EPFO Update 2026 सॉफ्टवेयर उपडेट बाद कौन सी सेवा शुरू, बंद

EPFO Update 2026 – EPFO के द्वारा पिछले एक सप्ताह तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड की प्रकिया चली। जिसके बाद अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की डिजिटल सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो रही है। जबकि अभी भी सभी सेवाएं पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है। केंद्रीय श्रम मंत्री का EPFO के नए CITES 2.01 सिस्टम के बारे में अहम बयान आया है। आइये जानते है कि EPFO की कौन से सेवाएं अभी बहाल हुई और कौन सी नहीं, साथ ही श्रम मंत्री ने पीएफ ब्याज को लेकर क्या कहा है?

EPFO Update 2026 सॉफ्टवेयर उपडेट

केंद्रीय श्रम मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने 8 जुलाई को बताया कि पीएफ खाताधारकों को इस बार ब्याज EPFO के नए साइट 2.01 के जरिए मिलेगा। वित् वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज की दर से 34 करोड़ रुपया EPFO खातों में जमा किया जायेगा। जिसमें लगभग 8 करोड़ पीएफ के एक्टिव खाते शामिल हैं। EPFO का लक्ष्य 15 जुलाई तक 1.44 लाख की राशि से अधिक ब्याज राशि खातों में जमा करने का है।

माननीय श्रम मंत्री के अनुसार सरकार के द्वारा मंजूर 8.25% ब्याज दर के अनुसार साइट 2.01 सिस्टम के द्वारा ब्याज प्रोसेस किया जा रहा है। EPFO के द्वारा स्क्रूटनी और वेरीफिकेशन पूरा होने के बाद ब्याज सीधे EPFO सदस्य के खाते में आयेगा। EPFO के अनुसार सदस्य को 15 जुलाई 2026 तक ब्याज की राशि ऑनलाइन पासबुक में दिखने लगेगा। जिसके लिए पासबुक से जुडी सेवाएं ऐसी तारीख के आसपास बहाल हो जाएगी।

अभी कौन कौन सी सेवाएं बहाल हो चुकी है?

EPFO के सॉफ्टवेयर उपडेट के बाद पोर्टल चालू कर दिया गया है। जिसमें बहुत से सेवाएं चालु कर दी गई है और बहुत सी अभी भी बंद है। फिलहाल EPFO ने मेंबर्स के लिए निम्न सेवाएं बहाल कर दी है-

  • पासबुक Lite सुविधा के माध्यम से अब सदस्य अपने PF खाते की जानकारी देख सकते हैं।
  • KYC से जुड़ी जानकारी को अपडेट करने की सुविधा फिर से उपलब्ध कराई गई है।
  • पहले से लंबित निकासी (Withdrawal) क्लेम की जांच प्रक्रिया जारी है और उनका समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
  • इसका मतलब है कि EPFO की महत्वपूर्ण सेवाओं को धीरे-धीरे दोबारा सक्रिय किया जा रहा है।

अभी कौन कौन सी सेवाएं शुरू नहीं की गई?

हालांकि EPFO की कुछ जरूरी सेवाएं अभी भी पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई हैं। जिसमें शामिल हैं-

  • EPF खातों में ब्याज राशि का अंतिम रूप से जमा होना।
  • UMANG ऐप के माध्यम से EPFO सेवाओं का संचालन।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल के जरिए PF बैलेंस पता करने की सुविधा।
  • 7738299899 नंबर पर SMS भेजकर PF योगदान और उपलब्ध बैलेंस की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा।
  • नई तीन कैटेगरी के आधार पर PF क्लेम करने की सुविधा।

EPFO की तकनीकी टीम इन सभी सेवाओं को भी धीरे-धीरे बहाल करने में जुटी हुई है। उम्मीद है कि आने वाले एक सप्ताह के अंदर ज्यादातर सेवाएं फिर से सामान्य रूप से उपलब्ध हो जाएंगी। जिसकी जानकारी हमने अपने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से पहले भी दी है।

ब्याज क्रेडिट होने में देरी

EPFO के ब्याज से सम्बंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके बाद EPFO के कई रीजिनल ऑफिस ब्याज ट्रांसफर करने के लिए तैयार हैं। जबकि उनके द्वारा साइट्स CITES 2.01 के तहत सेंट्रल सिस्टम के पूरी तरह से स्थिर होने का इंतजार है। यही वजह है कि ब्याज के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी खाते में ब्याज अभी तक क्रेडिट नहीं हुआ है। सिस्टम पूरी तरह से समान्य होते ही करोड़ों खातों में ब्याज जमा होने की प्रकिया तेज होने की उम्मीद है।

EPF Scheme-2026 अहम बदलाव

EPF Scheme-2026 के तहत अहम बदलाव किया गया है। जिसके तहत अब शादी के बाद EPE सदस्य को नॉमिनी उपडेट करना अनिवार्य होगा। इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य की मृत्यु के बाद पीएफ की राशि सही क़ानूनी वारिस तक पहुंचाना है। हालांकि, EPF सदस्य के लिए केवल जीवनसाथी को ही नॉमिनी बनाना जरूरी नहीं है। सदस्य अपने परिवार के पात्र सदस्यों में से एक या एक से अधिक लोगों को नॉमिनी के रूप में नामित कर सकता है।

EPFO Update 2026 सॉफ्टवेयर उपडेट बाद कौन सी सेवा शुरू, बंद

EPFO के अनुसार CITES 2.01 सिस्टम के पूरी तरह लागू होने के बाद PF सेवाएं पहले की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित, पारदर्शी और डिजिटल तरीके से उपलब्ध होंगी। आने वाले समय में UMANG ऐप, मिस्ड कॉल बैलेंस सुविधा, ऑनलाइन क्लेम ट्रैकिंग सहित अन्य सेवाएं भी धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है। वहीं, 15 जुलाई 2026 तक बड़ी संख्या में EPF सदस्यों के खातों में 8.25% ब्याज की एंट्री दिखाई देने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें

  1. Delhi Minimum Wages April 2026 Notification कब जारी होगा
  2. Labour ki Salary kitni hoti hai, भारत में मजदूर की सैलरी
  3. Aapke Naam Par Kitni Sim Hai, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे पता करें
  4. EPF interest rate 2025 26 notification जारी कब कितना मिलेगा
Share this

Leave a Comment