Minimum Wages in West Bengal January 2026 कितना सैलरी बढ़ा

Minimum Wages in West Bengal January 2026 – अगर आप पश्चिम बंगाल में प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आपके लिए एक अहम् जानकारी लेकर आये हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल ने आपके मंहगाई भत्ता जनवरी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके बाद आपके सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। आइये जानते हैं कि कब से कितना वेतन बढ़ेगा?

Minimum Wages in West Bengal January 2026

पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत जनवरी 2026 के मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन 9 जनवरी को जारी किया गया है। जिसका फायदा अनुसूचित रोजगार के अंतर्गत काम करने वाले कामगारों को मिलेगा। जिससे उनके 1 जनवरी 2026 से बढ़ें न्यूनतम वेतन दर का लाभ मिलेगा।

West Bengal Minimum Wages Notification (Jan 2026)

प्रथा प्रीतम चक्रवर्ती, अतिरिक्त लेबर कमिश्नर ने उपरोक्त मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है. जिससे शॉप एंड इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत काम करने वाले कामगारों को लाभ मिलेगा। अगर आप किसी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्री, सिनेमा घर या किसी सरकारी विभाग में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। जिसके बाद आपको 1 जनवरी 2026 से निम्न दर से न्यूनतम वेतन का भुगतान मिलेगा-

रोजगार के प्रकारजोनटोटल/प्रति दिनटोटल/मासिक
UnskilledZone A399.3510383
UnskilledZone B375.389760
Semi-SkilledZone A439.3111422
Semi-SkilledZone B412.8110733
SkilledZone A483.4212569
SkilledZone B454.1211807
Highly SkilledZone A531.7313825
Highly SkilledZone B499.6212990

आपको बता दें कि उपरोक्त वेतन दर में आपके बेसिक+मंहगाई भत्ते का कुल योग शामिल है। जो कि आपके मासिक वेतन दर में 26 से भाग करने के बाद एक दिन का वेतन कैलकुलेट किया गया है। जो कि अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार उपरोक्त टेबल में दिया गया है।

अगर न्यूनतम वेतन की दर से न दें

अगर आपको 1 जनवरी 2026 से उपरोक्त देर से न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। आपने आवेदन में आपको न्यूनतम वेतन से जितने कम वेतन का भुगतान किया जा रहा, उसके दस गुणा हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Minimum Wages in West Bengal January 2026 कितना सैलरी बढ़ा

सेन्ट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन

अगर आप पश्चिम बंगाल राज्य के अंतर्गत किसी भी जिले में सेंट्रल गवर्नमेंट के विभाग, पीएसयू, आदि में कॉन्ट्रैक्ट आदि पर काम करते हैं। ऐसे में आपको सेन्ट्रल गवर्नमेंट के द्वारा जारी सेन्ट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2025 के दर से कम वेतन का भुगतान नहीं किया जा सकता है। जिसके बारे में हमारे ब्लॉग के माध्यम से समय समय पर जानकारी दी जाती है।

Notification PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “Minimum Wages in West Bengal January 2026 कितना सैलरी बढ़ा”

  1. WBSEDCL under privet company me kam karata hu 2018 se…
    Sir ham logoka salary kitna hoga 1/04/2026 se?

    Reply

Leave a Comment