Bank Account Khulwane Se Pahle – अगर आपको बैंक खाता खुलवाना है। ऐसे में आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपने गाढ़ी कमाई का पैसा उस खाते में जमा करेंगे। आज हम आपको बतायेंगे कि बैंक खाता खुलवाने से पहले पहले आप कौन कौन से जरुरी 5 सवाल पूछें?
Bank Account Khulwane Se Pahle पहले जरुरी
आपको अगर बैंक खाता खुलवाने की जरूरत है। ऐसे में हम आपको सुझाव देंगे कि कोशिश करें कि आप देश के किसी भी सरकारी बैंकों में ही खाता खुलवायें। आपको इसमें भले ही कम ब्याज मिले मगर अभी तक भरोसेमंद है। जिसके बाद भी आप चाहे जिस भी बैंक में खाता खुलवाते हैं आपको नीचे दिए 5 सवाल पूछने चाहिए-
बैंक का शाखा कहां है-
अगर आप बैंक खाता खुलवाने जा रहे हैं तो आप सबसे पहले पता करें कि आपके घर के पास कौन सा बैंक है। जिससे अपने घर, काम की जगह के पास बैंक को चुनकर अपना समय बचा सकते हैं। घर से दूर होने की स्थिति में कई बार हम चाह कर भी शाखा नहीं जा पाते। अब हालांकि सारी सेवाएं ऑनलाइन हो गई है, फिर भी ऐसा कोशिश करें कि आपका बैंक आपने घर के ही पास हो।
न्यूनतम बैलेंस कितना है-
हर बैंक अपने अनुसार आपके बचत खाता या चालू खाता के लिए एक निश्चित राशि रखनी होती है। अगर आपके खाते में तय राशि से कम बैलेंस हो जाता है ऐसे में आपके खाते से तय शुल्क काटना शुरू हो जाता है। यही नहीं जिससे आपको न केवल ब्याज नहीं मिलता बल्कि एक समय ऐसा आता है कि आपका बैलेंस शून्य हो जाता है।
ब्याज कितना मिलेगा-
किसी भी बैंक खाते में ब्याज मिलता है, जो कि अलग-अलग बैंक में अलग-अलग होता है। जो कि आप जिस बैंक में खाता खुलवाने जा रहे हैं, उसके बारे में पहले से पता कर लें। हालांकि बचत खाते पर करीब 3.5 फीसदी तक ब्याज मिलता है। यह आपके औसत जमा राशि पर तय होती है।
बैंक खाता पर लगने वाले चार्ज-
आप किसी भी बैंक में खाता खुलवाते हैं। उस समय आपको बैंक के द्वारा पासबुक, एटीएम, चेकबुक मुफ्त दिए जाते हैं। जबकि आपको दूसरे साल से या दुबारा लेने पर दुबारा चार्ज देना होता है। जिसके बारे में आपको पहले पता करना चाहिए। यही नहीं बल्कि पहले की तुलना में बैंक खाता में मैसेज का भी चार्ज लिया जाता है। जो कि आपके खाते से कटता है।
Bank Account Khulwane Se Pahle पहले यह जरुरी 5 सवाल पूछें
बैंक की ग्राहक सेवा-
आप चाहे किसी भी बैंक का खाता खुलवाते हैं। ऐसे में आपको बैंक से सम्बंधित कोई भी समस्या आती है. आप चाहेंगे कि आपका बैंक तत्पर से आपकी मदद करे। ऐसे में किसी भी बैंक में खाता खुलवाने से पहले उस बैंक की ग्राहक सेवा किसे काम करता है। यह अपने आसपास के पहले से उस बैंक के खाताधारी ग्राहकों से पता करें। जिससे आपको यह समझने में मदद मिलेगा कि बैंक ग्राहकों के साथ कैसा व्यवहार करता है और उनकी समस्याओं का समाधान कैसे करता है।
यह भी पढ़ें-
- EPF rules change June 2021 यह काम कर लें, नहीं तो पीएफ खाता बंद समझिए?
- Central Government hike variable DA, इसका लाभ किन कर्मचारियों को मिलेगा?
- पीएफ क्या है? जरुरत पड़ने पर कब, कहां और कैसे शिकायत करें, पूरी डिटेल जानकारी
- PF Balance kaise check karen, जाने 7 तरीका | How to check PF Balance
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More