अगर आप यूपी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। ऐसे में आप न्यूनतम मजदूरी उत्तर प्रदेश 2021 (Minimum Wages in UP April 2021) का बेसब्री से इन्तजार कर रहे होंगे। जिसके तहत आपको वेतन में मंहगाई भत्ता का लाभ मिलेगा। आइये हम जानते हैं कि अलग-अलग कैटेगरी में काम करने वाले कर्मचारियों का बढ़ा न्यूनतम वेतन कितना होगा और इसका लाभ कब से मिलेगा?
Minimum Wages in UP April 2021
उत्तरप्रदेश सरकार के लेबर विभाग ने 11 मई 2021 न्यूनतम वेतन अप्रैल 2021 (मंहगाई भत्ता) का नोटिफिकेशन जारी किया है। कल्पना श्रीवास्तव, उपश्रमायुक्त, उत्तरप्रदेश के द्वारा जारी मंहगाई भत्ता का लाभ 74 नियोजित इकाइयों (उधोग) में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगा। इस नोटिफिकेशन के अनुसार आपको बढ़े वेतन का लाभ 1 अप्रैल 2021 से मिलेगा। उत्तरप्रदेश राज्य में काम करने वाले अलग-अलग कैटेगरी के कामगारों को 1 अप्रैल 2021 से निम्न दर से देय होगा-
न्यूनतम मजदूरी उत्तर प्रदेश अप्रैल 2021
| Employment Category | Basic/Month | VDA/Month | Total/Day | Total/Month |
| Unskilled | 5750 | 3328 | 349 | 9078 |
| Semi-skilled | 6325 | 3660 | 384 | 9985 |
| Skilled | 7085 | 4100 | 430 | 11185 |
आपको उपरोक्त न्यूनतम वेतन =बेसिक+डीए का योग होता है. जिसमें अगर आप मासिक वेतन दर में 26 से भाग देकर 1 दिन का वेतन कैलकुलेट कर सकते हैं। अब जब न्यूनतम वेतन (मंहगाई भत्ता) का नोटिफिकेशन देर से प्रकाशित हुआ है। ऐसे में आपको अपने एम्प्लायर से एरियर की मांग करनी चाहिए। अगर आपको उपरोक्त दर से नहीं मिल रहा तो आपको न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है।
न्यूनतम मजदूरी उत्तर प्रदेश 2021 PDF | कंपनी न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं कर रही?
अब अगर आपको कंपनी राज्य सरकार के लेबर विभाग द्वारा तय न्यूनतम वेतन दर के अनुसार भुगतान नहीं करती है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। आपको जितना न्यूनतम वेतन से कम दिया जा रहा है। आप उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।
Minimum Wages in UP April 2021 | न्यूनतम मजदूरी उत्तर प्रदेश अप्रैल 2021
केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2021 (Central Sphere)
अगर आप उत्तरप्रदेश राज्य में स्थित किसी भी सेन्ट्रल गवर्नमेंट के मंत्रालय/विभाग/पीएसयू आदि में ठेका वर्कर/आउटसोर्स वर्कर/डेली वेजर वर्कर के रूप में काम करते हैं, जैसे ही रेलवे, आईआरसीटीसी, मेट्रो, एयरपोर्ट, डाकखाना, नेशनल बैंक, एफसीआई, AIIMS अस्पताल, etc.। ऐसे में आपको सेन्ट्रल गोवेर्मेंट के चीफ लेबर कमिश्नर (सेन्ट्रल) के द्वारा जारी सेन्ट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन अप्रैल 2021 से कम नहीं दिया जा सकता है। जिसके बारे में हम समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं।
Minimum Wages in UP April 2021 PDF
यह भी पढ़ें-
- EPF Insurance Death Claim पीएफ खाताधारकों के नॉमिनी को 7 लाख रुपया मिलेगा
- ESIC Benefits Under Covid-19 कर्मचारी को सुविधा व अन्य लाभ मिलेगा, जानिए कैसे
- यूपी में लॉकडाउन में सैलरी देने का आदेश जारी, 28 दिन की छुट्टी भी मिलेगी?
- How To Link Aadhaar With EPF Without Employer | पीएफ में आधार कार्ड लिंक
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More
Dear sir ,minmum wage in rajasthan 2021 kya h.
Thanks.
पीछे ब्लॉग पर चेक कीजिये बताया हूँ.