Difference Between Arrears and Bonus नौकरी करने वाले जान लें

Difference Between Arrears and Bonus – आप अगर नौकरी करते हैं ऐसे में आपको हर महीने सैलरी का इन्तजार रहता होगा। जबकि आपकी सैलरी तो बैंक अकाउंट में आता है जबकि उसका डिटेल सैलरी स्लिप ईमेल आदि से मिलता होगा। जिस सैलरी स्लिप के एरियर और बोनस के बारे में जानेंगे, साथ ही दोनों के अंतर को भी साधारण भाषा में समझने की कोशिश करेंगे।

Difference Between Arrears and Bonus Hindi

अगर आपको सैलरी स्लिप मिलता है। ऐसे में सैलरी स्लिप से लिखे शब्द आपका सिर घुमा देता हैं, बेसिक सैलरी, HRA, DA और अलग-अलग अलाउंस आपको धीरे-धीरे तो समझ में आना लगा होगा। जबकि एरियर और बोनस में अभी भी बहुत से लोग कंफ्यूज हैं। आज हम आपको न केवल इसके बारे में विस्तार से बतायेंगे बल्कि दोनों के बारे में महत्वपूर्ण अंतर भी बताने जा रहे हैं।

Arrears Kya hai

आपको कभी अगर सैलरी स्लिप में एरियर लिखा मिलता है। ऐसे में उस एरियर का मतलब यह हुआ कि यह पैसा आपको पहले मिलना चाहिए था। जो कि किसी कारण से नहीं मिला। जिसको कंपनी के द्वारा अभी दिया जा रहा है, जो कि एरियर के रूप में दिया जाता है। अब इसको एक उदाहरण के रूप में समझते हैं कि मान लीजिये कि आपको सैलरी बढ़ाती है और उसको पिछले महीने से लागु करती है। ऐसे में आपको पुराने महीने का वेतन वृद्धि को एरियर के रूप में दिया जायेगा। जो कि आपका ही पैसा है और देरी से मिला है।

Bonus Kya hai?

आपको मिलने वाला बोनस पूरी तरह से अलग चीज होता है। जिसको सुनकर कर्मचारी के चेहरे पर ख़ुशी के भाव उभरते हैं। यह कंपनी के तरफ से दिए जाने वाला एक्स्ट्रा पैसा है, जो कि आपके मेहनत, परफॉरमेंस या कम्पनी के मुनाफे के आधार पर दिया जाता है। जबकि बोनस अक्सर आपको दिवाली के पहले दिया जाता है। जो कि कानून के अनुसार योग्य कर्मचारी को कुछ शर्तों पर दिया जाता है। आपको ध्यान रखने की बात यह है कि यह आपके फिक्स्ड सैलरी का हिस्सा नहीं होता है।

एरियर और बोनस में अंतर

अगर आपको साधारण शब्दों में समझाएं तो एरियर आपके हक़ का पैसा है, जबकि बोनस एक तरह का ईनाम है। जो कि आपके परफॉरमेंस के अनुसार मिलता है, जबकि अगर आप बोनस एक्ट के लिए योग्य है तो यह भी आपका अधिकार ही है। जबकि बोनस आपके कंपनी के पॉलिसी और आपकी परफॉर्मेंस पर ज्यादा भी मिल सकता है।

फाइनेंसियल प्लानिंग भी सही से

अक्सर ऐसा होता है कि कई बार लोग सैलरी में आई बड़ी रकम हो बोनस समझ लेते हैं, जबकि वह एरियर होगा है. अगर आपको इन दोनों का फर्क पता होगा, तो आप अपनी इनकम को सही और बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। जिससे अपनी फाइनेंसियल प्लानिंग भी सही से कर पाएंगे। अब शायद आपको अपनी सैलरी स्लिप देखने के बाद एरियर और बोनस को सही तरीके से पहचान पायेंगे।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment