Minimum Wages in Delhi 2026 कब बढ़ेगी सैलरी, कमिश्नर ने बताया

Minimum Wages in Delhi 2026 – दिल्ली में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों के लिए एक अहम जानकारी लेकर आया हूँ। आपका एक सवाल लगातार आ रहा है कि न्यूनतम वेतन अप्रैल 2026 कब बढ़ेगा? जिसके तहत आज हमने दिल्ली के लेबर कमिश्नर से फोन पर बात किया है। उनके द्वारा आपका मंहगाई भत्ता 2026 के बारे में क्या बताया, आइये जानते हैं?

Minimum Wages in Delhi 2026 कब बढ़ेगी सैलरी?

दिल्ली राज्य में दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर, किसी वाणिज्यिक संस्थान या दिल्ली सरकार के किसी विभाग या मंत्रालय में काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार साल में दो बार मंहगाई भत्ता जारी किया जाता है। अभी मार्च के अंतिम सप्ताह में ही अप्रैल 2026 के मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी हो जाना चाहिए था। जबकि अभी 15 अप्रैल 2026 बीत जाने के बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। जिससे दिल्ली में मजदूरों में आक्रोश है।

दिल्ली का न्यूनतम वेतन कब बढ़ेगा

दिल्ली सरकार के द्वारा अक्टूबर 2026 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। हमने इसके लिए दिल्ली सरकार को मेल किया। जिसके बाद भी जब जारी नहीं किया गया तो हमने लेबर कमिश्नर से फोन पर बात किया। उनके द्वारा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि नहीं होने से मंहगाई भत्ता नहीं बढ़ाया गया। जिससे दिल्ली मजदूरों का अक्टूबर 2026 मंहगाई भत्ता में वृद्धि नहीं हुई। आज भी हमने लेबर कमिश्नर से दिल्ली मजदूरों के अप्रैल 2026 मंहगाई वृद्धि के नोटिफिकेशन के लिए बात किया है।

दिल्ली लेबर कमिश्रर ने बताया

आज सुरजीत श्यामल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्कर वौइस् ने Sh. Pandurang K. Pole Commissioner (Labour) ने फोन पर बात की। जिसमें उनके द्वारा दिल्ली के 50 लाख प्राइवेट कर्मचारी मजदूरों के न्यूनतम वेतन वृद्धि की मांग की गई। जब सुरजीत ने लेबर कमिश्नर से पूछा कि दिल्ली सरकार के द्वारा अप्रैल 2026 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन कब जारी होगा। जिस पर Sh. Pandurang K. Pole ने जवाब दिया कि संबंधित स्टाफ के छुट्टी पर होने के कारण देर से फ़ाइल पुटअप हुआ है। जिसके बाद उनके द्वारा हप्ते 10 दिन के अंदर नोटिफिकेशन जारी होने का आश्वाशन दिया।

मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

अब ऐसे में उम्मीद है कि हर हाल में 25 अप्रैल 2026 से पहले-पहले मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी हो जाना चाहिए। जब तक अप्रैल 2026 का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है, तब तक आपको दिल्ली न्यूनतम वेतन अप्रैल 2025 के नोटिफिकेशन के अनुसार निम्न दर से मिलेगा, जो कि इस प्रकार है-

Current Minimum Wages in April 2025

Class of Employement Class of Worker Basic Per Month VDA Per Month Total Per Day Total Per Monthe
Unskilled NA 14842 3614 710 18456
Semi-skilled NA 16341 4030 784 20371
Skilled NA 17991 4420 862 22411
Clerical And Supervisory Staff Non-Matriculates 16341 4030 784 20371
Clerical And Supervisory Staff Matriculates but Not graduates 17991 4420 862 22411
Clerical And Supervisory Staff Graduates and Above 19572 4784 937 24356

 

Minimum Wages in Delhi 2026 कब बढ़ेगी सैलरी, कमिश्नर ने बताया

अब जैसे ही दिल्ली सरकार के द्वारा अप्रैल 2026 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है. हम वैसे ही आपको जानकारी देंगे। जबकि दिल्ली राज्य में स्थित सेंट्रल गवर्नमेंट के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को सेंट्रल स्फीयर का April 2026 के अनुसार ही मिलेगा। जिसके बारे में हमने हाल ही में जानकारी दी है। हमारे साथ जुड़ें रहें और इस जानकारी को सभी तक पहुंचायें।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment