Minimum Wages in UP April 2023 Notification | न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2023 उत्तर प्रदेश

Current UP Minimum Wages: उत्तरप्रदेश राज्य में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके बाद उनके न्यूनतम वेतन (Minimum Wages in UP April 2023) में वृद्धि हो जाएगी। आइये जानते हैं कि इसका लाभ किन-किन कर्मचारियों को कब से कितना मिलेगा?

Minimum Wages in UP April 2023 Notification

यूपी सरकार के तरफ से श्री अजय कुमार मिश्रा, उप श्रम आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने 3 अप्रैल 2023 को मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसका लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के 74 नियोजित इकाइयों में काम करने वाले कामगारों को मिलेगा। जिनको बढ़े न्यूनतम वेतन का लाभ 01 अप्रैल 2023 से मिलेगा।

UP Minimum Wages April 2023 hindi

उत्तर प्रदेश में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारी/मजदूरों को 01 अप्रैल 2023 से निम्न दर से मिलना चाहिए-

Class of EmploymentBasic Per MonthVDA Per MonthTotal Per DayTotal Per Month
Unskilled5750433938810089
Semi-skilled6325477342711098
Skilled7085534747812432

हमने अपने उपरोक्त टेबल के माध्यम से आपको लेटेस्ट यूपी न्यूनतम वेतन 01 अप्रैल 2023 को दर्शाया है। जिसके मासिक दर में 26 से भाग देकर दैनिक मजदूरी कैलकुलेट कर सकते हैं। यही नहीं बल्कि आपके न्यूनतम वेतन में आपके सैलरी के बेसिक+मंहगाई भत्ते का योग होता है।

Minimum Wages in Uttar Pradesh April 2023

अगर आप यूपी में 01 अप्रैल 2023 से उपरोक्त दर से भुगतान नहीं किया जाता है। ऐसे में आपको अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत करना चाहिए। आप जब भी शिकायत करें, आपको जितना कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है। उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Minimum Wages in UP April 2023 Notification | न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2023 उत्तर प्रदेश

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के विजिट करें- हिंदी चौक डॉट कॉम 

 

केंद्रीय न्यूनतम वेतन April 2023

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित किसी भी सेन्ट्रल गवर्नमेंट के मंत्रालय/विभाग में कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स वर्कर के रूप में काम करते हैं।ऐसे में आपको चीफ लेबर कमिश्नर के द्वारा जारी सेंटर स्फीयर न्यूनतम वेतन अप्रैल 2023 के दर से सैलेरी मिलना चाहिए। जिसकी जानकारी हम पहले भी दे चुके हैं।

Minimum Wages in UP April 2023 Notification

यह भी पढ़ें-

Share this

Join Telegarm

Leave a Comment

error: Content is protected !!