Haryana Gramin Safai Karmchari Salary – अगर आप भी ग्रामीण सफाईकर्मी के रूप में काम करते हैं तो आपके लिए काफी अहम् जानकारी लेकर आये हैं। हरियाणा सरकार के द्वारा ग्रामीण सफाईकर्मियों का वेतन बढ़ा गया है। जिसके बाद हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मियों को कब से बढ़ा हुए वेतन कितना मिलेगा आइये जानते है?
Haryana Gramin Safai Karmchari Salary kitni hai
हरियाणा सरकार के ग्रामीण सफाई कर्मचारी का मासिक वेतन में वृद्धि कर दिया गया है। जिसके तहत सरकार ने उनके वेतन में हर महीने 2100 की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे उनकी सैलरी 16000 रुपया मासिक से बढ़कर 18100 रूपये हो गई है। यह बढ़ा हुआ वेतन का लाभ कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई 2026 से लागू हो गया है। जिसका सीधा लाभ पुरे प्रदेश में काम करने वाले सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मिलेगा।
अगर आप पूछेंगे कि Haryana Gramin Safai Karmchari Salary kitni hai। ऐसे में इसका सीधा जवाब है कि अभी ग्रामीण सफाई कर्मचारी की सैलरी 18,100 रुपया मासिक है। यह जानकारी हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी ने दी है। उनके द्वारा बताया गया है कि सरकार ने हड़ताल के दौरान जो वादा कर्मचारियों से कित्या था, उसे पूरा कर दिया गया है। अगर आप हरियाणा सरकार के न्यूनतम वेतन अप्रैल के अनुसार सफाई कर्मचारियों का सैलरी 15,220 है। जिसका तुलना करेंगे तो ग्रामीण सफाईकर्मियों के तुलना में काफी कम है।
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को हरियाणा सरकार का सम्मान। ₹2,100 की वेतन वृद्धि से मिलेगा बेहतर जीवन का संबल।#Haryana #DIPRHaryana pic.twitter.com/v7Of27EH0M
— DPR Haryana (@DiprHaryana) July 5, 2026
हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को राहत
हरियाणा सरकार के तरफ से प्रदेश में काम करने वाले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके मासिक वेतन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले से हरियाणा में काम करने वाले तकरीबन 11000 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। उनके लिए बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई 2026 से लागू माना जायेगा। सरकार के इस फैसले के अनुसार हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन 16000 से बढाकर 18100 रुपया मासिक कर दिया गया है। जिससे प्रत्येक कर्मचारियों को हर महीने पहले की तुलना में 2100 रुपया ज्यादा मिलेगा।
सरकार ने कैसे सैलरी बढ़ाया
ग्रामीण इलाकों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका बेहद अहम होती है। ऐसे में सरकार का यह फैसला उनके मेहनत और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। वेतन बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बढ़ती महंगाई के दौर में उन्हें कुछ राहत मिलेगी। साथ ही, बेहतर वेतन कर्मचारियों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाएगा, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन पहले से अधिक लगन और जिम्मेदारी के साथ कर सकेंगे।
Haryana Gramin Safai Karmchari Salary बढ़ाया, अब कितना मिलेगा
बढ़ी सैलरी के साथ मिलेगी अन्य सुविधा
कृष्ण कुमार बेदी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। यह फैसला कर्मचारियों की हड़ताल के समय किए गए आश्वासन को पूरा करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसका उद्देश्य गांवों में स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों को आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाना है। इससे पहले उनका मासिक वेतन 15,000 रुपये से बढ़ाकर 16,000 रुपये किया गया था, और अब सरकार ने उन्हें एक और बड़ी राहत दी है। वेतन वृद्धि के अलावा कर्मचारियों को EPF और ESI जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं भी मिल रही हैं। साथ ही, ‘मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना’ के तहत 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर तथा ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान भी किया गया है।
यह भी पढ़ें-
- Leave Application Format for Company, छुट्टी आवेदन पत्र
- कंपनी नौकरी से निकाले Termination Letter लें या इस्तीफा दें
- DTC Worker के हड़ताल के आगे झुकी सरकार, Revised सर्कुलर जारी
- Kya PF double milta hai, पीएफ डबल मिलता है तो कैसे?
- 8th Pay Commission Approved खुशखबरी, मोदी सरकार ने घोषणा की
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More