PF Interest Rate 2025-26 Kab Milega आपके खाते में PF का पैसा

PF Interest Rate 2025-26 Kab Milega – देश के करोड़ों पीएफ खाताधारी को अपने पीएफ के खाते पर मिलने वाले ब्याज का इन्तजार है। ईपीएफओ के द्वारा पीएफ मेंबर्स को वित् वर्ष 2025-26 का ब्याज दिया जाना है। जिसके लिए सीबीटी की बैठक में ब्याज दर पर निर्णय लिया जा चुका है। जिसके बाद अभी तक पीएफ खाताधारी के पीएफ खाते में ब्याज नहीं मिलने से परेशान है।

PF Interest Rate 2025-26 Kab Milega

ईपीएफओ ने वित् वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज की दर बरकरार रखा है। जिसके लिए ईपीएफओ के तरफ से सीबीटी की बैठक मार्च 2026 को निर्णय लिया गया था। जिसके बाद सीबीटी के द्वारा सिफारिश वित् विभाग को मंजूरी को भेज दिया गया था। जिसके दो महीने बीतने के बाद पीएफ खाता धारकों के खाते में ब्याज की राशि नहीं मिल पाया है। जिससे पीएफ मेंबर्स में निराशा है, जबकि असल बात यह है कि अभी नहीं केंद्र सरकार के तरफ से सीबीटी के द्वारा तय किए ब्याज दर 8.25%पर मंजूरी का इंतजार है।

पीएफ ब्याज 2025-26 का उपडेट

आपको बता दें कि पीएफ का ब्याज आपके खाते में क्रेडिट होने से पहले कई प्रकिया से गुजरना पड़ता है। EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) के द्वारा पहले ब्याज दर तय किया जाता है। जिसकी सिफारिश वित् विभाग को मंजूरी के लिए भेजा जाता है। वित् विभाग से मंजूरी मिलने के बाद श्रम मंत्रालय के द्वारा अप्रूवल कर ईपीएफओ के बाद भेज देता है। जिसके बाद ईपीएफओ के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। जिसके 7-15 दिन के अंदर आपके पीएफ खाते में पीएफ का ब्याज क्रेडिट हो जाता है।

देरी क्यों हो रही है?

हमने जैसा की बताया सीबीटी (CBT) के सिफारिश को वित् विभाग के द्वारा मंजूरी मिलने के बाद ही पीएफ का ब्याज मिलता है। उसके पहले वित् विभाग के द्वारा एक अप्रूवल की लम्बी प्रक्रिया होती है. जिसमें समय लग जाता है, आपने देखा होगा कि कोविड के समय में एक-एक साल देरी पर ब्याज का पैसा खाते में दिया गया था। जबकि अभी इस समय को काफी कम किया गया है। जिसके तहत अब आपका ब्याज जून से सितम्बर तक आपके खाते में क्रेडिट कर दिया जाता है।

PF Interest Rate 2025-26 Kab Milega आपके खाते में PF का पैसा

ब्याज क्रेडिट होने में देरी होने पर

ईपीएफओ ने स्पष्ट किया है कि भले ही ब्याज मिलने में कुछ समय लगे मगर मगर सभी पात्र पीएफ खाताधारकों को पूरा ब्याज मिलेगा। यह भी ध्यान रखना जरुरी है कि सभी पासबुक में ब्याज की इंट्री एक साथ दिखाई नहीं देती है। अलग-अलग खातों में यह उपडेट अलग-अलग समय पर नजर आ सकता है।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment