Delhi Minimum Wages April 2026 – दिल्ली के प्राइवेट कर्मचारियों का अप्रैल 2026 मंहगाई भत्ता कब जारी होगा। हमने आपके अनुरोध पर दिल्ली सरकार के लेबर विभाग को आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी थी। जिसका जवाब कल ही आया है, सरकार के तरफ से क्या जवाब आया, उसको बताने के साथ ही हम आपको इस पोस्ट में उसका कॉपी भी देंगे।
Delhi Minimum Wages April 2026 कब जारी होगा?
दिल्ली के मजदूरों का अक्टूबर 2025 में मंहगाई भत्ता (Delhi Minimum Wages April 2026) नहीं जारी किया गया था। जिसके तहत हमारे ही एक आरटीआई बताया गया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि नहीं होने से मंहगाई भत्ता नहीं बढ़ाया गया है। जबकि अभी तक अप्रैल 2026 का मंहगाई भत्ता नहीं जारी किया गया। जिसके लिए पिछले एक महीने से हम प्रयासरत हैं। जिसके लिए न केवल दिल्ली लेबर कमिश्नर से बात किया बल्कि आपके अनुरोध पर 30 अप्रैल 2026 को RTI लगाकर निम्न सवाल पूछा-
अधोहस्ताक्षरी, सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6(1) के अंतर्गत निम्नलिखित सूचनाएं प्राप्त करना चाहता/चाहती हूँ:
- क्या दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी (VDA) संबंधी अधिसूचना 1 अप्रैल 2026 से अब तक प्रकाशित हो चुकी है या नहीं? यदि हाँ, तो उसकी प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए।
- न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के नियमों के अनुसार, अप्रैल 2026 के लिए महंगाई भत्ता अधिसूचना मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह तक प्रकाशित हो जानी चाहिए थी। कृपया संबंधित जिम्मेदार अधिकारी का नाम एवं पदनाम बताएं।
- दिल्ली के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत महंगाई भत्ता अधिसूचना के प्रकाशन में हुई देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाएगी? तथा कब तक की जाएगी? इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करें।
- दिल्ली के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत – महंगाई भत्ता (VDA) की अधिसूचना कब तक प्रकाशित की जाएगी?
जिसका दिल्ली सरकार के लेबर विभाग के द्वारा दो लाइन का जवाब दिया गया है जो कि इस प्रकार से है:
Reply: – 1-4. It is clarified that there was no DA announcement in October 2025 as there was no increase in average consumer price index. As far as April DA is concerned, the same is under submission.
हिंदी में – यह स्पष्ट किया जाता है कि अक्टूबर 2025 में औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि न होने के कारण महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा नहीं की गई थी।अप्रैल के महंगाई भत्ते के संबंध में, वह अभी विचाराधीन है।
अब आप ही पढ़कर बताइये कि सवाल अप्रैल 2026 के बारे में पूछा गया है। जबकि यह जवाब में अक्टूबर 2025 के बारे में बता रहे। हमने इसके लिए आज ही प्रथम अपील लगाकर जनसूचना अधिकारी पर कार्रवाई के साथ सही सूचना की मांग की है. जिसमें यह भी बताया है कि-
अधोहस्ताक्षरी, द्वारा दिनांक 31.04.2026 को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6(1) के अंतर्गत एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी (VDA) अधिसूचना (अप्रैल 2026) से संबंधित सूचनाएं मांगी गई थीं।
उक्त आवेदन के संदर्भ में लोक सूचना अधिकारी (PIO) द्वारा दिनांक 11.05.2026 को उत्तर प्रदान किया गया, जो निम्न कारणों से अपूर्ण, भ्रामक एवं अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है. PIO द्वारा दिनांक 11.05.2026 को दिया गया उत्तर RTI अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है, क्योंकि उक्त उत्तर में न तो संबंधित लोक सूचना अधिकारी (PIO) का नाम अंकित है और न ही हस्ताक्षर/प्रमाणिकता दर्शाई गई है। केवल पोर्टल पर सामान्य रूप से टाइप किया गया उत्तर उपलब्ध कराया गया है, जो विधिसम्मत नहीं माना जा सकता।
RTI अधिनियम के तहत किसी भी सूचना का उत्तर संबंधित PIO द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित एवं नाम सहित दिया जाना अनिवार्य होता है, ताकि उसकी जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। बिना नाम एवं हस्ताक्षर के दिया गया उत्तर अवैध, अपूर्ण एवं गैर-जवाबदेह है, जो अधिनियम की मूल भावना के विपरीत है।
अतः यह स्पष्ट है कि PIO द्वारा दिया गया उत्तर न केवल सूचना के स्वरूप में त्रुटिपूर्ण है, बल्कि यह प्रक्रियात्मक रूप से भी दोषपूर्ण है, जिसके कारण इसे वैध उत्तर नहीं माना जा सकता।
Delhi Minimum Wages April 2026 कब जारी होगा, RTI जवाब
आरटीआई का प्रथम अपील के निष्पादन का समय 30 के अंदर करना होता है, जबकि विशेष परिस्थिति में इसको 45 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है। अब देखना है कि दिल्ली सरकार के लेबर विभाग के द्वारा कब तक जवाब आता है।
यह भी पढ़ें-
- Bank Account Kaise Band Kare, बैंक अकाउंट कैसे बंद करें?
- PF Pension Types पीएफ खाताधारी को मिलता है 7 तरह का पेंशन
- अपने Kam Ke Sath Mental Stress कैसे कम करें, बेस्ट तरीका
- मोदी सरकार कोरोना की आड़ में काम का 12 hr Shifts करने जा रही
- Bank se Paise Katne Par Shikayat कैसे करें जानिए पूरी जानकारी
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More