UP Minimum Wages April 2026 – उत्तरप्रदेश राज्य में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों के लिए अहम जानकारी लेकर आये हैं। जिसके तहत आपके अप्रैल 2026 वाला मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसके बाद आपके न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जायेगी। आइये जानते हैं कि इसका फायदा कब से किसको मिलेगा?
UP Minimum Wages April 2026 मंहगाई भत्ता जारी
यूपी सरकार के द्वारा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम सहतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के अन्तर्गत राजाज्ञा संख्या-194/36-3-2014-07 (न्यू०)/ 4 दिनांक: 28-1-2014 द्वारा 59 तथा अर्धसंशोधन संख्या-850/36-03-2019-931(न्यू०)/06 दिनांक: 30 सितम्बर 2019 द्वारा 15 अनुसूचित नियोजनों में नियोजित कर्मचारियों हेतु मजदूरी की मूल दरों एवं परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का निर्धारण किया गया है। मजदूरी की जो दरें मासिक आधार पर निर्धारित की गयी हैं। वे उनकी दैनिक दर, मूल मजदूरी और परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के 1/26 से कम तथा मूल वेतन एवं भत्ते के 1/26 से कम न होगी।
यूपी में न्यूनतम मजदूरी क्या है?
उक्त के अनुक्रम में निम्नलिखित 74 नियोजनों में नियोजित कर्मचारियों के लिये अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधार वर्ष (2001=100) माह जुलाई 2012 से दिसम्बर 2012 के औसत 216 अंकों के ऊपर जून 2025 से दिसम्बर 2026 के औसत अंक 425 पर दिनांक 1-4-2026 से 30-9-2026 तक की अवधि हेतु परिवर्तनीय महंगाई भत्ता निम्नलिखित उदाहरण की भांति गणना करके देय होगा।
UP न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2026
विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों को देय प्रतिमाह मूल मजदूरी परिवर्तनीय महंगाई भत्ता, की मासिक एवं दैनिक मजदूरी की दरें-
| क्रमांक | श्रेणी | प्रतिमाह मूल मजदूरी (₹) | 1.10.2025 से 31.3.2026 तक कुल मजदूरी (₹) | परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (₹) (1.04.2026–30.09.2026) | कुल मजदूरी (₹) (3+5) | दैनिक मजदूरी (₹) (1/26) |
| 1 | अकुशल | 5750 | 11021 | 5563.65 | 11313.7 | 435.14 |
| 2 | अर्द्धकुशल | 6325 | 12123 | 6120 | 12445 | 478.65 |
| 3 | कुशल | 7085 | 13580 | 6855.37 | 13940.4 | 536.16 |
अगर आपको न्यूनतम वेतन न मिले तो
अगर आप यूपी में सरकार द्वारा नोटिफाइड 74 नियोजित इकाइयों में काम करते हैं। ऐसे में आपको अगर 1 अप्रैल 2026 से उपरोक्त दर से कम वेतन का भुगतान किया जाता है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जहां आप आपको जितना कम वेतन दिया जा रहा उसके 10 गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।
केंद्र सरकार के ठेका वर्कर सैलरी
अगर आप यूपी राज्य में स्थित किसी भी सेंट्रल गवर्नमेंट के मंत्रालय, विभाग या पीएसयू में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल स्फीयर अप्रैल 2026 के दर से कम भुगतान नहीं किया जा सकता है। जिसके बारे में हमने हाल ही में जानकारी दी है। अगर आपका कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर पुछ सकते हैं।
FAQ – UP Minimum Wages April 2026
UP Minimum Wages April 2026 कितना मजदूरी है?
UP Minimum Wages April 2026 के तहत अकुशल – 11313.7, अर्द्धकुशल- 12445, कुशल- 13940.4 मासिक तय किया गया है.
यह भी पढ़ें-
- Bank Account Kaise Band Kare, बैंक अकाउंट कैसे बंद करें?
- PF Pension Types पीएफ खाताधारी को मिलता है 7 तरह का पेंशन
- अपने Kam Ke Sath Mental Stress कैसे कम करें, बेस्ट तरीका
- मोदी सरकार कोरोना की आड़ में काम का 12 hr Shifts करने जा रही
- Bank se Paise Katne Par Shikayat कैसे करें जानिए पूरी जानकारी
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More
Me nagar palika suar se Safai karmchari ravi kumar hu mujhe 9400 rupey milte hai 26 day ke kya ye sahi hai hume bataye help
अगर पीएफ ईएसआई नहीं कटता है तो आपको कम से कम 1 अप्रैल 2026 से 11313.7 रुपया मिलना चाहिए