Central Government Minimum Wages 2026 – सेंट्रल गवर्नमेंट के अंतर्गत काम करने वाले कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी, डेली वेजर के सैलरी कब होगा। आपमें से हर कर्मचारी जानना चाहता है। अपने इस पोस्ट के माध्यम से बताने जा रहा हूँ कि पिछले न्यूनतम वेतन रिवीजन कब और कैसे हुआ था। जिसके बाद यह भी बतायेंगे कि अब आपके वेतन बढ़ने की कब उम्मीद है?
Central Government Minimum Wages 2026 Revision
केंद्र सरकार के अंतर्गत किसी भी मंत्रालय, विभाग, पीएसयू आदि में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, डेलीवेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको याद दिला दें कि आपका न्यूनतम वेतन 2017 में रिवाइज हुआ था। जिसके बाद आपका न्यूनतम वेतन 42 फीसदी बढ़ाया गया था।
जिसके बाद आपमें से कुछ लोगों को लगा होगा कि यह तो मोदी सरकार ने बढ़ाया है। जबकि अभी भी केंद्र में मोदी जी की ही सरकार है और न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार 5 साल में न्यूनतम वेतन रिवाइज होना चाहिए। जबकि आप देखिएगा कि 2022 में ही 5 साल पूरा हो चुका है। जबकि अभी तक सरकार में न तो कोई चर्चा है और न ही कोई खबर।
जबकि असलियत यह है कि केंद्र सरकार ने 2017 में सुरजीत श्यामल बनाम भारत सरकार के जनहित याचिका में समान काम का समान वेतन की मांग की गई थी। जिसको संज्ञान में लेकर मोदी सरकार ने 2017 में सेंट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन 42 फीसदी बढ़ाया था। जिस मांग को उठाने के कारण सुरजीत श्यामल को आईआरसीटीसी में अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।
Central Shaper रिवाइज होगा कि नहीं
अब आप जरूर जानना चाहेंगे कि Central Government Minimum Wages 2026 में रिवाइज होगा कि नहीं? अभी केंद्र सरकार के द्वारा लेबर कोड लागू किया गया है। जिसके बारे में बताया जा रहा कि केंद्र सरकार के द्वारा एक नेशनल फ्लोर वेज तय किया जायेगा। जिसके बाद कोई भी राज्य सरकार उस फ्लोर वेज से कम न्यूनतम वेतन नहीं रख सकती है।
जबकि नेशनल फ्लोर वेज की असलियत यह है कि अनूप कमेटी के द्वारा एक इन की मजदूरी के रूप में 375 रुपया का सिफारिश किया गया था। जिसको कॉरपोरेट के अनुरोध पर मोदी सरकार ने पहले ही नकार दिया गया। जिसके बाद नेशनल फ्लोर वेज के लिए एक दूसरी कमेटी बनाई गई है। जिसका सिफारिश हर हाल में ये 375 रुपया प्रति दिन से कम रखने की कोशिश करेंगे। जबकि सेंट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन पहले से ही रुपया प्रति दिन है। ऐसे में आपको लेबर कोड से फायदा मिलता नहीं दिख रहा है।
अब न्यूनतम वेतन कब रिवाइज होगा?
अब ऐसे में आप पूछेगें कि हमारे सेंट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन कब रिवाइज होगा। जिसके बाद आपको बताना चाहुंगा कि उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रखिएगा तो सच बात यह है कि केंद्र सरकार के द्वारा सेंट्रल स्फीयर के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन रिवीजन को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। जबकि जिसके बाद भी आपका न्यूनतम वेतन 1 अप्रैल 2026 वाला मंहगाई भत्ता जारी होने के बाद होगा।
Central Government Minimum Wages 2026 Revision कब होगा जानें
सेंट्रल स्फीयर अक्टूबर 2025
हालांकि, आपका सेंट्रल स्फीयर का पूर्व में अक्टूबर 2025 में मंहगाई भत्ता नहीं बढ़ाया गया था। जिसके बारे में कहा गया था कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि नहीं हुई है। जिसके कारण मंहगाई भत्ता नहीं जारी किया गया था। जबकि इस बारे अलग-अलग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंहगाई भत्ता बढ़ाने की उम्मीद है। जिसका नोटिफिकेशन जारी होते ही हमारे ब्लॉग पर आपको जानकारी दी जायेगी, जुड़े रहिए।
FAQ – Central Government Minimum Wages 2026
Central Government Minimum Wages 2026 कब रिवाइज होगा?
अभी 01 अप्रैल 2026 से Central Government Minimum Wages 2026 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद रिवाइज होगा।
यह भी पढ़ें-
- Bank Account Kaise Band Kare, बैंक अकाउंट कैसे बंद करें?
- PF Pension Types पीएफ खाताधारी को मिलता है 7 तरह का पेंशन
- अपने Kam Ke Sath Mental Stress कैसे कम करें, बेस्ट तरीका
- मोदी सरकार कोरोना की आड़ में काम का 12 hr Shifts करने जा रही
- Bank se Paise Katne Par Shikayat कैसे करें जानिए पूरी जानकारी
- Central Government hike variable DA, लाभ किनको मिलेगा
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More