EPFO New update – देश के करोड़ों पीएफ खाताधरियो के लिए एक महत्वपूर्ण उपडेट लेकर आये हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के द्वारा अभी आगे भी आपको कुछ सेवाएं नहीं मिल पायेगी। जिसके तहत ईपीएफओ ने अलर्ट जारी कर जानकारी दी है। आज हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से बतायेंगे कि आखिर कब तक आप पीएफ की कौन-कौन सी सेवाएं इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे। यही नहीं बल्कि मेंबर्स के ऊपर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
EPFO New update बंद रहेगी यह सेवा
EPFO के द्वारा पीएफ का सिस्टम उपडेट किया जा रहा है। जिसके मेंटेनेंश के लिए पहले अलर्ट आया कि 28 जून तक ऑनलाइन सेवाएं बंद रखी जाएगी। उस समय बताया गया था कि 29 जून से सभी सेवाएं बहाल कर दी जाएगी। जिसके बाद पहले की तरह सभी PF यूजर्स सभी सेवाओं का लाभ उठा पायेंगे।
सेवा बहाली की तारीख
जिसके बाद तकनिकी कारणों से एक बार फिर से समय सीमा बढाकर 30 जून निर्धारित किया गया। जिसके बाद सेवाओं को शुरू करने के लिए 1 जुलाई 2026 का डेट सुनिश्चित किया गया। लेकिन एक बार फिर से इसको बढ़ाकर 2 जुलाई कर दिया गया है। जिसके कारण यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सिस्टम क्यों अपग्रेड कर रहे
EPFO के अनुसार यह प्रोसेस पूरा सिस्टम को तकनीकी सुधार और आधुनिक बनाने के लिए किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य डेटाबेस को बेहतर तरीके से इंट्रीगेट करना एवं क्लेम प्रोसेस को अपग्रेड करना है। जिससे आने वाले समय में सेवाएं और अधिक तेज, सुरक्षित और आसान हो सके. संगठन का कहना है कि यह कदम लम्बे समय में लाभदायक साबित होगा। जबकि अभी की परेशानी अस्थायी है।
कौन कौन सी सेवाएं बंद
EPFO के इस अपग्रेड के दौरान एपफओ मेंबर्स पोर्टल और एम्प्लायर पोर्टल पूरी तरह से बंद है। जिसके बाद कोई भी यूजर लॉगिन नहीं कर पा रहा है। जिससे सभी ऑनलाइन सेवाएं ठप्प है। जिसके तहत आप ऑनलाइन PF क्लेम, पासबुक डाउनलोड, क्लेम स्टेटस ट्रैक करना, ट्रांसफर रिक्वेस्ट, प्रोफाइल अपडेट और अन्य ऑनलाइन शामिल हैं। अभी उमंग एप्प से मिलने वाली सेवाएं भी उपलब्ध नहीं है।
EPFO New update पीएफ खाताधारियों के लिए बंद रहेगी यह सेवा
इसका किस पर असर
EPFO की इस तकनीकी बंदी का असर केवल कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि नियोक्ताओं और कंपनियों के कामकाज पर भी साफ दिखाई दे रहा है। एम्प्लॉयर पोर्टल बंद होने से कंपनियां समय पर अनुपालन, रिटर्न फाइलिंग और अन्य जरूरी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी नहीं कर पा रही हैं। इसके कारण कई संस्थानों का नियमित संचालन प्रभावित हुआ है और लंबित कार्यों का बोझ लगातार बढ़ने की स्थिति बन गई है।
यह भी पढ़ें-
- The Payment of Bonus Act 1965 क्या है, कैसे मिलेगा पूरी जानकारी
- E-Petition for Delhi Minimum Wages मंहगाई भत्ता अप्रैल 2026
- PF interest rate 2025-26 को मिली मंजूरी, जानिए कितना मिलेगा
- UP Outsourcing Employees Salary 2026 बढ़ सकता है मानदेय
- EPFO EDLI Scheme Nominee यह काम करें परिवार को मिलेगा 7 लाख
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More