Current Minimum Wages in Delhi 2025 लेबर अधिकारी का खुलासा

Current Minimum Wages in Delhi 2025- दिल्ली में न्यूनतम वेतन पर काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारी और मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया हूँ। आपका न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार अक्टूबर 2025 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन कब जारी होगा। जिसके बारे में दिल्ली लेबर विभाग के अधिकारियों ने बड़ा खुलासा किया है?

Current Minimum Wages in Delhi 2025

दिल्ली में लगभग 50 लाख मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्कर वौइस् के तरफ से सरकार को अक्टूबर 2025 का महंगाई भत्ता जारी करने का अनुरोध भेजा गया था। जिसके बारे में हमने पहले भी आपको अपने पूर्व के आर्टिकल के माध्यम से सूचना दी थी। यही नहीं बल्कि आपको भी लेबर विभाग को मेल करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद भी दिल्ली सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

दिल्ली अक्टूबर 2025 का मंहगाई भत्ता कब जारी होगा

दिल्ली के हजारों प्राइवेट कर्मचारियों के द्वारा पूछा जा रहा है कि अक्टूबर 2025 का मंहगाई भत्ता (Current Minimum Wages in Delhi 2025) कब जारी होगा। जिसके लिए हम लगतार प्रयासरत थे और कल दिल्ली लेबर विभाग के अधिकारियों से बात हुई। उनका जवाब काफी चौकाने वाला था। अशोक कुमार, दिल्ली लेबर सेक्रेटरी के ऑफिस में कहा गया कि श्रम मंत्री के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाता है और ऊपर से अभी तक कुछ आया नहीं। इसलिए हम इसके बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं।

जिसके बाद उनके द्वारा बात करने के लिए अतिरिक्त श्रम आयुक्त यूके सिन्हा का नंबर दिया गया। जब सुरजीत श्यामल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्कर वौइस् ने उनसे बात की तो उन्होंने सीधे कह दिया कि क्या भारत सरकार ने अक्टूबर 2025 में पैसा बढ़ाया?

Current Minimum Wages in Delhi 2025 लेबर अधिकारी का खुलासा

जिसके बाद सुरजीत श्यामल ने उनको बताया कि भारत सरकार से आपको क्या मतलब है। आपने नोटिफिकेशन जारी क्यों नहीं किया, जो कि आपकी जिम्मेवारी है। अगर आपको पैसा नहीं बढ़ाना है तो मत बढ़ाइए मगर नोटिफिकेशन तो जारी करना था। जिसके बाद उन्होंने हामी भरी और फोन कट कर दिया।

अब उम्मीद है कि इसके बाद दिल्ली सरकार के द्वारा जल्द ही आपके मंहगाई भत्ता अक्टूबर 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए। जब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता तब तक आपको Current Minimum Wages in Delhi 2025 के रूप में अप्रैल 2025 वाले निम्न दर से मिलेगा-

Current Minimum Wages in Delhi 2025

Category Rate as on 01.10.2024 Rate as on 01.04.2025 Rate From 01.04.2025
Un-skilled 18066 390 18456 710
Semi-Skilled 19929 442 20371 784
Skilled 21917 494 22411 862

 

सभी अनुसूचित रोजगारों में लिपिकीय और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के संबंध में Minimum Wages दरें लागू होंगी-

Category Rate as on 01.10.2024 Rate as on 01.04.2025 Rate From 01.04.2025
Non-Matriculates 19929 442 20371 784
Matriculate but not Graduates 21917 494 22411 862
Graduates and above 23836 520 24356 937

 

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment