हरियाणा मजदूरों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, जानिए किसको कितना मिलेगा?

हरियाणा राज्य में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों के मँहगाई भत्ते (Minimum Wages in Haryana January 2024) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके बाद उनके न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जायेगी। आइये जानते है कि इसके बाद किसको कब से कितना वेतन मिलेगा?

Minimum Wages in Haryana January 2024

श्रम आयुक्त हरियाणा ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि होने से दिनांक 22 फरवरी 2024 को मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिस नोटिफिकेशन का कॉपी हमारे पोस्ट में अंत में मिल जायेगा।

तदनुसार, न्यूनतम वेतन अधिनियम की धारा 5(2) के अनुसार श्रमिकों की विभिन्न श्रेणियों और अधिसूचित रोजगारों में (अधिसूचना दिनांक 21.10.2015) के अनुसार में कार्यरत श्रमिकों के मूल वेतन में 3.46 प्रतिशत की वृद्धि निर्धारित की गई है. जिसके बाद अब दिनांक 01 जनवरी 2024 से हरियाणा राज्य का न्यूनतम वेतन की दरें निम्न प्रकार से होगी-

No products found.

हरियाणा राज्य का न्यूनतम वेतन Apirl 2024

क्रम संख्या श्रेणी पद/योग्यता मूल वेतन 21.10.2015 से 01.07.2023 से  लागु न्यूनतम वेतन दर 01.01.2014 से  मंहगाई भत्ता 01.01.2014 से  कुल मासिक न्यूनतम वेतन कुल दैनिक वेतन
1 अकुशल NA 7600 10661.28 262.96 10924.24 420.16
2 अर्धकुशल वर्ग ए NA 7980 11194.3 276.11 11470.41 441.17
3 अर्ध-कुशल वर्ग बी NA 8379 11754 189.91 11943.91 459.38
4 कुशल वर्ग ए NA 8797.95 12341.71 394.41 12736.12 489.85
5 कुशल वर्ग बी NA 9237.85 12958.81 319.63 13278.44 510.71
6 अत्यधिक कुशल NA 9699.74 13606.75 335.61 13942.36 536.24
7 लिपिक एवं सामान्य कर्मचारी मेट्रिक से कम 7980 11194.3 276.11 11470.41 441.17
8 लिपिक एवं सामान्य कर्मचारी मैट्रिकुलेशन लेकिन ग्रेजुएट नहीं 8379 11754 289.91 12043.91 463.23
9 लिपिक एवं सामान्य कर्मचारी स्नातक या उससे ऊपर 8797.95 12341.71 304.41 12646.12 486.39
10 लिपिक एवं सामान्य कर्मचारी स्टेनो टाइपिस्ट 8379 11754 289.91 12043.91 463.23
11 लिपिक एवं सामान्य कर्मचारी जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर 8797.95 12341.71 304.41 12646.12 486.39
12 लिपिक एवं सामान्य कर्मचारी जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर 9237.85 12958.81 319.63 13278.44 510.71
13 लिपिक एवं सामान्य कर्मचारी निजी सहायक 9699.74 13606.75 335.61 13942.36 536.24
14 लिपिक एवं सामान्य कर्मचारी निजी सचिव 10184.73 14287.09 352.39 14639.48 563.06
15 डेटा इंट्री ऑपरेटर NA 8797.95 12341.71 304.41 12646.12 486.39
16 ड्राइवर हल्के वाहन 9237.85 12958.81 319.63 13278.44 510.71
17 ड्राइवर हल्के वाहन 9699.74 13606.75 335.61 13942.36 536.24
18 सिक्योरिटी गार्ड बिना हथियार के 7980 11194.3 276.11 11470.41 441.17
19 सिक्योरिटी गार्ड हथियार के साथ 9237.85 12958.81 319.63 13278.44 510.71

 

न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार उपरोक्त टेबल में बेसिक+मंहगाई भत्ता को जोड़ा गया है। आप मासिक सैलरी में 26 से भाग देकर एक दिन का मजदूरी कैलकुलेट कर सकते हैं।

अगर कंपनी न्यूनतम वेतन न दे तो

अगर आपके कंपनी या मालिक के द्वारा 1 जनवरी 2024 से उपरोक्त दर से भुगतान नहीं मिले। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में शिकायत कर सकते हैं। जिसके लिए आप दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Central Government Contract Employees Minimum Wages

अगर आप हरियाणा राज्य में स्थित किसी भी सेंट्रल गवर्नमेंट के विभाग/मंत्रालय के अंतर्गत कॉन्ट्रैक्ट वर्कर या डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको चीफ लेबर कमिश्नर सेन्ट्रल के द्वारा जारी सेन्ट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन अप्रैल 2024 के अनुसार देय होगा। जिसके बारे में हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं।

Notification PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment