Delhi Minimum Wages April 2026 Notification कब जारी होगा

Delhi Minimum Wages April 2026 Notification – यह दिल्ली राज्य में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारी, मजदूरों का सबसे अहम सवाल है। दिल्ली के 50 लाख मजदुर कर्मचारी जानना चाहते हैं कि उनका अप्रैल 2026 का मंहगाई भत्ता कब जारी होगा। आपके इसी सवाल को लेकर लेबर विभाग को RTI लगाया था। जिसका गलत जवाब मिलने पर प्रथम अपील के बाद एक और लेटर आया है। इसके साथ ही हमने कल लेबर कमिश्नर ऑफिस में फोन भी लगाया, आइये जानते हैं कि वहां से क्या जवाब मिला?

Delhi Minimum Wages April 2026 Notification

दिल्ली सरकार के द्वारा मजदूरों के अक्टूबर 2026 का मंहगाई भत्ता जारी नहीं किया गया। हमारे आरटीआई के जवाब में लेबर विभाग ने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि नहीं होने से यह फैसला लिया गया। अब जबकि अप्रैल 2026 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि हो गया है तब भी सरकार नहीं नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया।

दिल्ली के लेबर कमिश्नर से अनुरोध करने के बाद भी जब मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। जिसके बाद हमने आरटीआई में पूछा कि Delhi Minimum Wages April 2026 Notification कब जारी होगा। जिसका गलत जानकारी देने पर 12.05.2026 को प्रथम अपील लगाया। जिसके बाद हमारे पास फिर से एक लेटर आया है। जो कि इस प्रकार से है –

अंतिम एवं अंतिम अवसर नोटिस

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार
श्रम आयुक्त कार्यालय, आरटीआई शाखा
5, शामनाथ मार्ग, दिल्ली–110054

अपील आई.डी. संख्या: 62/RTI Appeal/Addl. LC-I/2026/1844-45 दिनांक: 02/07/2026

नोटिस-4

विषय: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत दिनांक 30/04/2026 को दायर आरटीआई आवेदन के संदर्भ में प्रथम अपील।

आपके द्वारा दिनांक 12/05/2026 को ऑनलाइन दायर प्रथम अपील के संदर्भ में यह सूचित किया जाता है कि आपको सुनवाई हेतु दिनांक 26/05/2026, 17/06/2026 एवं 02/07/2026 को उपस्थित होने के लिए क्रमशः 13/05/2026, 03/06/2026 तथा 24/06/2026 को नोटिस भेजे गए थे। इसके बावजूद आप निर्धारित किसी भी तिथि को सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए।

अतः आपको पुनः निर्देशित किया जाता है कि आप श्रम विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार, द्वितीय तल, सी-ब्लॉक, श्रम विभाग, 5, शामनाथ मार्ग, दिल्ली–110054 में अंतिम सुनवाई हेतु दिनांक 21/07/2026 को दोपहर 12:30 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

यदि आप इस अंतिम अवसर पर भी सुनवाई में उपस्थित नहीं होते हैं, तो आपके प्रकरण का निस्तारण उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कर दिया जाएगा। यह आपको प्रदान किया जा रहा अंतिम अवसर है।

(यू. के. सिन्हा)
प्रथम अपीलीय प्राधिकारी (FAA)
अतिरिक्त श्रम आयुक्त–I


प्रतिलिपि:

1. श्री सुरजीत श्यामल
     नई दिल्ली
2. सहायक विधि सलाहकार (मुख्यालय)
श्रम विभाग, 5, शामनाथ मार्ग, दिल्ली–110054

संदर्भ: आरटीआई आवेदन पंजीकरण संख्या Labour/R/2026/60153 दिनांक 30/04/2026।

दिल्ली सरकार मजदूरों के प्रति संवेदनहीन

हमने इसके लिए दिल्ली लेबर कमिश्नर ऑफिस में कल फोन किया। जबकि हमारा नाम सुनते ही यूके सिन्हा जी ने बहाना बना दिया। यह आरटीआई एक्ट का खुला उलंघन है। प्रथम अपील का फैसला हर हाल में 45 दिन में हो जाना चाहिए। यही नहीं बल्कि दिल्ली सरकार के लेबर विभाग न तो मंहगाई भत्ता ही जारी कर रहे। जिससे स्पष्ट पता चलता है कि दिल्ली सरकार मजदूरों के प्रति कितनी संवेदनहीन है।

Delhi Minimum Wages April 2026 Notification कब जारी होगा

मंहगाई भत्ता अप्रैल 2026 के लिए ऑनलाइन पेटिशन

हमने दिल्ली मजदूरों के मंहगाई भत्ता अप्रैल 2026 जारी करने के लिए एक ऑनलाइन पेटिशन शुरू किया था। जिसको अभी तक 1800+ लोगों ने हस्ताक्षर किया है। आपने अभी तक उस पेटिशन पर हस्ताक्षर नहीं किया है, ऐसी में नीचे दिए लिंक को क्लीक कर आवेदन को हस्ताक्षर कर मांग को सपोर्ट करें।

Online Petition Sign Here

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment