बिहार: समस्तीपुर जिला अंतर्गत पटोरी अंचल कार्यालय में आए दिन छात्र-छात्राओं को आरटीपीएस काउंटर पर साजिश पूर्ण तरीके से तत्काल सेवा बंद कर परेशान किया जा रहा है। जिसके लिए पूर्व में भी कई बार शिकायत दिया गया है। जिसके बाद भी अभी तक “तत्काल RTPS काउंटर” नहीं खोला जा रहा और न ही किसी का आवेदन तत्काल काउंटर से लिया जा रहा है।
पटोरी अंचल कार्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तत्काल काउंटर
पटोरी अंचल कार्यालय के ऐसे कई ऐसे प्रमाण है जिसमें कई आवेदन 12-18 दिन से अधिक से पेंडिंग है। अगर कोई पैसा देता है तो उसका दो दिन में ही प्रमाण- पत्र बना कर दे दिया जाता है। यही नहीं बल्कि आपने हाल ही में एक लिपिक का पैसा लेता हुआ वीडियो भी देखा होगा। जिसके बाद हंगामा होने पर आननफानन में कार्रवाई कर मामले को शांत कराया गया।
आज तत्काल काउंटर खोलने की मांग को लेकर सुरजीत श्यामल, संयोजक, नागरिक संघर्ष मोर्चा सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्कर वौइस् कुछ पीड़ित छात्र-छात्राओं के साथ पटोरी राजस्वकर्मी (RO) से मिले। पूर्व के भांति आज भी उनको सभी बातों की जानकारी दी, मगर उनके द्वारा अभी तक न तो काउंटर खोला और न ही तत्काल सेवा के बारे में कहीं बोर्ड ही लगा रखा है। महिला राजस्वकर्मी ने कहा कि हम आपके कहने पर हम कोई काम नहीं करेंगे। यही नहीं बल्कि उनके साथ बैठे ARO ने कहा कि तत्काल काउंटर नहीं खुलेगा। जिससे स्पष्ट है कि कैसे पटोरी अंचल कार्यालय में चोरी और सीनाजोरी चरम पर है।
यह कि “आवेदक शिकायत किसके पास करें” आरटीपीएस काउंटर के पास बोर्ड पर जो नंबर लिखा है वह काफी पुराना है। जिसको अपडेट करने की जरूरत है।
सुरजीत ने बताया कि “हमने फैसला लिया है कि दिनांक 04.04.2025, समय दोपहर 11 बजे, सांकेतिक विरोध करते हुए नागरिक संघर्ष मोर्चा के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पटोरी अंचल अधिकारी, पटोरी के माध्यम से बिहार सरकार के उच्चाधिकारियों तक पटोरी राजस्वकर्मी और ARO के उपरोक्त कृत के खिलाफ कार्रवाई के लिए और जनहित में RTPS काउंटर से तत्काल प्रमाण-पत्र का आवेदन जमा लेना सुनिश्चित करने के लिए जन शिकायत समर्पित किया जायेगा।
यही नहीं बल्कि उन्होंने सभी से अपील किया है कि जिन छात्र/छात्राओं को जाति/आवासीय/ओबीसी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा, वो सभी 4 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे पटोरी प्रखंड कार्यालय पहुंचे।
यह भी पढ़ें-
- बिहार संविदा कर्मचारी नियमितीकरण पर सदन में भूमि राजस्व मंत्री ने क्या कहा, जानिए
- बिहार सेवानिवृत्त शिक्षक पेंशन बैंक मर्ज होने से रोका, मगर ऐसे मात्र 7 दिन में पैसा मिला
- What is RTI Act 2005 in hindi सूचना का अधिकार अधिनियम 2005
- जनहित याचिका – मांगा कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लाइज के लिए समान वेतन, मिला बढ़ा न्यूनतम वेतन
- बिहार नियोजित टीचर का समान वेतन कितने दूर कितने पास, जरूर पढ़ें
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More