Minimum Wages in Haryana 2026 – प्राइवेट कर्मचारी 35% सैलरी बढ़ा

Minimum Wages in Haryana 2026– अगर आप हरियाणा राज्य में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए एक अहम जानकारी लेकर आये हैं। जिसके तहत आपको बता दें कि हरियाणा सरकार के द्वारा प्राइवेट कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 35% बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद आइए जानते हैं कि किसको कब से कितना मिलेगा?

Minimum Wages in Haryana 2026 35% बढ़ा

श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा मंत्रिमंडल ने बुधवार को अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि संशोधित वेतन 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगा। जिसके बाद आप जरूर जानना चाहेगें कि अलग-अलग कैटेगरी में न्यूनतम वेतन का दर कितना हो जायेगा।

आपको बता दें कि मंत्रिमंडल की बैठक के बाद अध्यक्षता करने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों को संबोधित किया। जिसके तहत उन्होंने बताया कि विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश करते समय उन्होंने घोषणा की थी। जिसके तहत बताया था कि एक विशेषज्ञ समिति ने अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की सिफारिश की है। जिसके बाद न्यूनतम मजदूरी 35% बढ़ाया गया है।

हरियाणा न्यूनतम वेतन का विवरण साझा करते हुए, विज ने बताया कि अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 11,274.60 रुपये से बढ़ाकर 15,220 रुपये कर दी गई है। जिसके साथ ही अर्ध-कुशल श्रमिकों की मजदूरी 12,430.18 रुपये से बढ़ाकर 16,780.74 रुपये कर दी है। जिसके बाद कुशल श्रमिकों की मजदूरी 13,704.31 रुपये से बढ़ाकर 18,500.81 रुपये की गई है। अब उच्च कुशल श्रमिकों की मजदूरी 14,389.52 रुपये से बढ़ाकर 19,425.85 रुपये कर दी गई है – जो लगभग 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

विज ने कहा कि “चार नए श्रम कानूनों को लागू करने के बाद हरियाणा न्यूनतम मजदूरी में उल्लेखनीय वृद्धि करने वाला पहला राज्य है। जिसके बाद यह भी कहा कि हरियाणा सरकार के इस निर्णय से राज्य में लाखों श्रमिकों को लाभ होगा।

Minimum Wages in Haryana 2026 – प्राइवेट कर्मचारी 35% सैलरी बढ़ा

जबकि अभी तक लेबर विभाग के वेबसाइट पर उक्त वृद्धि का नोटिफिकेशन पब्लिश नहीं किया गया है। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होता है हम आपको फिर डिटेल में जानकारी उपलब्ध करायेंगे। जब तक नोटिफिकेशन नहीं आता तब तक इसको घोषणा ही माना जायेगा।

Notification PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment