Notice Period Rules for Employees सभी कर्मचारी को मालूम है

Notice Period Rules for Employees – आप में से जो लोग भी किसी कंपनी, ऑफिस आदि में काम करते हैं। ऐसे में कंपनी या ऑफिस से नौकरी छोड़ते समय इस्तीफे के नियम से वाकिफ होंगे। मगर आपमें से कुछ लोग बिना बताये जब मन होता है नौकरी छोड़ देते हैं। ऐसे में आपके लिए यह काफी महत्वपूर्ण जानकारी है। जिसमें आप जानेंगे कि कंपनी से इस्तीफे बाद नोटिस पीरियड का नियम?

Notice Period Rules for Employees

अगर आपको साधारण शब्दों में बता दें कि कोई भी कंपनी इस्तीफे के बाद नोटिस पीरियड का नियम (Notice Period Rules for Employees) इसलिए रखती है। जिससे अगर आप नौकरी छोड़ते हैं तो उस अवधि में आपका रिप्लेसमेंट ढूंढ सके। यही नहीं आपको नौकरी से निकालते समय भी कर्मचारी को नोटिस देना होता है। जिसके बारे में हम बाद में चर्चा करेंगे। ऐसा कई बार देखने को मिला है कि बिना इस्तीफा दिए नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को पछताना पड़ता है।

Notice Period कैसे तय होता है?

आप जब भी कोई कंपनी ज्वाइन करते हैं तो ऐसे में कंपनी आपसे बहुत सारे दस्तावेज हस्ताक्षर करवाती है। जिसके तहत आपको कंपनी के द्वारा Appointment Letter भी दिया जाता है। जिसमें आपके नौकरी ज्वाइन करने से लेकर नौकरी से निकालने/छोड़ने के नियम लिखे होते हैं। हम इसको दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि आपके नोटिस पीरियड की जानकारी दी रहती है।

अगर आपके साथ कंपनी के द्वारा जॉब कॉन्ट्रैक्ट पेपर साइन करवाया जाता है। जिसमें आपको इस्तीफे के बाद कितने समय का नोटिस पीरियड देना होगा। अगर आप नोटिस पीरियड सर्व करना चाहते हैं तो उसके नियम और शर्ते, इसके साथ ही छोटा नोटिस पीरियड सर्व करना चाहते तो इसके लिए क्या करना होगा। यह सब कुछ मेंशन किया रहता है।

कितने दिन नोटिस पीरियड का होता है?

आईडी एक्ट 1947 के अनुसार कर्मचारी की सेवा समाप्ति के लिए 30 दिन का नोटिस या उसके बदले मिलने वाला वेतन अनिवार्य है। जबकि इस्तीफे के लिए नोटिस की अवधि निर्धारित नहीं करता है। यह कार्य शॉप एंड इस्टैब्लिशमेंट एक्ट पर छोड़ दिया गया है। जो सेवा अवधि और राज्य के अनुसार 1 से 3 महीने तक का हो सकता है।

कंपनी क्यों रखती है नोटिस पीरियड का नियम

कंपनियां नोटिस पीरियड का नियम इसलिए रखती है ताकि आपके नौकरी छोड़कर जाने पर उस दौरान आपके जगह पर दूसरे योग्य कर्मचारी की तलाश कर सके। आपके नौकरी छोड़ने का नोटिस देते ही आपके जगह पर काम करने के लिए कर्मचारी की खोज करने और रखने की प्रकिया की जाती है ताकि कंपनी को आगे आपके नहीं रहने पर नुकसान का सामना न करना पड़े।

नोटिस पीरियड सर्व करना जरुरी है

अगर आपने नौकरी ज्वाइन करते समय नोटिस पीरियड वाले कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है। जिसका मतलब यह हुआ कि आप कंपनी के उस पॉलिसी से सहमत है। ऐसे में आपको नौकरी छोड़ते समय नोटिस पीरियड सर्व करना जरुरी है। ऐसे में अगर आपका सवाल है कि क्या आपकी कंपनी आपको नोटिस पीरियड के लिए बाध्य कर सकती है, नोटिस सर्व नहीं करने के स्थिति में आपके पास क्या विकल्प है?

