Delhi Minimum Wages 2026 Notification जानिए कब जारी होगा

Delhi Minimum Wages 2026 Notification – दिल्ली में काम करने वाले 50 लाख से ज्यादा प्राइवेट कर्मचारियों को 2026 में अपने सैलरी बढ़ने का इन्तजार है। हर कर्मचारी जानना चाहता है कि दिल्ली सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन कब बढ़ाया जायेगा। जबकि पिछले अक्टूबर 2025 का मंहगाई भत्ता जारी नहीं किया गया है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे कि 2026 में मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

Delhi Minimum Wages 2026 Notification

आपको बता दें कि न्यूनतम वेतन अधिनियम (Minimum Wages Act 1948) के अनुसार 5 साल में न्यूनतम वेतन रिवाइज किया जाना चाहिए । दिल्ली सरकार के द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के मजदूरों का 2019 में न्यूनतम वेतन रिवाइज किया गया था। जिसके तहत दिल्ली सरकार ने 39 फीसदी न्यूनतम वेतन बढ़ाया था। जिसके बाद अधिनयम के अनुसार 5 साल में आपका न्यूनतम वेतन रिवाइज होना चाहिए था। दिल्ली सरकार के लेबर विभाग ने एक आरटीआई के जवाब में कहा कि अभी न्यूनतम वेतन रिवीजन का कोई प्रस्ताव नहीं है।

दिल्ली न्यूनतम वेतन का मंहगाई भत्ता

जबकि दिल्ली सरकार के द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार साल में दो बार मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। जो कि एकबार 1 अप्रैल और दूसरा 1 अक्टूबर से लागू होता है। जिसके बाद दिल्ली में काम करने वाले कामगारों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि होती हो जाती है।

मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी नहीं

जबकि दिल्ली सरकार के द्वारा अक्टूबर 2025 का मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। जिसके बाद आपके अनुरोध के बाद हमने दिल्ली सरकार को ईमेल भेजकर अनुरोध किया। जिसका कोई असर नहीं होने पर लेबर कमिश्नर ने फोन पर बात किया। जिसके बाद भी जब मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो अंत में आरटीआई लगाकर पूछा।

दिल्ली सरकार के लेबर विभाग ने हमारे आरटीआई का जवाब दिनांक 22.01.2026 को दिया। जिसमें बताया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि नहीं होने के कारण अक्टूबर 2026 के मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जिसके बाद आपमें से हर दिल्ली में काम करने वाला कर्मचारी जानना चाहता है कि अब दिल्ली का न्यूनतम वेतन कब बढ़ेगा?

नोटिफिकेशन कब जारी

आपको बता दें कि न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन दो बार जारी होता है। जिसके तहत 2026 का मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन 1 अप्रैल 2026 से लागु होगा। अब देखना यह है कि दिल्ली सरकार के द्वारा यह नोटिफिकेशन कब जारी किया जाता है। जबकि नियमतः यह इसी हप्ते जारी हो जाना चाहिए। जिससे नया वेतन दर 1 अप्रैल 2026 से लागु होगा। हालांकि, यह संकेत मिल रहे हैं कि इस बार आपके न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी होगी।

Delhi Minimum Wages 2026 Notification जानिए कब जारी होगा

जब तक 2026 का मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता तब तक आपको अप्रैल 2025 के नोटिफिकेशन के दर से मिलता रहेगा। जबकि दिल्ली राज्य में स्थित सेंट्रल गवर्नमेंट के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को सेंट्रल स्फीयर का अक्टूबर 2025 के अनुसार मिलेगा। हमारे साथ जुड़ें रहें, जैसे ही नोटिफिकेशन आता है हम आपके लिए जानकारी लेकर आएंगे।

FAQ- Delhi Minimum Wages 2026

Delhi Minimum Wages 2026 कब जारी होगा?

न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन दो बार जारी होता है। जिसके तहत 2026 का मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन 1 अप्रैल 2026 से लागु होगा। अब देखना यह है कि दिल्ली सरकार के द्वारा यह नोटिफिकेशन कब जारी किया जाता है। जबकि नियमतः यह इसी हप्ते जारी हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “Delhi Minimum Wages 2026 Notification जानिए कब जारी होगा”

  1. 1 minimum wages ke deere ka karan
    2 delhi ke labour adhikari ke padh wa naam sarvganik kare and who is responsible

    Reply

Leave a Comment