Bihar Minimum Wages April 2026 – अगर आप बिहार राज्य में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि बिहार सरकार के द्वारा आपके अप्रैल 2026 के मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके तहत अब आपकी सैलरी पहले के मुकाबले बढ़कर 17,472 रुपया मासिक हो गया है। आइये जानते हैं कि कब से किसको कितना मिलेगा?
Bihar Minimum Wages April 2026 बढ़कर हुआ
बिहार सरकार ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के तहत 89 नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी पर महंगाई भत्ता (VDA) लागू किया है। यह भत्ता उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर तय होता है। जिससे मजदूरों की मजदूरी दर महंगाई के अनुसार बढ़ती है। बिहार सरकार के आदेश से श्री राजीव रंजन, संयुक्त सचिव ने 1 अप्रैल 2026 को बढ़ी दर का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार अलग-अलग कैटेगरी में काम करने वाले कामगारों का न्यूनतम वेतन निम्न प्रकार से होगा-
Minimum Wages in Bihar April 2026
| क्र.सं | श्रेणी (Category) | मूल दैनिक मजदूरी (₹) | VDA (₹) | कुल दैनिक मजदूरी (₹) | मासिक वेतन (26 दिन) ₹ |
| 1 | अकुशल (Unskilled) | 428 | 8 | 436 | 11,336 |
| 2 | अर्द्ध कुशल (Semi-Skilled) | 444 | 8 | 452 | 11,752 |
| 3 | कुशल (Skilled) | 541 | 10 | 551 | 14,326 |
| 4 | अति कुशल (Highly Skilled) | 660 | 12 | 672 | 17,472 |
कम मिले तो क्या करें
अगर आपको बिहार राज्य में 1 अप्रैल 2026 से उपरोक्त दर से वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जिसमें आपको न्यूनतम वेतन दर से जितना कम वेतन मिल रहा उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।
Bihar Minimum Wages April 2026 बढ़कर हुआ 17,472 किसको मिलेगा
https://youtu.be/EZM3hJt8QR0
केंद्रीय न्यूनतम वेतन
अगर आप बिहार राज्य में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के मंत्रालय, विभाग, पीएसयू आदि में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर डेलीवेजर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेन्ट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अप्रैल 2026 के दर से मिलेगा। जिसकी जानकारी हमने हाल ही में दी है।
यह भी पढ़ें-
- Bank Account Kaise Band Kare, बैंक अकाउंट कैसे बंद करें?
- PF Pension Types पीएफ खाताधारी को मिलता है 7 तरह का पेंशन
- अपने Kam Ke Sath Mental Stress कैसे कम करें, बेस्ट तरीका
- मोदी सरकार कोरोना की आड़ में काम का 12 hr Shifts करने जा रही
- Bank se Paise Katne Par Shikayat कैसे करें जानिए पूरी जानकारी
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More