Minimum Wages in Delhi April 2024 Kab Aayega, जब लेबर अधिकारी

दिल्ली राज्य में काम करने वाले 50 लाख मजदूरों का सवाल है कि Minimum Wages in Delhi April 2024 Kab Aayega? जिसके लिए दिल्ली सरकार के लेबर अधिकारी को फोन किया गया। आइये पुरे मामले को जानते हैं विस्तार से?

Minimum Wages in Delhi April 2024

दिल्ली सरकार के द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार मंहगाई भत्ता जारी होना है। जिसका लाभ दिल्ली में काम करने वाले 50 लाख मजदूरों को मिलना है। जिसके लिए अभी Minimum Wages in Delhi April 2024 का नोटिफिकेशन मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी हो जाना चाहिए था। जबकि आज अभी 26 अप्रैल 2024 तक भी जारी नहीं किया गया है। जिसके बाद आप सभी साथियों के अनुरोध है दिल्ली सरकार के अधिकारी को फोन लगाया।

दिल्ली न्यूनतम वेतन अप्रैल 2024 कब आयेगा

हालांकि, उस लेबर अधिकारी के द्वारा फोन नहीं उठाया गया। यह हो सकता है कि वो मीटिंग आदि में व्यस्त हो। मगर हमारा काम उनको मैसेज देना है। जिसके लिए हमारे तरफ से उनको टेक्स्ट मैसेज कर दिया गया है। जिसके बाद उम्मीद है कि अब एक सप्ताह के अंदर-अंदर न्यूनतम वेतन मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी हो जाना चाहिए। अगर तब भी नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है तो हम आगे की कार्रवाई करेंगे।

No products found.

मजदूरों का मंहगाई भत्ता जरुरी प्रावधान नहीं

आपको याद दिला दें कि पहले भी 2020 में दिल्ली सरकार द्वारा मजदूरों का मंहगाई भत्ता जारी नहीं किया गया था। जिसके बाद आपके अनुरोध पर हमने आरटीआई का सहारा लिया। जिसके बाद दिल्ली सरकार के तरफ से जवाब दिया गया कि मंहगाई भत्ता जरुरी प्रावधान नहीं है। जिसका हमने न केवल विरोध किया बल्कि आरटीआई का प्रथम अपील लगाकर इसको गलत साबित किया।

Minimum Wages in Delhi April 2024 Kab Aayega, जब लेबर अधिकारी?

जिसके बाद हमें लेबर अधिकारी द्वारा न केवल हमें आश्वासन मिला बल्कि दो हप्ते का अंदर ही पिछला दो मंहगाई भत्ता अप्रैल व् अक्टूबर 2020 का एक साथ जारी किया गया। जिसके बाद से ही हर बार हमें सरकार को याद दिलाना होता है। जिसके बाद यह आसानी से जारी कर दिया जाता है। हमें इस बार भी उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर आपका दिल्ली न्यूनतम वेतन अप्रैल 2024 जारी कर दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “Minimum Wages in Delhi April 2024 Kab Aayega, जब लेबर अधिकारी”

Leave a Comment