उत्तर प्रदेश न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 का मंहगाई भत्ता जारी, कितना वृद्धि हुआ?

उत्तर प्रदेश न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 का मंहगाई भत्ता जारी किया गया है। जिसके बाद यूपी में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो जायेगी। योगी सरकार द्वारा चुनाव से पहले जारी इस मंहगाई भत्ता का लाभ किन-किन कर्मचारियों को मिलेगा? इसके अलावा आपके न्यूनतम वेतन में कितना वृद्धि होगी? आइये इसको Minimum Wages in UP Oct 2021 pdf नोटिफिकेशन के साथ जानते हैं।

Minimum Wages in UP Oct 2021 to March 2022 | यूपी न्यूनतम वेतन 2021

श्री आरपी गुप्ता, उप श्रम आयुक्त, उत्तरप्रदेश ने 08 अक्टूबर 2021 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो कि राज्य के दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर, फैक्ट्री, किसी वाणिज्यिक संस्थान के साथ 74 नियोजित इकाइयों पर लागू होगा। जिसकी जानकरी के लिए आप minimum wages in up oct 2021 pdf कॉपी पोस्ट के अंत में डाउनलोड कर देख सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूनतम मजदूरी 2021 उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश सरकार के लेबर विभाग द्वारा जारी अक्टूबर मंहगाई भत्ता के नोटिफिकेशन के अलग-अलग कैटेगरी में काम करने वाले कामगारों का न्यूनतम वेतन 01 अक्टूबर 2021 से निम्न प्रकार से होगा-

Class of Employment Basic Per Month VDA Per Month Total Per Day Total Per Month
अकुशल 5750.00 3434.00 353.23 9184.00
अर्धकुशल 6325.00 3777.29 389.00 10102.29
कुशल 7085.00 4231.16 435.23 11316.16

आपके न्यूनतम वेतन में बेसिक+मंहगाई भत्ते का कुल होगा होता है। जो कि आपको उपरोक्त टेबुल में खुद से चेक कर देख सकते हैं। अगर आपको 01 अक्टूबर 2021 से उपरोक्त दर से सैलरी नहीं दिया जा रहा है। इसका मतलब आपको न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

न्यूनतम वेतन उत्तर प्रदेश की शिकायत?

अगर आप उत्तरप्रदेश राज्य के उपरोक्त नोटिफिकेशन के अनुसार दिए वाणिज्यिक संस्थानों में काम करते हैं। ऐसी में आपको न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है तो आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत करेंगे। जिसमें आप दस गुना हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Read Also-

उत्तर प्रदेश न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 का मंहगाई भत्ता जारी, कितना वृद्धि हुआ?

केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी 2021-22 पीडीएफ (Central Sphere)

अगर आप यूपी में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के विभाग/मंत्रालय/पीएसयू आदि में ठेका वर्कर/आउटसोर्स वर्कर/डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए एक अलग सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन 2021 देने का प्रावधान है। जिसकी जानकारी हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से समय-समय पर देते रहते हैं। आप इसकी उपडेट जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग में अपने ईमेल आईडी सबमिट कर सब्सक्राइब कर लें।

Minimum Wages in UP Oct 2021

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment