Minimum Wages in Odisha April 2026 – अगर आप उड़ीसा राज्य में प्राइवेट कर्मचारी या मजदुर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आये हैं। उड़ीसा सरकार ने आपके न्यूनतम वेतन दर में वृद्धि की है। जिसके तहत आपके अप्रैल 2026 के मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आइये जानते हैं कि कब से किसको कम से कम कितना वेतन मिलेगा?
Minimum Wages in Odisha April 2026
श्रम आयुक्त, ओडिशा, भुवनेश्वर द्वारा अधिसूचना संख्या 3920 दिनांक 01.05.2026 जारी कर राज्य के 91 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल एवं अति कुशल श्रमिकों के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (Variable Dearness Allowance – VDA) में वृद्धि की घोषणा की गई है। यह वृद्धि श्रम एवं ईएसआई विभाग, ओडिशा सरकार की अधिसूचना संख्या 5308 दिनांक 18.07.2024 के प्रावधानों के अनुसार की गई है, जिसके तहत VDA का पुनरीक्षण प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल एवं 1 अक्टूबर को औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW, Base 2016=100) के आधार पर किया जाता है।
अधिसूचना के अनुसार पिछले छह महीनों के दौरान औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 143.58 से बढ़कर 147.50 हो गया, अर्थात इसमें औसतन 3.92 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। निर्धारित फार्मूले के अनुसार इस वृद्धि के आधार पर श्रमिकों के VDA में ₹10 प्रतिदिन की बढ़ोतरी की गई है। यह संशोधित VDA 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और पूर्व में घोषित VDA के अतिरिक्त देय होगा। यह संशोधित VDA 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और पूर्व में घोषित VDA के अतिरिक्त देय होगा।
Revised Daily Minimum Wages w.e.f. 01.04.2026
| Category of Employees | Daily Minimum Wage Before 01.04.2026 (with VDA) | Increase in VDA per Day | Revised Daily Minimum Wage w.e.f. 01.04.2026 |
| Unskilled | ₹ 462 | ₹ 10 | ₹ 472 |
| Semi-Skilled | ₹ 512 | ₹ 10 | ₹ 522 |
| Skilled | ₹ 562 | ₹ 10 | ₹ 572 |
| Highly Skilled | ₹ 612 | ₹ 10 | ₹ 622 |
Monthly Wages (Approx. for 26 Working Days)
| Category | Daily Wage | Monthly Wage (26 Days) |
| Unskilled | ₹ 472 | ₹ 12,272 |
| Semi-Skilled | ₹ 522 | ₹ 13,572 |
| Skilled | ₹ 572 | ₹ 14,872 |
| Highly Skilled | ₹ 622 | ₹ 16,172 |
अगर आपको 01 अप्रैल 2026 से उपरोक्त दर से नहीं मिलता है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जिसमें आपको न्यूनतम वेतन से जितना कम मिलता है, उसके दस गुणा मुआवजा की मांग कर सकते हैं।
केंद्रीय न्यूनतम वेतन
अगर आप ओड़िसा राज्य में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के विभाग, मंत्रालय, पीएसयू आदि में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, डेलीवेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल स्फीयर अप्रैल 2026 के न्यूनतम वेतन से कम नहीं दिया जा सकता है। जिसकी जानकारी हमने हाल ही में दी है।
यह भी पढ़ें-
- Delhi Labor Court CGIT ने IRCTC को दिया 10500 देने का आदेश
- New Salary Rules 2026- लेबर कोड के तहत लागू हुए 4 नए नियम
- Salary nhi dene par Complaint Application कैसे लिखें Format
- Purane PF ka paisa kaise milega, E-PRAAPTI पोर्टल दिलाएगा
- Delhi Minimum Wages April 2026 कब जारी होगा, RTI जवाब
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More