Minimum wages in Haryana Jan 2023 न्यूनतम मजदूरी में की बढ़ोतरी?

हरियाणा सरकार ने मजदूरों के न्यूनतम वेतन (Minimum Wages in Haryana Jan 2023) में बढ़ोतरी कर दी है। आप जरुर जानना चाहेंगे कि अब आपको इस वृद्धि के बाद कितना न्यूनतम वेतन मिलेगा? हरियाणा राज्य के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के फैसले से कारखानों, दुकानों, ढाबों, छोटे उपक्रमों और ईंट भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों को लाभ होगा।

Minimum wages in Haryana Jan 2023

हिन्दुतान टाइम्स के रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा राज्य में लगभग 11,500 बड़े और लघु उद्योगों में 7.5 लाख श्रमिक काम कर रहे हैं। जिसमें चार लाख दुकानों, ढाबों और छोटे उपक्रमों में काम कर रहे हैं। हर छह महीने में न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार जनवरी और जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की समीक्षा की जाती है। जिसके अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि या कमी के अनुसार न्यूनतम मजदूरी का निर्धारण किया जाता है।

हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी 2023-24

हरियाणा राज्य के लेबर विभाग के श्रम आयुक्त ने 25 अप्रैल 2023 को मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिस नोटिफिकेशन के बाद आपके न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जायेगी। जिससे आपके हरियाणा न्यूनतम वेतन का बढ़े सैलरी का लाभ 1 जनवरी 2023 से निम्न प्रकार से मिलेगा-

Minimum Wages in Haryana Jan 2023 pdf

Class of Employment Qualification and experience Basic Per Day Basic Per Month Total Per Day Total Per Month
Unskilled NA 292.31 7600 405.11 10532.84
Semi Skilled Class A NA 306.92 7980 425.36 11059.44
Semi-Skilled Class B NA 322.27 8379 446.63 11612.4
Skilled Class A NA 338.38 8797.95 468.96 12193.03
Skilled Class B NA 355.3 9237.85 492.41 12802.69
Highly Skilled NA 373.07 9699.74 517.03 13442.82
Clerical & General Staff Below Matriculation 306.92 7980 425.36 11059.44
Clerical & General Staff Matriculation but not Graduate 322.27 8379 446.63 11612.4
Clerical & General Staff Graduate or Above 338.38 8797.95 468.96 12193.03
Clerical & General Staff Steno Typist 322.27 8379 446.63 11612.4
Clerical & General Staff Junior Scale Stenographer 338.38 8797.95 468.96 12193.03
Clerical & General Staff Senior Scale Stenographer 355.3 9237.85 492.41 12802.69
Clerical & General Staff Personal Assistant 373.07 9699.74 517.03 13442.82
Clerical & General Staff Private Secretary 391.72 10184.73 542.88 14114.97
Data Entry Operator NA 338.38 8797.95 468.96 12193.03
Driver Light Vehicle 355.3 9237.85 492.41 12802.69
Driver Heavy Vehicle 373.07 9699.74 517.03 13442.82
Security Guard Without Weapon 306.92 7980 425.36 11059.44
Security Guard With Weapon 355.3 9237.85 492.41 12802.69

हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी कितनी?

हमारे उपरोक्त टेबल की मदद से लेटेस्ट हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी की दर पता कर सकते हैं। जिसमें आपके बेसिक सैलरी और मंहगाई भत्ता का जोड़ शामिल है। जिसका लाभ हरियाणा राज्य के सभी प्राइवेट कर्मचारी, दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर या किसी भी वाणिज्यिक संस्थानों में काम करने वाले कामगारों को मिलेगा। अगर आप हरियाणा राज्य में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के विभाग में काम करते हैं, तो आपको सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अप्रैल 2023 के दर से मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment