Salary nhi dene par Complaint Application कैसे लिखें Format

Salary nhi dene par Complaint Application – अगर कंपनी या मालिक के द्वारा सैलरी नहीं दिया गया है। ऐसे में कैसे और कहां शिकायत करना है, इसकी जनकारी पहले के पोस्ट में दी गई है। जिसके बाद एक सवाल आ रहा है कि शिकायत एप्लीकेशन कैसे लिखें। आज हम इस पोस्ट में आपको सैलरी पाने के लिए शिकायत का फॉर्मेट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने बकाया वेतन का भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।

Salary nhi dene par Complaint Application

अगर कंपनी के द्वारा आपको समय पर सैलरी नहीं दी जाती है। आपको सबसे पहले अपने मैनजर/एचआर से मिलकर बात करनी चाहिए। जिसके साथ ही आप उनको ईमेल/एक पत्र के माद्यम से भी सूचना देंगे। जिसके तकरीबन 7 दिन से 15 दिन तक उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में आपको अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत करना चाहिए। जिस शिकायत पत्र को कैसे लिखेंगे आइये जानते हैं।

Salary nhi dene par Complaint Application Format

कंपनी के द्वारा सैलरी नहीं देने की शिकायत को एक सादे कागज में लिख/टाइप करवा सकते हैं। जिसमें अगर आप परमानेंट कर्मचारी हैं तो आपको अपने कंपनी के प्रबंधक का पूरा पता एवं ठेका वर्कर हैं तो आपको अपने मुख्य प्रबंधक का पता 1 नंबर में और 2 नंबर में ठेकेदार व अन्य सब-ठेकेदार का पता लिखना होता है। जिस आवेदन को इस प्रकार से लिखेंगे-

सेवा में,
श्रम आयुक्त महोदय,
[कार्यालय का नाम / स्थान]

विषय: कंपनी के द्वारा वेतन भुगतान न किए जाने के संबंध में शिकायत।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं [आपका नाम], निवासी [पूरा पता], [कंपनी का नाम] में [पद का नाम] के रूप में कार्यरत था/हूँ। मैंने दिनांक [कार्य प्रारंभ तिथि] से [अंतिम कार्य दिवस / वर्तमान] तक ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।

किन्तु अत्यंत खेद के साथ निवेदन है कि कंपनी द्वारा मुझे मेरे कार्य के बदले वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी कंपनी प्रबंधन द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया है, जिससे मुझे आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अतः आपसे निवेदन है कि मेरे मामले की जांच कराकर कंपनी को निर्देशित किया जाए कि मेरा बकाया वेतन शीघ्र अदा किया जाए तथा संबंधित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

संलग्न:

1. नियुक्ति पत्र / पहचान पत्र (यदि उपलब्ध हो)
2. उपस्थिति / वेतन संबंधित प्रमाण (यदि उपलब्ध हो)

दिनांक: [तारीख] स्थान: [स्थान]

भवदीय,
[आपका नाम] [मोबाइल नंबर] [हस्ताक्षर]

सैलरी नहीं देने पर लेबर कमिश्नर

आप जब भी शिकायत दें, उसका रिसीविंग जरूर लें। जिसके बाद लेबर कमिश्नर द्वारा आपने कंपनी प्रबंधक को और आपको एक निर्धारित तिथि को बुलाया जायेगा। जिसके बाद नियमतः अग्रेतर कार्यवाही करते हुए आपके बकाये वेतन का भुगतान का आदेश किया जायेगा। जिसके बाद लापरवाही बरतने के कारण आपके कंपनी के ऊपर भी कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें-

Share this

4 thoughts on “Salary nhi dene par Complaint Application कैसे लिखें Format”

  1. Amit Kumar Sen is not received July 2025 ka Full Monthy Income of ACTIVE SECURITY please help me condition apply.

    Reply
  2. Sir yaha hamare haq ka paisa khaya ja raha hai loyaltech management services pvt Lucknow r d s o me jisme kareeb 40 se jada worker kaam karte hai jinko 18000 me se 13000 rup diya jata hai baki wapas lelete hai or kuch bolo to nikalne ki dhamki dete hai sir ham bahot paresan hai hai hamare ghar ka kharch rashan room rent me hi sab khatam ho jata hai please help bahut ummeed se message karrahe hai sir

    Reply

Leave a Comment