Central Govt Minimum Wages Oct 2025 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी सैलरी

Central Govt Minimum Wages Oct 2025– भारत सरकार के अंडर काम करने वाले कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, डेलीवेजर आदि का मंहगाई भत्ता अक्टूबर 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके तहत आगामी 1 अक्टूबर 2025 से पुरे देश के सेंट्रल स्फीयर के अंतर्गत काम करने वाले प्राइवेट कमचारियों को कितना सैलरी मिलेगा, आइये विस्तार से जानते हैं कि आखिर मोदी सरकार ने मजदूरों से क्या मजाक किया है?

Central Govt Minimum Wages Oct 2025 उपडेट

केंद्र सरकार के तरफ से चीफ लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) के द्वारा मंहगाई भत्ता साल में दो बार जारी किया जाता है। जिसमें एक अप्रैल तो दूसरा अक्टूबर में जारी होता है। जिसके तहत Central Govt Minimum Wages Oct 2025 का मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन 25 सितंबर 2025 को जारी किया गया है। जिसके लाभ
जिसका लाभ केंद्र सरकार के अंतर्गत काम करने वाले सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों, डेली वेजर आदि को मिलता है।

अगर आपमें से जो लोग केंद्र सरकार के अंतर्गत किसी मंत्रालय/विभाग, पीएसयू आदि में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, आउटसोर्स वर्कर, डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में श्री आशुतोष टी पेंडेण्कर चीफ लेबर कमिश्नर (सेन्ट्रल) ने दिनांक 25 सितम्बर 2025 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके बाद आपके न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जाएगी। जिसका लाभ आपको आगामी 01 अक्टूबर 2025 से मिलेगा।

Central Govt Contractual Employees Salary Oct 2025

Category of Worker Central Govt. Minimum Wages Rate/day including VDA (in Rupees) w.e.f 01.10.2025
A AREA B AREA C AREA
Unskilled 523+282=805 437+237=674 350+191=541
Semi-Skilled/ Unskilled Supervisory 579+314=893 494+266=760 410+222=632
Skilled/Clerical 637+344=981 579+314=893 494+266=760
Highly Skilled 693+372=1065 637+344=981 579+314=893

 

केंद्र सरकार के सेंट्रल स्फीयर के नोटिफिकेशन के अनुसार सैलरी के बेसिक+मंहगाई भत्ता का कुल योग है। जो कि अलग-अलग कैटेगरी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एरिया वाइज मिलेगा। जो कि एक दिन का सैलरी है। अगर आपको मासिक दर से सैलरी का भुगतान किया जाता है तो आप उपरोक्त में 26 से गुणा कर अपना मासिक सैलरी कैलकुलेट कर सकते हैं। जो कि निम्न प्रकार से होगा –

Central Sphere Minimum Wages April 2025

Central Govt. Minimum Wages Monthly including VDA (in Rupees) w.e.f 01.10.2025

Category of Worker A AREA B AREA C AREA
Unskilled 20930 17524 14066
Semi Skilled/ Unskilled Supervisory 23218 19760 16432
Skilled/Clerical 25506 23218 19760
Highly Skilled 27690 25506 23218

 

Central Govt Minimum Wages Oct 2025 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी सैलरी

अगर आपको 01 अक्टूबर 2025 से उपरोक्त दर से नहीं भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) के ऑफिस में लिखित शिकायत आकर सकते हैं। जिसमें आपको न्यूनतम वेतन से कितना काम वेतन दिया जा रहा है, आपने मुख्य नियोक्ता और ठेकेदार, सब-ठेकेदार का पूरा नाम, पता और शिकायतकर्ता का नाम और पता जरूर लिखें। अगर आप आपने सैलरी स्लिप आदि सबूत के तौर पर लगायेंगे। अपना शिकायत लगाते समय 10 गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

आखिर मोदी सरकार ने मजदूरों से क्या मजाक किया

अगर आप अप्रैल 2025 के नोटिफिकेशन को देखेंगे तो अक्टूबर 2025 के नोटिफिकेशन का तुलना करेंगे तो आपको केवल नोटिफिकेशन में जारी करने वाले अधिकारी और दिनांक का अंतर दिखेगा। जबकि आपके न्यूनतम वेतन दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जबकि ऊपर नोटिफिकेशन को पढ़ेंगे तो 11 .33 points मंहगाई बढ़ने की बात लिखी है। जिसके तहत हम चीफ लेबर कमिश्नर सेंट्रल ऑफिस में बात करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके तहत हम उक्त भूल सुधार के तहत मंहगाई भत्ता बढ़ाने की अनुरोध करेंगे।

Notification PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment