पटोरी नगर प्रशासन ने कूड़ा से हरा पेड़ जलाकर, मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Vish Paryavaran Divas: पुरे देश में हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।  इस विशेष दिन को लोग जनसहभागिता के रूप में मनाते हैं। इसका दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। जबकि इसके उल्ट Bihar समस्तीपुर जिला का पटोरी प्रशासन अलग ही धुन में मगन है। पटोरी नगर प्रशासन ने कूड़ा से हरा पेड़ जलाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Vish Paryavaran Divas: पटोरी नगर प्रशासन ने कूड़ा से हरा पेड़?

पटोरी अनुमंडल कार्यालय से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दुरी और “हसनपुर सूरत के बॉर्डर से सटे धमौन गांव के रास्ते में पनसल्ला इंडा के पास” पटोरी नगर परिसद का कचरा फेका जाता है। जो की पटोरी नगर परिसद के गठन के समय से ही नगर परिसद के प्रभारी अधिकारी डीसीएलआर के आदेश से फेका जाता है।

यही नहीं बल्कि जब कूड़ा ज्यादा हो जाता है तो उसको जला कर नष्ट किया जाता है। जिसको उन्होंने खुद ही फोन पर स्वीकारा भी है।  जिसमें प्लास्टिक के पॉलथिन से लेकर अन्य डब्बा आदि होता है। जिससे पर्यावरण का नुकसान ही नहीं होता बल्कि उस आग से हरे पेड़ पौधों का भी नुकसान होता है।

जब हम 5 जून 2023 के संध्या 6:30 उस रास्ते से गुजर रहे थे तो देखा कि कूड़ा में आग लगाया हुआ है, जिससे वहां तकरीबन 4-5 बड़ा और हरा पेड़ जलकर नष्ट हो गया। जिसकी तत्काल सूचना पटोरी वन विभाग के पदाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि हमारे रेजर साहब, समस्तीपुर से बात कीजिए। वो आदेश करेंगे तभी हम कुछ कर पायेंगे। जिसके बाद न केवल हमने न केवल समस्तीपुर रेंजर को जानकारी दी बल्कि उनको वीडियो भी भेजा। जबकि नगर परिसद के प्रभारी अधिकारी डीसीएलआर महोदय का सरकारी नंबर बंद था।

उसी समय पटोरी एसडीओ मैडम को भी सूचित किया कि आग को बुझाना जरूरी है। जब हमने पटोरी अग्निशमन विभाग को कॉल किया तो उन्होंने आने से मना किया और कहा कि वरीय अधिकारी के आदेश के बाद ही आ पायेंगे। वो लोग इसलिए डर रहे थे क्योंकि पटोरी नगर परिषद के अधिकारी डीसीएलएआर का कोप भाजन नहीं बनाना चाहते थे। हमारे लाख कोशिशों के बाद रात में आग नहीं बुझाया जा सका।

दूसरे दिन सुबह नगर परिसद के द्वारा आग बुझा दिया गया है। जबकि, इस मामले पर स्थानीय तथाकथिक पर्यावरण सेवियों ने चुप्पी साध ली है मगर वन विभाग लिखित शिकायत मिलने पर विभागीय जांच शुरू कर दिया है। वन विभाग के तरफ से जल्द ही दोषियों पर FIR दर्ज करने का आश्वाशन दिया गया है।

दोस्तों, हमने अपने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाने के साथ पेड़ को बचाना भी जरुरी है, नहीं तो गर्मी बढ़ती जायेगी और एक दिन सब कुछ राख हो जायेगा।

सुरजीत श्यामल

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment