दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 कब तक जारी होगा? लेबर विभाग ने बताया

दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 कब तक जारी होगा? आज आपमें से हर कोई यह जानना चाहता है। आप ही नहीं बल्कि दिल्ली में न्यूनतम वेतन पर काम करने वाले 50 लाख मजदूर/कर्मचारी अक्टूबर 2021 के मंहगाई भत्ते का इन्तजार कर रहे हैं। आज आपके लिए इसी की जानकारी के लिए हमने लेबर कमिश्नर ऑफिस दिल्ली में फोन किया। वहां के अधिकारी के द्वारा दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 की क्या जानकारी दी गई, आइये जानते हैं।

दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 कब तक जारी

दिल्ली सरकार द्वारा हर साल अप्रैल और अक्टूबर माह में मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। जिसका लाभ दिल्ली सरकार के किसी सरकारी विभाग के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर , दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर, फैक्ट्री, कंपनी, या किसी वाणिज्यिक संस्थान आदि में काम करने वाले मजदूर/कर्मचारी को होगा। मगर अफ़सोस आज 20 दिन बीतने के बाद भी दिल्ली सरकार ने न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2021 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। हालांकि दिल्ली अक्टूबर मंहगाई भत्ता 2021 का नोटिफिकेशन सितम्बर महीने के आखिरी सप्ताह तक आ जाना चाहिए था।

Delhi Minimum Wages 2021 News in Hindi

हमने पिछले हप्ते प्राइवेट मजदुर/कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता अक्टूबर 2021 जारी करने के लिए दिल्ली श्रम मंत्री को एक खुला पत्र लिखा था। जिसमें दिल्ली के लेबर विभाग की लापरवाही का ध्यान दिलाने की कोशिश की थी। जिसको आप सभी लोगों ने खूब शेयर किया। उनको दिल्ली के मजदूरों का मंहगाई भत्ता 2021 जारी करने के लिए एक ईमेल भी किया था। आज 5 दिन बीतने के बाद कोई जवाब नहीं आने पर रिमाइंडर भेजा। अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सह श्रम मंत्री के द्वारा “Kindly look into the matter and take appropriate action” लिखकर संजीव आहूजा, कमिश्नर (लेबर) को फॉरवर्ड किया गया है।

दिल्ली अक्टूबर मंहगाई भत्ता 2021 (Minimum Wages in Delhi 2021-22) कब जारी होगा?

आज हमने इसके पूर्व तक़रीबन 2 बजे दिल्ली लेबर कमिश्नर ऑफिस में फोन कर अक्टूबर मंहगाई भत्ता 2021 के बारे में पूछा। मेरा नाम सुनते ही फ़ोन उठाने वाले अधिकारी ने पहचानते हुए बताया कि अगले हप्ते तक Minimum Wages in Delhi October 2021 notification जारी हो जायेगा। जब हमने पूछा कि “सर पक्का जारी हो जायेगा न”? उन्होंने कहा कि “अभी यह हप्ता (आज गुरूवार) तो समाप्त हो रहा है। जिसके अगले हप्ते यानी अधिक से अधिक 15 दिन में जारी हो जायेगा”। हमने कहा कि आगे दिवाली का पर्व है। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर हाल में दिवाली के पहले-पहले Da Notification आ जायेगा।

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के लिए विजिट करें - HindiChowk.Com

अभी भी आपमें से बहुत से साथी दिल्ली का लेटेस्ट न्यूनतम वेतन 2021 जानना चाहते है। उनकी जानकारी के लिए जब तक अक्टूबर 2021 का नोटिफिकेशन नहीं जारी होता है तब तक दिल्ली अप्रैल 2021 में न्यूनतम मजदूरी निम्न प्रकार से है-

latest minimum wages in Delhi from 01 April 2021 – 30 Sep 2021

Class of EmploymentClass of workersBasic Per MonthVDA Per MonthTotal Per DayTotal Per Month
UnskilledNA14842106661215908
Semi-skilledNA16341119667517537
SkilledNA17991130074219291
Clerical And Supervisory StaffNon Matriculates16341119667517537
Clerical And Supervisory StaffMatriculates But Not graduates17991130074219291
Clerical And Supervisory StaffGraduates And Above19572140480720976

दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 कब तक जारी होगा? लेबर विभाग ने बताया

हम सभी की मेहनत रंग लाई है। देर ही सही मगर महीने के अंत तक भी मंहगाई भत्ता Oct 2021 जारी हो जाना चाहिए। अब हमने अपना काम कर दिया है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि इस जानकारी के दिल्ली के एक-एक मजदूरों तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक शेयर करें। अगर आपके पास स्मार्ट फोन है तो इसको हक़ के आवाज उठाने में प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें-

Share this

8 thoughts on “दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 कब तक जारी होगा? लेबर विभाग ने बताया”

  1. Delhi ka Newton majduri ke mahangai Bhatta warna bahut hi jyada jaruri hai labour department aap se hath jod ke nivedan hai ki aap aise jald se jald mahangai Bhatta Ishu Karen notification jari Karen 1 October 2001 ka aapki bahut hi meherbani hogi

    Reply
    • दिल्ली सरकार के द्वारा न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2021 जारी किया जा चुका है. यह आपलोगों के बिना सहयोग के संभव नहीं था.

      Reply
  2. महंगाई भत्ता पढ़ना बहुत जरूरी है 1 अक्टूबर 2021 न्यूनतम मजदूरी दिल्ली

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!