Sahara India Chief Subrata Roy को गिरफ्तार करने 9 दिसंबर 2022 को बिहार पुलिस पहुंची। जिसकी जानकारी लगभग हर न्यूज पोर्टल ने बढ़ चढ़ कर रिपोर्ट की और देखते देखते वायरल हो गया। जिसको सहारा प्रमुख पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। आइये हम जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और इसकी क्या हकीकत है?
Sahara India Chief Subrata Roy को गिरफ्तार
NBT की रिपोर्ट के अनुसार बिहार पुलिस ने पहले यूपी पुलिस से सम्पर्क किया। जिसके बाद सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए मदद की मांग की गई। जिसके बाद 12 थानों की पुलिस सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय को गिरफ्तार करने लखनऊ पहुंची। पुलिस के मुताबिक बिहार के नालंदा जिले के उपभोक्ता न्यायालय (Consumer court) ने सुब्रत रॉय के खिलाफ NBW नोटिस जारी किया है। जिसको तामील करने के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई है मगर सुब्रत रॉय नहीं मिलें।
विभिन्न न्यूज पोर्टल से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों सहारा इंडिया बैंक के एक कस्टमर ने नालंदा कंज्यूमर कोर्ट में सुब्रत रॉय के खिलाफ केस दायर किया था। इसके बाद उन्हें समन भेजा गया, लेकिन सुब्रत रॉय पेशी पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद अब कोर्ट ने वारंट जारी किया है।
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के ऊपर बाबा का बुलडोजर क्यों खामोश?
अब ऐसे में 5-6 महीने पहले एमपी पुलिस भी कुछ इस तरह ही सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची थी। जिसके बाद मीडिया में खूब जोर शोर से मामला उठाया गया था। मगर उस समय भी एमपी पुलिस बैरंग लौट गई थी। आपने कभी सोचा कि आखिर बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है? देश के साथ यूपी के करोड़ों जमाकर्ताओं के पैसा गबन कर लेने वाले सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के ऊपर बाबा का बुलडोजर क्यों खामोश है?
सहारा प्रमुख सुब्रत राय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में?
यही नहीं बल्कि अभी हाल ही में स्वर्गीय मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सहारा प्रमुख सुब्रत राय पहुंचें थे। जिसके बाद उनका फोटो शोसल मिडिया में खूब वायरल हुआ था। ऐसे में दाऊद इब्राहिम को पकड़ कर लाने का दावे करने वाले सरकार से एक सवाल है कि “क्या सहारा प्रमुख को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है?” जबकि याद रहे वो पैरोल पर हैं, जिसके बाद ही लोगों के साथ बहुत बड़े सहारा इंडिया के नाम पर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है।
सहारा इंडिया के नाम पर पैसा जमा करना बंद
आपको बता दें कि सहारा इंडिया के द्वारा पुरे देश के करोड़ों जमाकर्ताओं के साथ ठगी किया गया है। यही नहीं बल्कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश 31.08.2012 के वावजूद जमाकर्ताओं का पैसा वापस नहीं किया गया। यही नहीं बल्कि उनका पैसा धोखे से विभिन्न सोसाइटी में कन्वर्ट कर दिया गया है। जिस Sahara India फर्जीवाड़े की एक-एक जानकारी हमने पुरे देश के जमाकर्ताओं को सर्वप्रथम दिया है। जिसके बाद पुरे देश के जमाकर्ताओं ने अब न केवल सहारा इंडिया के नाम पर पैसा जमा करना बंद किया बल्कि पैसा वापस पाने की मांग जोर शोर से उठा रहे हैं।
सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार पुलिस, जानिए मामला?
सहारा इंडिया का पैसा कैसे निकालें?
माननीय दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 मार्च 2022 के आदेश के अनुसार सेन्ट्रल रजिस्ट्रार (कॉपरेटिव सोसाइटी) के पास प्राप्त क्लेम वाले जामकर्ताओं को पैसा वापस कराने का निर्देश जारी किया है। जिसके बाद हमारी मदद से लाखों जमाकर्ताओं ने सेन्ट्रल रजिस्ट्रार के पास क्लेम भेजा है। हालांकि, अभी माननीय सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दिया है। जिसके बाद हमने चीफ जस्टिस महोदय, Supreme Court को भी सहारा इंडिया के खिलाफ शिकायत पत्र भेजा है। जिसकी आगे की जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें और हमारी इस जानकारी को सभी जमाकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें।
यह भी पढ़ें-
- सहारा इंडिया के नाम पर फर्जीवाड़े में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूतला फूंका, क्यों?
- पटोरी DSP सहारा इंडिया फर्जीवाड़े की पोल खोलने पर क्यों धमका रहें, सुनिए
- पटोरी के लोगों ने हिंदुस्तान और दैनिक जागरण अखबार का कॉपी जलाया, जानिए क्यों?
- Sahara India Ke Naam Par Scam के खिलाफ पटोरी में जमाकर्ता सड़क पर उतरे
- Sahara India me Jama Paisa Kab Milega, पटोरी में संचालित शाखा की हकीकत?