 1 लाख रुपये जमा हैं तो इस वित् वर्ष में आपके पीएफ खाते में 8250 रुपये ब्याज मिलेगा।
पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें
अगर आप अपने भविष्य निधि (PF) खाते में जमा राशि की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो अब इसके लिए किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई है, जिससे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही अपना PF बैलेंस देख सकते हैं।
PF बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां उपलब्ध E-Passbook विकल्प का चयन करें। इसके बाद अपना UAN (Universal Account Number), पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
PF interest rate 2025-26 को मिली मंजूरी, जानिए कितना मिलेगा
लॉगिन सफल होने के बाद आपके PF खाते से संबंधित सभी विवरण स्क्रीन पर दिखाई देंगे। यहां आपको अपनी Member ID का विकल्प मिलेगा। संबंधित Member ID को चुनते ही आपकी E-Passbook खुल जाएगी, जिसमें आपके खाते में जमा कुल राशि, कर्मचारी एवं नियोक्ता द्वारा किए गए अंशदान तथा ब्याज की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। इस आसान ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आप कभी भी और कहीं से भी अपने PF खाते की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
- Delhi Labor Court CGIT ने IRCTC को दिया 10500 देने का आदेश
- New Salary Rules 2026- लेबर कोड के तहत लागू हुए 4 नए नियम
- Salary nhi dene par Complaint Application कैसे लिखें Format
- Purane PF ka paisa kaise milega, E-PRAAPTI पोर्टल दिलाएगा
- Delhi Minimum Wages April 2026 कब जारी होगा, RTI जवाब
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More