Sahara India EPF Scam – 1204 करोड़ रिकवरी शुरू, किसको मिलेगा

Sahara India EPF Scam – सहारा इंडिया को एक और बड़ा झटका लगाने जा रहा है। अब सहारा इंडिया पर ईपीएफओ बड़ा एक्शन लेने जा रहा है। जिसके तहत सहारा इंडिया से 1204 करोड़ रूपये वसूलने के लिए क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आइये जानते हैं कि यह पैसा किसको मिलेगा?

Sahara India EPF Scam – 1204 करोड़ रिकवरी शुरू

आपको याद होगा कि सुरजीत श्यामल के द्वारा 16 फरवरी 2022 को सहारा इंडिया स्कैम के भंडाफोड़ किया गया था। जिसके बाद पुरे देश में फर्जी तरीके से चल रहे 5000 से अधिक ब्रांच पर ताला लग गया। उन शाखों में काम करने वाले कर्मचारी बेरोजगार हो गए।

हालाँकि RBI ने सहारा इंडिया नॉन बैंकिंग फाइनेंस लिमिटेड का लाइसेंस 2015 में ही रद्द कर दिया था। जिसके बाद ही सहारा इंडिया बंद हो जाना चाहिए था। जबकि सहारा इंडिया ने जमाकर्ताओं के साथ धोखा करते हुए बिना किसी को बताए उनको विभिन्न स्कीमों में कन्वर्ट कर दिया। जिसके खिलाफ अभी भी हम लड़ रहे हैं।

राशि वसूली के लिए क़ानूनी

नवभारत टाइम्स के रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ कर्मचारियों के पीएफ के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रूप अपनाया है। जिसके तहत ईपीएफओ ने सहारा इंडिया से 1204 करोड़ रुपये की राशि वसूली के लिए क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सहारा इंडिया के खिलाफ पिछले कुछ सालों में कई रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी किए गए थे। यह सर्टिफिकेट अप्रैल 2021 से अप्रैल 2023 के उन विभिन्न इकाईओं के खिलाफ जारी किए गए थे, जो कि ईपीएफ (EPF) अधिनियम के तहत आते थे। यह जानकारी ईपीएफओ के लखनऊ कार्यालय ने दी है।

कुर्क कर उनको बिक्री

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईपीएफओ कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति लाभों (Retirement Benefits) की रक्षा के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। रिकवरी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो सहारा इंडिया के लखनऊ स्थित चल और अचल संपत्तियों को कुर्क कर उनको बिक्री करने जैसे कड़े कदम उठाए। जिसके बाद ही यह कार्रवाई शुरू की गई है।

पैसा किसको मिलेगा?

ईपीएफओ के द्वारा सहारा इंडिया के सम्पत्ति को कुर्क किया जाता है, ऐसे में आप जरूर जानना चाहते हैं कि इसका पैसा किसको मिलेगा। ऐसे में आपको बता दें कि EPF अधिनियम की धारा 11(2) के तहत पीएफ के पैसे पर पहला अधिकार कर्मचारी का होता है। इसका मतलब यह हुआ कि सहारा इंडिया की संपत्ति बिक्री या नीलामी से मिलने वाले राशि का उपयोग कर्मचारी के बकाया भुगतान के लिए किया जायेगा। ईपीएफओ के इस कार्रवाई से उन हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है, जिनका पीएफ का पैसा सहारा इंडिया के पास सालों से बकाया है।

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “Sahara India EPF Scam – 1204 करोड़ रिकवरी शुरू, किसको मिलेगा”

  1. 10yrs Due2005-2014 upto 19yrs form 1952,1995,(02-10.12.2020epfo news) sbi-sahara india online 2005 mr.uw

    Reply

Leave a Comment