Minimum Wages in Jharkhand April 2026 किसका कितना बढ़ा सैलरी

Minimum Wages in Jharkhand April 2026 – अगर आप झारखण्ड राज्य में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने आपके मंहगाई भत्ता अप्रैल 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत आपके न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी हो जाएगी। आपको बढ़ी सैलरी कब से किसको कितना मिलेगा, आइये जानते हैं?

Minimum Wages in Jharkhand April 2026

झारखण्ड सरकार का श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने अधिसूचना दिनांक 25.05.2026 मजदूरी संहिता, 2019 (2019 का 29) की धारा-6 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए झारखण्ड राज्यपाल एतद् संबंधी संलग्न अनुसूची-1 में उल्लिखित झारखण्ड राज्य के जिलों/क्षेत्रों का वर्गीकरण के प्रयोज्य सभी नियोजनों में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित/पुनरीक्षित न्यूनतम मजदूरी दरों में, औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ता घोषित करते हैं, जो नीचे दी गई अनुसूची के स्तम्भ-2 में प्रदर्शित मासों के लिए उक्त अधिनियम की धारा-2 के खण्ड (डी) के प्रयोजन के निमित्त तालिका के स्तम्भ-3 में यथा प्रदर्शित रूप में होंगे।

Latest Jharkhand Minimum Wages April 2026

Class of Employment Area Basic/Day Basic/Month VDA/Day VDA/Month Total/Day Total/Month
Unskilled A 468 12168 47 1222 515 13390
Semi-skilled A 491 12766 49 1274 540 14040
Skilled/Clerical A 647 16822 65 1690 712 18512
Highly Skilled A 746 19396 75 1950 821 21346
Unskilled B 446 11596 45 1170 491 12766
Semi-skilled B 468 12168 47 1222 515 13390
Skilled/Clerical B 617 16042 62 1612 679 17654
Highly Skilled B 712 18512 71 1846 783 20358
Unskilled C 425 11050 42 1092 467 12142
Semi-skilled C 446 11596 45 1170 491 12766
Skilled/Clerical C 588 15288 59 1534 647 16822
Highly Skilled C 678 17628 68 1768 746 19396

 

कब से लागु है

परिवर्तनशील महंगाई भत्ता की दरें अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के उस औसत बिन्दु पर आधारित होंगी, जिस पर सभी नियोजनों में परिवर्तनशील महंगाई भत्ता की दरें निर्धारित/पुनरीक्षित की गई है। उल्लेखनीय है कि जनवरी, 2023 से जून, 2023 की अवधि के औसत सूचकांक के आधार पर व झारखण्ड न्यूनतम मजदूरी परामर्शदातृ परिषद् के बैठक के आधार पर पुनरीक्षित न्यूनतम मजदूरी की मूल दरें दिनांक 11.03.2024 से प्रभावी है।

सूचकांक में यथा स्थिति वृद्धि अथवा ह्रास के अनुसार न्यूनतम मजदूरी की दरों में उपर्युक्त अनुसूची के स्तम्भ-3 में अंकित दर से वृद्धि या कमी की जाएगी और उसे परिवर्तनशील महंगाई भत्ता का अंश समझा जाएगा। परन्तु यदि सूचकांक उस बिन्दु से कम हो जाय जिस पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ता की दरें निर्धारित/पुनरीक्षित की गई है, तो उक्त अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित परिवर्तनशील महंगाई भत्तों की दरों में कमी नहीं होगी।

Minimum Wages in Jharkhand April 2026 किसका कितना बढ़ा सैलरी

परिवर्तनशील महंगाई भत्ता का भुगतान उपर्युक्त दर से, जो जुलाई, 2025 से दिसम्बर, 2025 (वर्ष-2025 का द्वितीय अर्द्धांग) के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के औसत पर आधारित है, जो दिनांक 01.04.2026 की तिथि से देय होगा। पुनरीक्षित न्यूनतम मजदूरी की मूल दरें, जिस पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ता प्रभावी है, सभी प्रतिष्ठानों में लागू है।

Notification PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment