Sahara India Money Refund Sahyog Portal कैसे शिकायत करें

Sahara India Money Refund Sahyog Portal – अगर आपका सहारा इंडिया में पैसा फंसा है। इसके लिए आप बिहार सरकार द्वारा जारी सहयोग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिसके बाद बिहार सरकार आपका सहारा इंडिया का पैसा BPID ACT के तहत वापस करवा सकती है। आज हम आपको न केवल ऑनलाइन बल्कि ऑफलाइन शिकायत का तरीका के साथ आवेदन का फॉर्मेट भी देंगे।

Sahara India Money Refund Sahyog Portal

सहारा इंडिया का पैसा वापसी के लिए केंद्र सरकार के द्वारा सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल लांच किया गया। जिसके बारे में अमित शाह, केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने क्लेम करने वालों को 45 दिन में पैसा वापसी का वादा किया था। जो वादा फेल होता नजर आ रहा है। हालांकि केंद्र सरकार के द्वारा तकरीबन 44 लाख से ज्यादा जमाकर्ताओं को तकरीबन 8 हजार करोड़ से ज्यादा रुपया पोर्टल के माध्यम से भुगतान का दावा किया गया है।

अभी बिहार सरकार द्वारा के सहयोग पोर्टल लांच किया गया है। जिसके द्वारा आपकी किसी भी समस्या को 30 दिन में निपटाने का दावा किया जा रहा है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेगे कि उस पोर्टल पर कैसे शिकायत करेंगे।

Sahyog Portal कैसे शिकायत करें

बिहार सरकार के Sahyog Portal पर आप अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बहुत आसान है और घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से की जा सकती है। सहारा इंडिया का पैसा वापसी के लिए सहयोग पोर्टल पर निम्न स्टेप का पालन कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं –

  • सबसे पहले सयोग पोर्टल का आधिकारिक वेबसाइट https://sahyog.bihar.gov.in/पर विजिट करें।
  • आपको मेनू में नागरिक सेवाओं पर क्लिक करने पर नई शिकायत पर क्लिक करना होगा।
  • आपको सबसे पहले अपना नाम, लिंग, पिता का नाम, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • जिसके बाद ओटीपी वेरीफाई करने के बाद Login करेंगे।
  • जिसमें आवेदक की जानकारी में सहयोग शिविर से भिन्न आवेदन ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
  • जिसके बाद आवेदक का विवरण जिसमें अपना पता, जिला आदि का डिटेल सेलेक्ट/भरना होगा।
  • अगले ऑप्शन में आपसे पूछा जायेगा कि शिकायत किस से संबंधित है?
  • जिसमें पहले में आप विभाग में finance और र्श्रेणी में अन्य चुनेंगे।
  • जिसके बाद शिकायत का विवरण में शिकायत चुनेंगे और आवेदन का संक्षिप्त विवरण में लिखेंगे कि आवेदन का कॉपी अटैच किया गया है।
  • जिसके बाद आप पता का ऑप्शन सेलेक्ट करते हुए संलग्नक में अपने शिकायत का कॉपी अटैच करेंगे।

Sahara India Money Refund Sahyog Portal कैसे शिकायत करें

जिसके बाद आपको SMS के द्वारा एक रेफेरेंस नंबर मिलेगा और आपकी शिकायत का समाधान 30 दिन में करवाने का दावा किया जा रहा है। आपके सहूलियत के लिए शिकायत के आवेदन का फॉर्मेट नीचे पोस्ट के लास्ट में उपलब्ध है। जिसमें आप अपना कुल राशि और नाम पता, अपना बांड पेपर का फोटोकॉपी लगाकर अटैच्ड कर सकते हैं। यही नहीं बल्कि आप पंचायत शिविर में भी आवेदन को रिसीव करवा सकते हैं।

Application Format PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “Sahara India Money Refund Sahyog Portal कैसे शिकायत करें”

    • आपने सही से पढ़ा नहीं हमने क्लेम की नहीं बल्कि शिकायत की बात की है. आप बिलकुल शिकायत कर सकते हैं.

      Reply

Leave a Comment