हरियाणा न्यूनतम मजदूरी जुलाई 2021 का मंहगाई भत्ता जारी, जाने कितना बढ़ा?

अगर आप हरियाणा राज्य में प्राइवेट नौकरी करते हैं। ऐसे में आपलोगों को हरियाणा न्यूनतम मजदूरी जुलाई 2021 (Minimum Wages in Haryana July 2021) का मंहगाई भत्ता का बेसब्री से इन्तजार होगा। हरियाणा सरकार ने मंहगाई भत्ता जुलाई 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब आपके मंहगाई भत्ता बढ़ने के बाद सैलरी में कितनी वृद्धि होगी? इसका लाभ किन-किन कर्मचारियों को मिलेगा? आइये हम इसको विस्तार से जानते हैं। हम इसके साथ ही आपको हरियाणा न्यूनतम मजदूरी जुलाई 2021 अधिसूचना पीडीएफ का कॉपी भी देंगे।

Minimum Wages in Haryana July 2021

श्रम आयुक्त, हरियाणा द्वारा 1 सितंबर 2021 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो कि देर से जारी किया गया है। जिसका लाभ हरियाणा राज्य में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारी को मिलेगा। किसी दुकान, होटल, सिनेमा घर, फैक्ट्री या किसी वाणिज्यिक संस्थानों में काम करने वाले कामगारों को 1 जुलाई 2021 से न्यूनतम वेतन बढ़कर मिलना चाहिए।

हरियाणा न्यूनतम मजदूरी जुलाई 2021 | हरियाणा सैलरी 2021

हरियाणा सरकार के लेबर विभाग द्वारा जारी हरियाणा न्यूनतम मजदूरी जुलाई 2021 के अनुसार अलग-अलग कैटेगरी में क्या दर होगा? इस वेतन वृद्धि का लाभ किन-किन कमचारियों को मिलेगा? जो कि इस प्रकार से है-

श्रेणीपद एवं योग्यतामूल वेतन/प्रति दिनमूल वेतन/मासिककुल वेतन प्रति दिनकुल वेतन मासिक
अकुशलNA292.317600377.049803.24
अर्धकुशल Class ANA306.927980395.8910293.36
अर्धकुशल Class BNA322.278379415.6910808.02
कुशल Class ANA338.388797.95436.4711348.43
कुशल Class BNA355.39237.85458.311915.86
उच्चकुशलNA373.079699.74481.2112511.65
क्लर्कियल एवं जेनरल स्टाफमैट्रिकुलेशन से नीचे306.927980395.8910293.36
क्लर्कियल एवं जेनरल स्टाफमैट्रिकुलेशन मगर ग्रेजुएट नहीं322.278379415.6910808.02
क्लर्कियल एवं जेनरल स्टाफग्रेजुएट या उससे ऊपर338.388797.95436.4711348.43
क्लर्कियल एवं जेनरल स्टाफस्टेनो टाइपिस्ट322.278379415.6910808.02
क्लर्कियल एवं जेनरल स्टाफजूनियर स्केल स्टेनोग्राफर338.388797.95436.4711348.43
क्लर्कियल एवं जेनरल स्टाफजूनियर स्केल स्टेनोग्राफर355.39237.85458.311915.86
क्लर्कियल एवं जेनरल स्टाफपर्सनल अस्सिटेंट373.079699.74481.2112511.65
क्लर्कियल एवं जेनरल स्टाफप्राइवेट सेक्रेटरी391.7210184.73505.2713137.23
डाटा इंट्री ऑपरेटरNA338.388797.95436.4711348.43
ड्राइवरलाइट व्हीकल355.39237.85458.311915.86
ड्राइवरहैवी व्हीकल373.079699.74481.2112511.65
सिक्योरिटी गार्डबिना शस्त्र के306.927980395.8910293.36
सिक्योरिटी गार्डशस्त्र के साथ355.39237.85458.311915.86

हरियाणा न्यूनतम मजदूरी में मूल वेतन + मंहगाई भत्ते का कुल शामिल है। अगर आप उपरोक्त टेबल में मासिक वेतन में 26 से भाग देंगे तो एक दिन का वेतन कैलकुलेट कर सकते हैं। अगर आपको कोई अन्य भत्ता कंपनी से मिल रहा है। वह इसमें शामिल नहीं माना जायेगा। एक और बात आपके ग्रॉस सैलरी में से केवल आपके पीएफ और ईएसआई का हिस्सा कटेगा।

अगर कंपनी न्यूनतम वेतन नहीं दे ?

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के लिए विजिट करें - HindiChowk.Com

अब अगर 01 जुलाई 2021 से आपको उपरोक्त दर से नहीं मिला है। ऐसे में आप पीछे का न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का एरियर की मांग कर सकते हैं। अगर आपकी कंपनी आपको न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं कर रही। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं।

हरियाणा न्यूनतम मजदूरी जुलाई 2021 का मंहगाई भत्ता जारी, जाने कितना बढ़ा?

केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी 2021

अगर आप केंद्र सरकार के किसी मंत्रालय/विभाग/पीएसयू में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, आउटसोर्स वर्कर, डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए एक अलग न्यूनतम वेतन यानी सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन का प्रावधान है। जिसके दर से आपको मिलना चाहिए। अगर आप हरियाणा में स्थित रेलवे, नेशनल बैंक, आईआरसीटीसी, एयरपोर्ट, एफसीआई, सेल, भेल आदि में काम करते हैं तो आपको सेन्ट्रल स्फीयर के अनुसार मिलेगा।

Minimum Wages in Haryana July 2021

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment

error: Content is protected !!