Central Govt Minimum Wages April 2025 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी सैलरी में बढ़ोतरी

Central Govt Minimum Wages April 2025: सेंट्रल गवर्नमेंट के अंतर्गत काम करने वाले कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, डेली वेजर आदि के मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके तहत 1 अप्रैल 2025 से पुरे देश के सेंट्रल स्फीयर के अन्तर्गत काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों के सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी।

Central Govt Minimum Wages April 2025 बढ़ा

केंद्र सरकार के तरफ से चीफ लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) के द्वारा Central Govt Minimum Wages April 2025 मंहगाई भत्ता साल में दो बार जारी किया जाता है। जिसका लाभ केंद्र सरकार के अंतर्गत काम करने वाले सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों, डेली वेजर आदि को मिलता है।

अगर आप भी केंद्र सरकार के अंतर्गत किसी मंत्रालय/विभाग, पीएसयू आदि में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, आउटसोर्स वर्कर, डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं. ऐसे में श्री के शेखर, चीफ लेबर कमिश्नर (सेन्ट्रल) ने दिनांक 28 मार्च 2025 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके बाद आपके न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जाएगी। जिसका लाभ आपको आगामी 01 अप्रैल 2025 से मिलेगा।

Central Govt Contractual Employees Salary April 2025

Category of Worker Central Govt. Minimum Wages Rate/day including VDA (in Rupees) w.e.f 01.05.2025
A AREA B AREA C AREA
Unskilled 523+282=805 437+237=674 350+191=541
Semi-Skilled/ Unskilled Supervisory 579+314=893 494+266=760 410+222=632
Skilled/Clerical 637+344=981 579+314=893 494+266=760
Highly Skilled 693+372=1065 637+344=981 579+314=893

 

हमारे उपरोक्त टेबल में आपके सैलरी के बेसिक+मंहगाई भत्ता का कुल योग है। जो कि अलग-अलग कैटेगरी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एरिया वाइज मिलेगा। जो कि एक दिन का सैलरी है। अगर आपको मासिक दर से सैलरी का भुगतान किया जाता है तो आप उपरोक्त में 26 से गुणा कर अपना मासिक सैलरी कैलकुलेट कर सकते हैं। जो कि निम्न प्रकार से होगा –

Central Sphere Minimum Wages April 2025

Central Govt. Minimum Wages Monthly including VDA (in Rupees) w.e.f 01.05.2025

Category of Worker A AREA B AREA C AREA
Unskilled 20930 17524 14066
Semi Skilled/ Unskilled Supervisory 23218 19760 16432
Skilled/Clerical 25506 23218 19760
Highly Skilled 27690 25506 23218

 

Central Govt Minimum Wages April 2025 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी सैलरी में बढ़ोतरी

अगर आपको 01 अप्रैल 2025 से उपरोक्त दर से नहीं भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) के ऑफिस में लिखित शिकायत आकर सकते हैं। जिसमें आपको न्यूनतम वेतन से कितना काम वेतन दिया जा रहा है, आपने मुख्य नियोक्ता और ठेकेदार, सब-ठेकेदार का पूरा नाम, पता और शिकायतकर्ता का नाम और पता जरूर लिखें। अगर आप आपने सैलरी स्लिप आदि सबूत के तौर पर लगायेंगे। अपना शिकायत लगाते समय 10 गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Notification PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “Central Govt Minimum Wages April 2025 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी सैलरी में बढ़ोतरी”

  1. सादर नमन आदरणीय मान्यवर महोदयजी महोदय जी हम NCR फरीदाबाद में 01-03-2023से केनरा बैंक में थर्ड पार्टी कॉन्टेक्ट बेस पर डेली वेजिज पर कैशियर कस्टोडियन के पद पर कार्य कर रहे हैँ जिसमें जिस कंपनी के अंतर्गत हम कैनरा बैंक का कार्य करते हैँ उस कंपनी ने दो साल में सैलरी नहीं बढ़ाई थी लेकिन अब जनवरी 2025से गनमैन की सैलरी बढ़ाई गईं थी उसके बाद हमारी सैलरी के बारे में हमने चर्चाकी तब हमें फरवरी 2025 में pf esi औऱ अन्य कटौती के बाद हमें वर्किंग 20 दिन डयूटी के हिसाब से 700रु बढ़ाकरसैलरी दी गईं थी जो 700रु बढ़कर16500रु हमें इनहैंड मिली है माननीय महोदय कंपनी हमारी सैलरी को काम के दिनों के हिसाब से देती है जैसे फरवरी 2025में बैंक में 20दिन काम हुआ बाकी दिन छुट्टी तो कॉन्ट्रेक्टरने ने 20दिन के हिसाब लगाया जैसे किसी ने उस महीने छुट्टी की तो 20दिन के हिसाब से एक दिन का कितना बनता है उस हिसाब से सैलरी काटकर सैलरी दी गईं औऱ सैलरी स्लिप में 24दिन के हिसाब से सेलरी शो की जाती है माननीय मान्यवर महोदय जी हम जानना चाहते हैँइस हिसाब से अब हमारी सैलरी कितनी की गईं हैहम कौनसी केटेगरी में आते हैँकृप्या जानकारी देने की कृपा करें जी हम आपके आभारी रहेंगे जी धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment