UP Minimum Wages 2026 – उत्तरप्रदेश राज्य में काम करने वाले कामगारों के लिए एक अहम जानकारी लेकर आया हूँ। पिछले दिनों अलग-अलग न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया कि आपका सैलरी बढ़ा दिया गया है। जिसके तहत एक चपरासी की सैलरी 18000 रूपये मासिक हो गई है। आज हम उसकी हकीकत के साथ जानेंगे कि नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
UP Minimum Wages 2026 notification बढें वेतन
आपको बता दें कि भास्कर के रिपोर्ट के अनुसार यूपी सरकार ने प्रदेश के तकरीबन दो लाख ऑउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर दी है। जिससे यूपी आउटसोर्स कर्मचारियों के सैलरी में 8,000 रुपये से लेकर 11,000 रुपये तक बढ़ोतरी हो गई है। जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह वेतन दर इसी अप्रैल महीने से लागु हो जायेगा।
अब कितना सैलरी मिलगी
अब ऐसे में यूपी में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन बढ़ने के बाद आइये जानते हैं कि किस पद पर अब कितना सैलरी मिलगी-
| पद का नाम (Post Name) | पुराना मानदेय (Old Salary) | नया मानदेय (New Salary) |
| चपरासी / चौकीदार (Peon/Guard) | ₹ 10,000 | ₹ 18,000 |
| डाटा एंट्री ऑपरेटर / कंप्यूटर सहायक | ₹ 14,000 | ₹ 23,000 |
| अनुवादक (Translator) | ₹ 14,000 | ₹ 23,000 |
| शिक्षण सेवाएं (Teachers) | – | ₹25,000 (अधिकतम) |
| डॉक्टर (Doctors) | – | ₹40,000 (अधिकतम) |
| सीनियर प्रोग्रामर | – | ₹ 37,400 |
हालांकि मीडिया रिपोर्ट में एक पूरी लिस्ट है, जिसके आधार पर हमने आपको एक टेबल के माध्यम से जानकारी देने की कोशिश की है। जिसमें बताया गया है कि यूपी सरकार के द्वारा यूपी आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) बनाया गया है। अब प्रदेश में आउटसोर्स निगम के जरिए ही आऊटसोर्स कर्मचारियों की रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्ती होगी। जबकि पहले कर्मचारियों की नियुक्ति ठेके पर अलग-अलग कंपनियों के द्वारा किया जाता था। जिससे उनका जम कर शोषण होता था और सरकार ने लगातार शिकायत के बाद यह कदम उठाया है।
उक्त मानदेय का नोटिफिकेशन
जब हमने लाइव हिंदुस्तान का रिपोर्ट पढ़ा तो सब कुछ क्लियर हो गया। जिसके अनुसार उक्त सेवा शर्ते नए टेंडर के लिए जारी किये गए है। जो कि अप्रैल से लागु होगा जबकि उक्त वेतन के बारे में बताया गया है कि मई से मिलने लगेगा। जिसके बाद यह निष्कर्ष निकलता है कि जब तो उक्त मानदेय का शासनादेश/नोटिफिकेशन जारी नहीं होता तब तक आपको पुराना वेतन या यूपी सरकार के द्वारा जारी न्यूनतम वेतन के दर से ही मिलेगा।
यूपी कामगारों का न्यूनतम वेतन कितना
अब आप पूछियेगा कि अभी यूपी कामगारों का न्यूनतम वेतन कितना है। जिसके बारे में बता दें कि पीछे अक्टूबर 2025 के मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न कैटेगरी में काम करने वाले कामगारों का न्यूनतम वेतन इस प्रकार से है-
UP Minimum Wages Oct 2025 notification
| रोजगार के प्रकार | कुल वेज प्रति दिन | कुल वेज मासिक |
| Unskilled | 423.88 | 11021 |
| Semi-skilled | 466.27 | 12123 |
| Skilled | 522.31 | 13580 |
UP अप्रैल 2026 का मंहगाई भत्ता
आपको बात दें कि न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार UP अप्रैल 2026 का मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। आपमें से जो लोग न्यूनतम वेतन पर काम करते हैं। ऐसे में जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होता है वैसे ही आपका सैलरी बढ़ जायेगा। जिसकी जानकारी हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से देंगे, जुड़े रहिए। यही नहीं बल्कि यूपी आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) द्वारा जब नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। उसकी जानकारी मिलने पर नोटिफिकेशन के साथ जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें-
- Bank Account Kaise Band Kare, बैंक अकाउंट कैसे बंद करें?
- PF Pension Types पीएफ खाताधारी को मिलता है 7 तरह का पेंशन
- अपने Kam Ke Sath Mental Stress कैसे कम करें, बेस्ट तरीका
- मोदी सरकार कोरोना की आड़ में काम का 12 hr Shifts करने जा रही
- Bank se Paise Katne Par Shikayat कैसे करें जानिए पूरी जानकारी
- Central Government hike variable DA, लाभ किनको मिलेगा
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More
UP MINIMUM WAGES 2026 GOVERNMENT ORDER AA GYA HAI 522.31 SE 536 RS. DAILY HO GYE HAI AB AAP APNI ISS JHUTHI NEWS FAILANE KA SPASHTIKARAN DENE KA KASHT KREN. YA AAP JAISE SABHI NEWS WALO KI COMPLAINT KI JAYE JHUTHI AFWAH FAILANE KE LIYE.
हमने क्या गलत न्यूज दिया है कृपया जरूर बतायें?