Gujarat Minimum Wages April 2026 – अगर आप गुजरात राज्य के अंदर प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। ऐसे में गुजरात सरकार के द्वारा अप्रैल 2026 का मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके बाद आपके न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी हो जाएगी।
Gujarat Minimum Wages April 2026 सैलरी बढ़ा
अगर आप गुजरात राज्य में किसी होटल, रेटोरेन्ट, सिनेमा घर, किसी वाणिज्यिक संस्थान या राज्य सरकार के किसी मंत्रालय या विभाग में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार आपके अप्रैल 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार आपको 1 अप्रैल 2026 से बढ़ा न्यूनतम वेतन मिलेगा, जो कि इस प्रकार से है-
Minimum Wages in Gujarat 1 April 2026
| Employee Category | Zone | Basic Per day | VDA Per Day | Total Per Day | Monthly |
| Unskilled | Zone I | 452 | 60.5 | 512.5 | 13325 |
| Unskilled | Zone II | 441 | 60.5 | 501.5 | 13039 |
| Semi-Skilled | Zone I | 462 | 60.5 | 522.5 | 13585 |
| Semi-Skilled | Zone II | 452 | 60.5 | 512.5 | 13325 |
| Skilled | Zone I | 474 | 60.5 | 534.5 | 13897 |
| Skilled | Zone II | 462 | 60.5 | 522.5 | 13585 |
अगर नहीं मिले तो क्या करें
उपरोक्त टेबल में एक दिन में सैलरी में 26 से गुणा करने पर मासिक वेतन कैलकुलेट किया गया है। अगर आपको 1 अप्रैल 2026 से इस दर से नहीं मिल रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जिसमें आपको जितना कम वेतन मिल रहा उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।
Gujarat Minimum Wages April 2026 प्राइवेट कर्मचारी सैलरी बढ़ा
केंद्रीय न्यूनतम वेतन
अगर आप गुजरात में स्थित किसी सेन्ट्रल गवर्नमेंट के ऑफिस, मंत्रालय, विभाग, पीएसयू आदि में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, डेलीवेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेन्ट्रल स्फीयर अप्रैल 2026 के दर से कम वेतन का भुगतान नहीं किया जा सकता है। जिसकी हाल ही में जानकारी दी है। हमारे साथ जुड़ें रहिए हम आपके अधिकार से जुडी समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं।
यह भी पढ़ें-
- Security Guard Minimum Wages April 2026 – केंद्र सरकार बढ़ाया
- PF interest Rate 2025 रकम पर मिलेगा 10% ब्याज, सरकार का जवाब
- Samvida Karmchari Supreme Court लंबे समय काम लिया तो स्थायी
- Contract Workers Rights in India ठेका कर्मचारी के 7 अधिकार
- PF Account EDLI Scheme ₹7 लाख का मुफ्त लाइफ कवर, कैसे मिलेगा
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More