कंपनी नोटिस पीरियड के लिए बाध्य कर सकती?

कंपनी आपको नोटिस पीरियड सर्व करने के लिए बाध्य नहीं कर सकती है। आपके कंपनी के द्वारा कॉन्ट्रैक्ट में नोटिस पीरियड सर्व नहीं करने की शर्ते आमतौर पर दी जाती है। जिसमें आपके नोटिस पीरियड के बदले आपके बचे छुट्टी (Earned & Sick Leaves) को काउंट करने या नोटिस पीरियड के अवधि के बदले पेमेंट करने के विकप्ल भी शामिल होते हैं। आपको ध्यान रखना है कि यह पेमेंट आपके बेसिक सैलरी के आधार पर होता है। आपके इसके लिए अपने कंपनी एचआर से बात करना चाहिए। उसने पॉलिसी को समझ कर अपने फुल्ल एंड फाइनल पेमेंट करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “Notice Period Rules for Employees सभी कर्मचारी को मालूम है”

  1. Dear Sir,
    मैं, Anuj Sangwan, यह शिकायत Natspo Industries Private Limited के विरुद्ध दर्ज कर रहा हूँ।
    मैंने उक्त कंपनी में 01-11-2025 से 1 महीना और 5 दिन तक Sr. DME (MIS) के पद पर कार्य किया। मेरी मासिक वेतन राशि ₹45,000 थी। कंपनी द्वारा 1 महीने का वेतन दिया जा चुका है, परंतु अंतिम 5 दिनों का वेतन लगभग ₹9,000 अभी तक नहीं दिया गया है। इसके अतिरिक्त, मेरी FNF राशि ₹3,000 भी बकाया है।
    मुझे कंपनी की ओर से कोई Appointment Letter या लिखित Service Agreement प्रदान नहीं किया गया था। न ही मुझे कभी कंपनी के Standing Orders या Notice Period की लिखित जानकारी दी गई। इसके बावजूद कंपनी मुझ पर 15 दिनों का Notice Period लागू करने का दबाव बना रही है और उसी आधार पर मेरा अर्जित वेतन रोका जा रहा है।
    मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि:
    मैंने जिन दिनों कार्य किया है, उनका वेतन रोकना Payment of Wages Act, 1936 तथा Code on Wages, 2019 (Section 18) के अंतर्गत अवैध है।
    बिना लिखित और स्वीकृत सेवा अनुबंध के Notice Period लागू करना मान्य नहीं है।
    अर्जित वेतन रोकना अनुचित श्रम व्यवहार (Unfair Labour Practice) की श्रेणी में आता है।
    मैंने कंपनी के HR को बकाया वेतन और FNF के लिए ईमेल के माध्यम से अनुरोध किया, परंतु अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
    अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि:
    कंपनी को निर्देश दिया जाए कि वह मेरा अंतिम 5 दिनों का बकाया वेतन ₹9,000 और FNF ₹3,000 शीघ्र जारी करे।
    मेरे विरुद्ध किसी भी प्रकार का अनुचित दबाव न बनाया जाए।
    मैं श्रम विभाग से न्याय की अपेक्षा करता हूँ।
    धन्यवाद।

    शिकायतकर्ता का नाम: Anuj Sangwan
    मोबाइल नंबर: 90**********
    पता: Modinagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh
    कंपनी का नाम: Natspo Industries Private Limited
    कंपनी का पता: C-8, C-9 Industrial Area, Partapur, Meerut – 250003, Uttar Pradesh
    Owner का नाम: Ashish Mahajan
    HR का नाम: Shikha Chauhan

    Reply

Leave a Comment