Minimum Wages in Delhi – दिल्ली में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारी को मंहगाई भत्ते का इन्तजार है। जबकि अभी तक दिल्ली के मजदूरों का Minimum Wages in Delhi October 2025 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जिसके बारे में 50 लाख से ज्यादा प्राइवेट मजदुर कर्मचारी इन्तजार कर रहे हैं। आइये जानते हैं विस्तार से?
Minimum Wages in Delhi October 2025 कब आयेगा
दिल्ली सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 39 फीसदी Minimum Wages in Delhi न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद से ही हर 6 महीने के बाद बढ़ने वाले मंहगाई भत्ते को जारी करने में ढ़िलाई बरती जाने लगी। जिससे पुरे दिल्ली के लाखों मजदूरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। हर बार दिल्ली सरकार को सुरजीत श्यामल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्कर वौइस् के द्वारा याद दिलाना पड़ता था। जिसके बाद भी दिल्ली सरकार के द्वारा मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी किया जाता था।
दिल्ली न्यूनतम वेतन उपडेट
दिल्ली सरकार के द्वारा Minimum Wages Act 1948 के अनुसार साल में दो बार मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी किया जाना चाहिए। जबकि 5 साल पर न्यूनतम वेतन रिवाइज किया जाना चाहिए। पिछली बार Minimum Wages अप्रैल 2025 का मंहगाई भत्ता तो देर सवेर जारी किया गया है। जबकि आज 21 नवंबर 2025 तक अक्टूबर 2025 वाला मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जिसके लिए लेबर विभाग के ऑफिस में फोन पर बात करने का कोशिश करने के बाद भी फोन नहीं लगा।
अभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बाद बीजेपी की सरकार बनी है। केंद्र सरकार के द्वारा सेन्ट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन अप्रैल 2025 का हाल आप देख सकते हैं। जिसके बाद अब दिल्ली सरकार के द्वारा जो मंहगाई भत्ता सितंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी होना चाहिए था वह अभी तक नहीं हुआ। जिसके बाद हमारे पास एक ही चारा है कि दिल्ली सरकार तक आपकी आवाज पहुचाएं।
Minimum Wages in Delhi October 2025 कब आयेगा, डिटेल जानकारी
दिल्ली सरकार के द्वारा जब तक अक्टूबर 2025 का मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जाता है, तब तक आपको अप्रैल 2025 के नोटिफिकेशन के अनुसार निम्न दर से न्यूनतम वेतन से कम भुगतान नहीं किया जा सकता है-
दिल्ली राज्य न्यूनतम वेतन 01 अप्रैल 2025
| Category | Rate as on 01.10.2024 | Rate as on 01.04.2025 | Rate From 01.04.2025 | |
| Un-skilled | 18066 | 390 | 18456 | 710 |
| Semi-Skilled | 19929 | 442 | 20371 | 784 |
| Skilled | 21917 | 494 | 22411 | 862 |
सभी अनुसूचित रोजगारों में लिपिकीय और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के संबंध में Minimum Wages दरें लागू होंगी-
| Category | Rate as on 01.10.2024 | Rate as on 01.04.2025 | Rate From 01.04.2025 | |
| Non-Matriculates | 19929 | 442 | 20371 | 784 |
| Matriculate but not Graduates | 21917 | 494 | 22411 | 862 |
| Graduates and above | 23836 | 520 | 24356 | 937 |
यह भी पढ़ें-
- हरियाणा न्यूनतम मजदूरी जुलाई 2021 का मंहगाई भत्ता जारी, जाने कितना बढ़ा?
- Central Government Employees DA (मंहगाई भत्ता) में वृद्धि, किसे कब से मिलेगा?
- दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 कब तक जारी होगा? लेबर विभाग ने बताया
- उत्तर प्रदेश न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 का मंहगाई भत्ता जारी, कितना वृद्धि हुआ?
- Labour department Delhi Bonus order 2021 एडवाइजरी जारी, कितना मिलेगा?