Security Guard Minimum Wages April 2026 – केंद्र सरकार बढ़ाया

Security Guard Minimum Wages April 2026 -अगर आप सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं तो आपके लिए एक अहम जानकारी लेकर आया हूँ। जिसके तहत केंद्र सरकार ने प्राइवेट कंपनियों (ठेकेदारों) के माध्यम से सेंट्रल स्फीयर में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड के मंहगाई भत्ता में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद आइये जानते हैं कि इसका लाभ किनको और कितना मिलेगा?

Security Guard Minimum Wages April 2026 – केंद्र सरकार बढ़ाया

अगर आप केंद्र सरकार के किसी मंत्रालय, विभाग या पीएसयू में कॉन्ट्रैक्ट पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको केंद्र सरकार के सेंट्रल स्फीयर अप्रैल 2026 के दर से मंहगाई भत्ता जारी हो चुका है। यह संशोधित VDA 01/04/2026 से लागू होगा।

CLC(C) के द्वारा जारी आदेश विशेष रूप से वॉच एंड वार्ड (सिक्योरिटी गार्ड) बिना हथियार वाले कर्मचारियों पर लागू होगा, जो केंद्रीय सरकार के अंतर्गत कार्यरत हैं। यह संशोधन महंगाई को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम वेतन में नियमित रूप से किए जाने वाले बदलाव का हिस्सा है, जिससे कर्मचारियों को बेहतर पारिश्रमिक सुनिश्चित किया जा सके।

Security Guard Salary Kitni hoti hai

अतः, मूल वेतन दरों तथा परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (VDA) को दर्शाते हुए, जो 01.04.2026 से वॉच एंड वार्ड (बिना हथियार) में कार्यरत कर्मचारियों को देय होगा, न्यूनतम वेतन दरें निम्नानुसार होंगी:

क्षेत्र (Area) मूल वेतन (₹) वी.डी.ए (₹) कुल दैनिक वेतन (₹) मासिक वेतन (₹) (26 दिन)
A 637 371 1008 26,208
B 579 339 918 23,868
C 494 287 781 20,306


अतः, मूल वेतन दरों तथा परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (VDA) को दर्शाते हुए, जो 01.04.2026 से वॉच एंड वार्ड (हथियार सहित) में कार्यरत कर्मचारियों को देय होगा, न्यूनतम वेतन दरें निम्नानुसार होंगी-

क्षेत्र (Area) मूल वेतन (₹) वी.डी.ए (₹) कुल दैनिक वेतन (₹) मासिक वेतन (₹) (26 दिन)
A 693 401 1094 28,444
B 637 371 1008 26,208
C 579 339 918 23,868

 

इस दर से नहीं मिलता

उपरोक्त टेबल में न्यूनतम वेतन गणना का सूत्र: मासिक वेतन = दैनिक कुल वेतन × 26 दिन है. जो कि आपके ऊपर 1 अप्रैल 2026 से लागु है। अगर आपको इस दर से नहीं मिलता है। ऐसे में आप अपने एरिया के रीजिनल कमिश्नर (सेंट्रल) के ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं।

Security Guard Minimum Wages April 2026 – केंद्र सरकार बढ़ाया

अगर किसी राज्य में दुकान, होटल, रेस्टोरेंट या किसी वाणिज्यिक संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको उस राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन के नोटिफिकेशन के अनुसार मिलेगा। जिसमें अगर आप आर्म्स के साथ ड्यूटी करते हैं तो आपको उच्च कुशल और अगर बिना आर्म्स के साथ ड्यूटी करते तो कुशल श्रेणी का न्यूनतम वेतन से कम भुगतान नहीं किया जा सकता है।

Notification PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

4 thoughts on “Security Guard Minimum Wages April 2026 – केंद्र सरकार बढ़ाया”

  1. सर नमस्कार मैं आप से RTI लगाना सीखना चाहता हूं किसी भी विभाग में RTI कैसे लाते हैं

    Reply
    • हमारे ब्लॉग पर आरटीआई के बारे में जानकारी उपलब्ध है. उसको ध्यान से पढ़ें, पूरी जानकारी उपलब्ध है.

      Reply

Leave a Comment