EPF interest rate 2025 26 notification जारी कब कितना मिलेगा

EPF interest rate 2025 26 notification – अगर आपका पीएफ का खाता है। ऐसे में ईपीएफओ ने आपके लिए खुशखबरी दी है। जिसके तहत पीएफ का ब्याज 2025-26 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आइये जानते हैं कि आपके खाते में कब और कितना ब्याज आएगा। साथ ही अपने खाते में ब्याज की राशि को कैसे चेक करेंगे?

EPF interest rate 2025 26 notification जारी?

पीएफ खाताधारी कर्मचारियों के द्वारा पूछा जाता है कि EPF interest rate 2025 26 का ब्याज कब मिलेगा। ऐसे में बता दें कि ईपीएफओ ने 7 करोड़ से अधिक खाताधारी के लिए पीएफ ब्याज का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत EPFO ने 8.25 फीसदी ब्याज को मंजूरी दी है। EPFO के तरफ से पीएफ ब्याज के लिए 1 जुलाई 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जो कि निम्न प्रकार से है-

Employee Provident Fund Organisation
Ministry of Labour and Employment Government of India
New Delhi

प्रेषित:

  • सभी ACC(HQ)/ACC – प्रभारी, जोनल कार्यालय
  • सभी RPFC-II/ अधिकारी-प्रभारी, क्षेत्रीय कार्यालय

विषय:

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) सदस्य खातों पर ब्याज दर घोषित किए जाने के संबंध में।

महोदय,

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के पैरा 60(1) के अंतर्गत केंद्र सरकार की स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए EPF सदस्यों के खातों में 8.25% वार्षिक ब्याज जमा करने की अनुमति प्रदान की है। यह ब्याज EPF योजना, 1952 के पैरा 60 के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक सदस्य के खाते में जमा किया जाएगा।

2. अतः आपसे अनुरोध है कि संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करें ताकि उक्त ब्याज राशि सदस्यों के खातों में जमा की जा सके।

प्राधिकरण: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का पत्र संख्या R-11018/01/2023-SS-II (e:146079) दिनांक 17.06.2026

वदीय,
(निंगशेन थोथार)
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I (निवेश)
दिनांक: 01 जुलाई 2026

पीएफ का कितना ब्याज मिलेगा

EPFO के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने मार्च 2026 में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (PF) पर 8.25% ब्याज दर देने की अनुशंसा की थी। इसके बाद इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया। अब केंद्र सरकार ने इस सिफारिश को मंजूरी प्रदान कर दी है। पीएफ पर मिलने वाली ब्याज दर का निर्धारण हर वर्ष CBT द्वारा किया जाता है।

यह एक त्रिपक्षीय बोर्ड है, जिसमें केंद्र सरकार, नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। प्रत्येक वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद सीबीटी निवेश से प्राप्त आय और अन्य वित्तीय पहलुओं की समीक्षा कर ब्याज दर तय करता है तथा अपनी सिफारिश वित्त मंत्रालय को भेजता है। वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय औपचारिक स्वीकृति जारी करता है, जिसके पश्चात EPFO अधिसूचना जारी कर सभी पात्र सदस्यों के खातों में निर्धारित ब्याज राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। जो नोटिफिकेशन 1 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है. अब जिसके 10 दिन के अंदर अंदर आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा क्रेडिट हो जायेगा।

पीएफ का ब्याज कैसे चेक करें

अगर आप अपने पीएफ का ब्याज चेक करना चाहते हैं। इसके लिए आप अपने पीएफ का बैलेंस अभी चेक कर लीजिए। अब जब ब्याज आ जायेगा तब आपके पीएफ बैलेंस में वृद्धि हो जाएगी। यदि आपका मोबाइल नंबर EPFO में पंजीकृत (Registered) है, तो आप अपने उसी रजिस्टर्ड नंबर से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल देकर पीएफ खाते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कॉल करने के बाद लगभग दो रिंग के भीतर कॉल स्वतः डिस्कनेक्ट हो जाएगी। इसके कुछ ही क्षण बाद आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा, जिसमें आपके पीएफ बैलेंस, कर्मचारी (Employee) का अंशदान, नियोक्ता (Employer) का अंशदान और पेंशन (EPS) से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें-

  1. Delhi Labor Court CGIT ने IRCTC को दिया 10500 देने का आदेश
  2. New Salary Rules 2026- लेबर कोड के तहत लागू हुए 4 नए नियम
  3. Salary nhi dene par Complaint Application कैसे लिखें Format
  4. Purane PF ka paisa kaise milega, E-PRAAPTI पोर्टल दिलाएगा
  5. Delhi Minimum Wages April 2026 कब जारी होगा, RTI जवाब
Share this

Leave a Comment