Chhattisgarh Minimum Wages April 2026 सैलरी, कितना मिलेगा

Chhattisgarh Minimum Wages April 2026 – अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य में प्राइवेट कर्मचारी या मजदुर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आपके न्यूनतम वेतन अप्रैल 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके बाद आपके सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। आइये जानते हैं कि आपका कितना और कब से वेतन बढ़ेगा?

Chhattisgarh Minimum Wages April 2026 सैलरी

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवर्तशील न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 की धारा 2(घ) में निहित प्रावधान सह पठित श्रम विभाग की अधिसूचना क्रमांक /3761/613/16-ए/82, दिनांक 25.05.1982 के अनुश्रवण में, मैं हिम शिखर गुप्ता, श्रमायुक्त, छत्तीसगढ़, एतद द्वारा कृषि नियोजन के लिये अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, जो कि भारत सरकार के लेबर ब्यूरो, शिमला से ज्ञात किया गया है। जिसके अनुसार जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक के माहों के लिये निम्नानुसार प्रकाशित करता हूँ :-

रोजगार का वर्ग क्षेत्र वेज प्रतिदिन वेज मासिक
Unskilled Zone A 439 11402
Unskilled Zone B 429 11142
Unskilled Zone C 419 10882
Semi-skilled Zone A 464 12052
Semi-skilled Zone B 454 11792
Semi-skilled Zone C 444 11532
Skilled Zone A 494 12832
Skilled Zone B 484 12572
Skilled Zone C 474 12312
Highly Skilled Zone A 524 13612
Highly Skilled Zone B 514 13352
Highly Skilled Zone C 504 13092

 

अगर न्यूनतम वेतन नहीं मिले

अगर आपको उपरोक्त दर से 1 अप्रैल 2026 से नहीं मिलता है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जिसमें आपको न्यूनतम वेतन दर से जितना कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है। उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Chhattisgarh Minimum Wages April 2026 सैलरी, कितना मिलेगा

सेन्ट्रल स्फीयर अप्रैल 2026 न्यूनतम वेतन

छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के ऑफिस, मंत्रालय, विभाग आदि में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, डेलीवेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको भारत सरकार के लेबर विभाग के द्वारा जारी सेन्ट्रल स्फीयर अप्रैल 2026 के न्यूनतम वेतन की दर से कम वेतन का भुगतान नहीं किया जा सकता है। जिसके तहत अभी A कैटेगरी के शहर में 28,444 रुपया मासिक न्यूनतम वेतन निर्धारित है। जिसके बारे में हमारे ब्लॉग पर समय-समय पर जानकारी दी जाती है।

Notification PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment