Delhi Minimum Wages April 2026 Notification कब तक आयेगा RTI

Delhi Minimum Wages April 2026 Notification – दिल्ली में काम करने वाले लाखों प्राइवेट कर्मचारी अपने सैलरी बढ़ने का इन्तजार कर रहे हैं। वो जानना चाहते हैं कि दिल्ली सरकार के तरफ से अप्रैल मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन कब जारी होगा। हमारे पास हर रोज सैंकड़ों सवाल कमेंट के जरिए आ रहा हैं। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार के लेबर विभाग से RTI के तहत कुछ सवाल पूछा है। जिससे सरकार पर दवाब पड़े और आपका मंहगाई भत्ता जारी हो सके।

Delhi Minimum Wages April 2026 Notification

दिल्ली सरकार के लेबर विभाग के द्वारा मंहगाई भत्ता देर से जारी करना कोई नया नहीं है। दिल्ली लेबर कमिश्नर ऑफिस में तकरीबन 15 दिन पहले फोन करके लेबर कमिश्नर ने बात हुई थी, उन्होंने 10 दिन का समय मांगा था। जबकि आज 15 दिन बीतने के बाद भी अभी तक Delhi Minimum Wages April 2026 Notification नहीं जारी किया गया है। जिसके बाद दिल्ली सरकार के लेबर विभाग से RTI एक्ट के तहत निम्न सवाल पूछे हैं-

सेवा में,
लोक सूचना अधिकारी (PIO)
कार्यालय – श्रम आयुक्त,
श्रम विभाग, दिल्ली सरकार
5, शामनाथ मार्ग,
दिल्ली – 110054

विषय: दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी (VDA) अधिसूचना (अप्रैल 2026) से संबंधित सूचना हेतु आवेदन।

महोदय,

मैं, अधोहस्ताक्षरी, सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6(1) के अंतर्गत निम्नलिखित सूचनाएं प्राप्त करना चाहता/चाहती हूँ:

  1. क्या दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी (VDA) संबंधी अधिसूचना 1 अप्रैल 2026 से अब तक प्रकाशित हो चुकी है या नहीं? यदि हाँ, तो उसकी प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए।
  2. न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के नियमों के अनुसार, अप्रैल 2026 के लिए महंगाई भत्ता अधिसूचना मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह तक प्रकाशित हो जानी चाहिए थी। कृपया संबंधित जिम्मेदार अधिकारी का नाम एवं पदनाम बताएं।
  3. दिल्ली के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत महंगाई भत्ता अधिसूचना के प्रकाशन में हुई देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाएगी? तथा कब तक की जाएगी?  इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करें।
  4. दिल्ली के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत – महंगाई भत्ता (VDA) की अधिसूचना कब तक प्रकाशित की जाएगी?

 शुल्क विवरण: मैं ₹10 का Online आवेदन शुल्क के  रूप में संलग्न कर रहा हूँ।

प्रार्थी का नाम: सुरजीत श्यामल

Minimum Wages in Delhi April 2026 जारी के लिए RTI

Delhi Minimum Wages April 2026

Delhi Minimum Wages April 2026 Notification कब तक आयेगा RTI

हम उम्मीद करेगें कि अब इससे दिल्ली सरकार के लेबर विभाग पर दवाब पड़ेगा। जिसके बाद जल्द ही आपका मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी होगा। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा हम आपको जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment