Sahara India सोसाइटी के 5000 करोड़ वापसी में एजेंट की भूमिका होगी?

Sahara India Latest News: अगर आपका पैसा सहारा इंडिया सोसाइटी में फंसा है तो यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है।  माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सहारा इंडिया जामकर्ताओं को 5000 करोड़ रुपया रिफंड किया जायेगा। आप जानने चाहते हैं कि सहारा इंडिया सोसाइटी के 5000 करोड़ वापसी में एजेंट की क्या भूमिका होगी?

Sahara India ka Paisa refund 5000 crore?

आये दिन हमारे पास आपके सैंकड़ों मैसेज आते रहते हैं। जिसमें आपके द्वारा पूछा जाता है कि sahara india ka paisa kab milega bataiye? जिसके बाद हमने आपको सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 5000 करोड़ वापसी की जानकारी दी थी। आज आपके सवाल के अनुसार हम आपको बताने जा रहे हैं कि Sahara India सोसाइटी के 5000 करोड़ वापसी में एजेंट की क्या भूमिका होगी?

सहारा इंडिया का पैसा कब मिलेगा 2023?

पुरे देश के जमाकर्ताओं का पैसा सहारा इंडिया में फंसा है। जबकि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में ही सहारा इंडिया को पैसा वापसी का आदेश दिया था। जिसके तहत सहारा इंडिया को सेबी के रिफंड खाते में 25 हजार करोड़ जमा करना था। जबकि सहारा इंडिया ने मात्र 15 हजार करोड़ ही सेबी के पास जमा करवाया और एजेंट के माध्यम से जमाकर्ताओं को सेबी के पास नहीं जाने दिया।

सहारा इंडिया का पैसा कब और कैसे मिलेगा?

यही नहीं बल्कि सहारा इंडिया ने ज्यादातर जमाकर्ताओं का पैसा धोखे से पहले क्यूशॉप और फिर अलग-अलग सोसाइटी में कन्वर्ट कर दिया। जिसके बाद से उनका पैसा वापस नहीं दिया जा रहा है। सहारा इंडिया नॉन बैंकिंग का लाइसेंस 2015 में रद्द हो गया था।  जिसके बाद भी जमाकर्ताओं से धोखे से सहारा इंडिया के नाम पर पैसा लिया जाता रहा। हमने सहारा इंडिया फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ 16 फरवरी 2022 को पटोरी समस्तीपुर से किया था।

Sahara India Amit Shah News

जिसके बाद सहारा इंडिया के पैसे के बढ़ते मांग और आंदोलन के दवाब के कारण अमित साह द्वारा 5000 करोड़ वापसी का घोषणा किया गया है। जिसमें आपका सहारा इंडिया का पैसा सुप्रीम कोर्ट के 29 मार्च 2023 के आदेश के अनुसार वापस मिलेगा। अब ऐसे में एजेंट आपको कहता फिर रहा होगा की आपको पैसा तो हमारे मार्फत ही मिलेगा। हम अपने इस पोस्ट में माध्यम से सहारा इंडिया के 5000 करोड़ के भुगतान का तरीका और एजेंट की भूमिका बतायेंगे।

Sahara India ka refund kab milega

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सहारा सेवी रिफंड खाता में से सेंट्रल रजिस्ट्रार (कॉपरेटिव सोसाइटी) को 5000 करोड़ ट्रांसफर किया जायेगा। जो पैसा सुप्रीम कोर्ट के रिटार्ड जज आर सुभाष रेड्डी की मॉनिटरिंग में सहारा इंडिया सोसाइटी के जमाकर्ताओं को रिफंड दिया जायेगा। जिसके लिए आपको सेंट्रल रजिस्ट्रार (कॉपरेटिव सोसाइटी) को क्लेम कर पैसा वापस मांगना होगा। जिसके बाद वो आपके क्लेम कर डायरेक्ट खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। आपको इसके लिए सहारा इंडिया के ऑफिस या किसी भी एजेंट के पास जाने की जरूरत नहीं है।

sahara india ka paisa kab se milna shuru hoga?

आपको बता दें कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने उक्त आदेश में सरकार को 9 महीने का समय दिया है। जिसके अंदर अगर सरकार पैसा वापस करने में विफल रही तो वह पैसा फिर सेबी के खाते में वापस कर देना है। हालांकि अमित साह ने पिछले महीने 4 महीने के अंदर सहारा इंडिया के पैसे के भुगतान का दावा किया था। जबकि अभी डेढ़ महीने से ज्यादा बीतने को है और अभी तक सेंट्रल रजिस्ट्रार के द्वारा क्लेम का प्रोसेस भी नहीं बताया गया है। अब देखना है कि मोदी सरकार के द्वारा कब तक अमल में लाया जाता है?

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment